Politics

Congress New Team:अविनाश पांडे यूपी, पायलट छत्तीसगढ़ के प्रभारी, खरगे ने घोषित की प्रभारियों की नई टीम

Congress New Team : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में तेजी लाते हुए शनिवार शाम अपनी नई टीम घोषित कर दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 12 महासचिव नियुक्त करते हुए कुल 20 नेताओं को

विभिन्न राज्यों का प्रभारी बनाया है। प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है लेकिन वह बिना किसी पोर्टफोलियो के महासचिव के रूप में काम करती रहेंगी। उनकी जगह अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सचिन पायलट, जितेंद्रसिंह, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, जीए मीर और दीपा दासमुंशी महासचिव बनाए गए हैं। सुखजिंदरसिंह रंधावा राजस्थान के तो जितेंद्रसिंह मध्यप्रदेश के प्रभारी बने रहेंगे। सचिन पायलट छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव होंगे।

वेणुगोपाल-जयराम यथावत

महासचिव के रूप में जयराम रमेश संचार विभाग और केसी वेणुगोपाल संगठन का कामकाज देखते रहेंगे। अजय माकन कोषाध्यक्ष और मिलिंद देवड़ा व विजयइंदर सिंगला सह-कोषाध्यक्ष होंगे।

इनको नहीं मिला स्थान

नई सूची में महासचिव तारिक अनवर तथा प्रभारी भक्तचरण दास, हरीश चौधरी, रजनी पाटिल और मनीष चतरथ को स्थान नहीं मिला है।

नाम————- ——————–राज्‍य/जिम्‍मेदारी

प्रियंका गांधी वाड्रा———————बिना पोर्टफोलियो
मुकुल वासनिक———————– गुजरात
जितेंद्रसिंह—————————– एमपी, असम (अतिरिक्त चार्ज मध्यप्रदेश)
रणदीप सुरजेवाला———————-कर्नाटक
दीपक बावरिया———————— दिल्ली (अतिरिक्त चार्ज हरियाणा)
सचिन पायलट————————–छत्तीसगढ़
अविनाश पांडे————————–उत्तर प्रदेश
कुमारी शैलजा————————–उत्तराखंड
जीए मीर——————————-झारखंड (अतिरिक्त चार्ज प.बंगाल)
दीपा दासमुंशी————————–केरल, लक्षद्वीप (अतिरिक्त चार्ज तेलंगाना)
जयराम रमेश————————–संचार
केसी वेणुगोपाल————————संगठन

नाम————————–प्रभारी

रमेश चेन्नीथला———— —–महाराष्ट्र
मोहन प्रकाश——————-बिहार
डॉ. चेल्‍लाकुमार—————–मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश
अजय कुमार——————-ओडिशा (अतिरिक्त चार्ज तमिलनाडु, पुड्डुचेरी)
सुखजिंदरसिंह रंधावा————राजस्थान
भरतसिंह सोलंकी—————जम्मू-कश्मीर
राजीव शुक्ला——————-हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़
देवेंद्र यादव——————–पंजाब
मानिकराव ठाकोर————–गोवा, दमन दीव, दादरा नगरहवेली
गिरिश चोडनकर—————त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, नागालैंड
मणिक्कम टेगोर—————आंध्रप्रदेश, अंडमान निकोबार
गुरदीपसिंह सप्पल————–प्रशासन

16 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति (मेनिफेस्‍टो कमेटी) भी गठित, चिदंबरम हैं अध्यक्ष

शनिवार को ही कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समिति के संयोजक होंगे।

इस 16 सदस्यीय समिति में प्रियंका गांधी वाड्रा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, जयराम रमेश और शशि थरूर भी शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित किया है। इसके मुताबिक जनता को मोदी सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताया जाएगा।

मेनिफेस्‍टो कमेटी में (Congress New Team) पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, मणिपुर के पूर्व डिप्टी सीएम गइखंगम, लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई, ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती, इमरान प्रतापगढ़ी, के राजू, ओंकार सिंह मरकाम, रंजीत रंजन, जिग्नेश, मेवाणी और गुरदीप सप्पल शामिल हैं।

 

ये भी पढ़ें –

Rajasthan Election:क्‍या कांग्रेस के रघु शर्मा ने की भाजपा से 400 करोड़ की डील? गुजरात कांग्रेस के नेता का बड़ा आरोप

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button