National

ब्रेकिंग न्यूज़ : हरियाणा के रोहतक में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या, 3 जख्मी; पुरानी रंजिश के चलते वारदात की आशंका

crime

हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार की रात 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में 2 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, इसमें ढाई साल का एक बच्चा भी मारा गया। फायरिंग में 2 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, शहर के जाट कॉलेज के अंदर जिम्नेजियम हॉल के कोच और खिलाड़ियों पर रात 9.30 बजे हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

कॉलेज के अंदर मेहर सिंह अखाड़ा में हुई फायरिंग की घटना में सात लोगों को गोली लगी थी। गोली लगने से प्रदीप मलिक, पूजा और साक्षी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

5-shot-dead-3-injured-in-rohtak-haryana
जिस अखाड़े में झगड़ा हुआ वहां की फोटो‚ यह फोटो विचलित कर सकती है 

जानकारी के मुताबिक दो कोच आपस में  भिड़े और फायरिंग हुई

सूत्रों के मुताबिक, रेसलिंग के कोचों के बीच के झगड़े में यह वारदात हुई। हमलावर भी खुद भी कोच बताया गया है। उसका नाम सुखविंदर बताया गया है। वह रोहतक के पास बड़ौदा गांव का रहने वाला है और काफी समय से यहां नौकरी कर रहा था।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…. 

Like and Follow us on :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button