Weather

बंगाल की खाड़ी पहुंचा साल 2022 का पहला तूफान ASANI : ये राज्य भारी बारिश की जद में

साल 2022 का पहला चक्रवाती तूफान असानी (Asani cyclone) का प्रभाव आज रविवार से दिखने वाला है। इस साइक्लोन ने शनिवार को अंडमान सागर से बंगाल की खाड़ी में प्रवेश किया। जिसके बाद indian meteorological department (IMD) ने ओडिशा और बंगाल में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई को ओडिशा के पुरी-गंजाम के समुद्री तटों से असानी (Asani) तूफान टकरा सकता है। IMD के अनुसार साइक्लोन के सक्रिय होने के दौरान हवा की स्पीड 125 KM घंटा तक जा सकती है। उधर, बिहार-झारखंड के कुछ जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें- चाइना में कैसे आई  कारोना के बाद बाढ़ की  महाआफत

 

ओडिशा से साढ़े सात लाख लोगों को सेंसेटिव एरिया से निकालने की तैयारी

ओडिशा स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके जेना के अनुसार सरकार समुद्री तटों पर रहने वाले करीब 7.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के लिए पहले से ही मुस्तैद है। तूफान की रफ्तार अधिक रहने का खतरा होगा तो लोगों को तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।

 

बदल सकती है तूफान की दिशा: IMD

IMD कोलकाता के डायरेक्टर जीके दास ने बताया है कि तूफान (Asani) अभी बंगाल की खाड़ी में हाई प्रेशर में है। आने वाले कुछ घंटों में तूफान की दिशा बदल भी सकताीहै और यह ओडिशा को छोड़ बंगाल के किसी भी समुद्री तट से टकरा सकता है।

ये भी पढ़ें –  तूफानों का नामकरण : cyclones की लिस्ट में आखिरी नाम है निवार, ईरान ने यह नाम दिया, नामकरण का सिलसिला 1953 में शुरू हुआ

 

झारखंड-बिहार सहित ये राज्य होंगे प्रभावित

चक्रवाती तूफान असानी (Asani) का प्रभाव ओडिशा के अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

IMD warns cyclone Asani in Bay of Bengal to intensify into severe cyclonic storm in next 24 hours

Read @ANI Story | https://t.co/C7hp1jDXhD#CycloneAsani #Cyclone #bayofbengal #IMDissuesWarning #OdishaCoastCyclone#IMD pic.twitter.com/1wVaDYShHN

— ANI Digital (@ani_digital) May 8, 2022

 

साल 2022 का पहला तूफान होगा

बता दें कि असानी (Asani) इस साल का पहला चक्रवाती तूफान होगा। इससे पहले साल 2021 में 3 चक्रवाती तूफान आ चुके हैं। दिसंबर 2021 में साइक्लोन जावद और ताओक्ते आया था। वहीं, सितंबर 2021 में साइक्लोन गुलाब आया था। वहीं मई 2021 में साइक्लोन यास ने बंगाल, बिहार सहित कई राज्यों में अपना कहर बरपाया था।

 

ये भी पढ़ें- चाइना में कैसे आई  कारोना के बाद बाढ़ की  महाआफत

 

Asani cyclone | Indian meteorological department | Bay of Bengal |

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button