National

पुलवामा में आतंकियों ने की एसपीओ और पत्नी हत्या की, बेटी गंभीर घायल

Pulwama: जम्मू एयरपोर्ट के वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद आतंकियों ने एक और नापाक हरकत को अंजाम दिया है। जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी के परिवार को निशाना बनाया है। आतंकियों ने एसपीओ फैयाज अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी।  वहीं एसपीओ, उनकी पत्नी और बेटी को भी आतंकियों ने गोली मारी। इसमें उनकी पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है।

 

कश्मीर जोन पुलिस के  अनुसार, अवंतीपोरा के हरिपरिगाम (Pulwama) के एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसकर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस आतंकी घटना में उन्हें अपनी पत्नी और बेटी के साथ गंभीर चोटें आई हैं। चोटों के कारण अहमद ने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों का तलाशी अभियान जारी है।

 

जबरन घर में घुसे आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकी जबरन एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसा और अंधाधुंध फायरिंग की। घटना में गोली लगने से एसपीओ समेत उनकी पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। फैयाज अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीएमसी अनंतनाग में उनकी पत्नी राजा बेगम की इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

बेटी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

एसपीओ फैयाज अहमद के की बेटी राफिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, (Pulwama) चिकित्सा अधीक्षक जीएमसी डॉ इकबाल सोफी ने बताया कि राफिया की हालत नाजुक है।

 

वायु सेना स्टेशन पर रविवार को ड्रोन से गिराए गए विस्फोटक

वायु सेना स्टेशन पर रविवार को ड्रोन से गिराए गए विस्फोटक Pulwama

 

इससे पहले रविवार को जम्मू हवाईअड्डे के वायुसेना स्टेशन पर विस्फोटकों से लदे दो ड्रोन गिरे थे, जिसमें छह मिनट के अंतराल में दो विस्फोट हुए थे, जिसमें वायुसेना के दो जवान भी घायल हुए थे। (Pulwama) जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने इन धमाकों को आतंकी हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस, वायुसेना और अन्य एजेंसियां ​​हमले की जांच कर रही हैं।

 

ये भी पढ़ें –

Bengaluru:महिला को बाइक पर बैठा हस्तमैथुन करने लगा, जानें मामला

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button