दोस्त के कहने पर शादी के लिए लिंग बदलकर ‘रवि’ से बना ‘रिया’, उसी दोस्त ने ठुकराया Read it later

दोस्त के कहने पर शादी के लिए लिंग बदलकर 'रवि' से बना 'रिया'

दोस्ती में धोखे का एक बेहद हैरान वाला मामला सामने आया है। एक लड़के ने अपने दोस्त के लिए अपना लिंग बदलवा लिया और उससे शादी कर ली। लेकिन अब उसका पति के रूप में दोस्त उसे शादी के बाद वह छोड़ना चाहता है।

मामला पंजाब के अमृतसर का है। बताया जा रहा है कि अर्जुन नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर अपने ही दोस्त रवि को लड़के से लड़की बना दिया। इसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली। शादी के बाद लड़के ने उसे (रवि को) अपनों से अलग कर दिया। वहीं अपने दोस्त के रूप में अपने प्रेमी से शादी करने के लिए रवि ने अपना लिंग बदलवा लिया और वो रवि से रिया बन गया।

शादी के बाद कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ने लगी। कुछ दिनों के बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया और अब वह उसे किन्नरों को सौंपना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला अब पुलिस के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस न्याय दिलाने के लिए रिया से पूछताछ कर रही है।

रवि और अर्जुन पुराने दोस्त थे

रवि और अर्जुन पुराने दोस्त थे। तीन साल पहले रवि अपने दोस्त अर्जुन के साथ जागरण में काम करता था। धीरे-धीरे दोनों रिलेशनशिप में आ गए। अर्जुन ने रवि से शादी करने की बात कही। लेकिन अर्जुन ने रवि से कहा कि वो उसके लड़की बनने पर ही उससे शादी करेगा। रवि अर्जुन के अनुरोध पर सहमत हो गया। जेंडर चेंज करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

News18 की खबर के मुताबिक, रवि उर्फ ​​रिया ने बताया कि अर्जुन ने उसका लिंग बदलकर उसका नाम बदलकर रिया जट्टी कर लिया। अर्जुन जंडियाला का रहने वाला है और जागरण में काम करता था। शादी के 3 साल बाद अर्जुन ने उसे छोड़ दिया और अब वह उसे किन्नरों के हवाले करना चाहता है। मामला पुलिस के पास है।

ऐसा ही मामला मैरिड कपल का आया‚ जिसमें पत्नी के कहने पर पति ने लिंग चेंज करा लिया‚ फिर पत्नी ने साथ रहने से मना कर दिया

बता दें कि ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले भोपाल में भी सामने आया था, लेकिन यहां दोस्त की जगह पति पत्नी थे। दरअसल पहले पत्नी ने मजाक में पति से जेडर चेंज करवा कर महिला बनने के लिए कहा। जब पति ने जेंडर चेंज कराया तो पत्नी ने साथ रहने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार परिवार न्यायालय के काउंसलर के समक्ष ये अनोखा मामला सामने आया था। 

जिसमें एक युवक अपनी पत्नी के कहने पर अपना लिंग बदलकर महिला बन गया। अब जब वो अपनी पत्नी के साथ एक लड़की के तौर पर रहने लगा तो पत्नी को यह पसंद नहीं आया। इसके बाद पत्नी ने इसी आधार पर पति से तलाक मांग लिया। 

इस मामले में युवक के माता-पिता ने काउंसलर से संपर्क किया और अपने इकलौते बेटे का घर बचाने की गुहार लगाई। इस मामले में कई चरणों में पति-पत्नी की काउंसलिंग की गई, लेकिन अब पत्नी घर छोड़कर चली गई है। दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं और वह मानने को तैयार नहीं हैं। दोनों दिल्ली की एक कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करते थे और उन्होंने प्रेम विवाह किया था।

पत्नी मजाक कहा था लड़की बन जाओ

पति ने बताया कि उनके ऑफिस में एक लड़की थी जो लिंग बदलकर लड़का बन गई थी। पति ने उसे अपनी पत्नी से मिलवाया और कहा कि इसे देखकर ऐसा लगता है कि यह कोई लड़की थी। पति अपनी पत्नी का बहुत ध्यान रखता था। 

एक दिन पत्नी ने मजाक में अपने पति से कहा कि यदि तुम एक लड़की की तरह मेरा ख्याल रखो तो तुम भी अपना लिंग बदलकर लड़की बन जाओ। एक साल तक चले इलाज के बाद जब पति पूरी तरह से लड़की बन गया तो अब पत्नी को उसका लड़की बनना पसंद नहीं आया। पत्नी ने उससे कहा कि वो उसके साथ रहना नहीं चाहती है और उसे तलाक चाहिए।   

फैमिली कोर्ट काउंसलर सरिता रजनी ने बताया कि मैं आठ माह से इस केस की काउंसलिंग कर रहा हूं। पत्नी के मजाक पर पति ने इतना बड़ा कदम उठाया लिया और अब पत्नी अपने पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। बहरहाल मामले की काउंसलिंग अभी भी जारी है।

Punjab News | Viral News | National News In Hindi | Ravi who changed gender | Gender change | Husband wife relation | Bhopal Family court | 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *