International

रिसर्च: गाय प्लास्टिक भी पचाने में सक्षम, ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिकों ने ये बताई वजह

गाय प्लास्टिक भी पचाने में सक्षम

गाय प्लास्टिक को भी पचाने में सक्षम है। दरअसल वैज्ञानिकों ने एक गाय के पेट में बैक्टीरिया का एक समूह पाया है जो प्लास्टिक को पचा सकता है। बताया जा रहा है कि ये बैक्टीरिया पेट में पहुंचने वाले प्लास्टिक को तोड़कर उसे पचा लेते हैं। यह दावा ऑस्ट्रियन यूनिवर्सिटी ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज एंड लाइफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने किया है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि गाय के रुमेन रेटिकुलम में बैक्टीरिया का एक समूह पाया गया जो भोजन को पचाने का भी काम करते हैं। वैज्ञानिकों ने कहा कि रुमेन रेटिकुलम गाय के पाचन तंत्र का एक हिस्सा है।

गाय प्लास्टिक भी पचाने में सक्षम


तीन तरह के प्लास्टिक को पचाने में कारगर हैं बैक्टीरिया

इसे समझने के लिए शोधकर्ताओं ने तीन तरह के प्लास्टिक का इस्तेमाल किया। पहला पॉलिथिलीन टेराफथेलेट था। यह एक सिंथेटिक पॉलीमर है जिसका उपयोग पैकेजिंग और कपड़ा उद्योगों में किया जाता है।

दूसरा प्लास्टिक पॉलीब्यूटिलीन एडिपेट टेरेफ्थेलेट है, जिसका उपयोग प्लास्टिक बैग बनाने के लिए किया जाता है। तीसरा प्लास्टिक पॉलीथिलीन फ्यूरानोएट था।

ये बैक्टीरिया कई एंजाइमों का उपयोग करते हैं

वैज्ञानिकों ने बूचड़खाने स्लॉटरहाउस से रुमेन का लिक्विड लेकर तीनों तरह के प्लास्टिक पर प्रयोग किए। इस प्रयोग के जरिए ये समझने की कोशिश की गई है कि लिक्विड में मौजूद बैक्टीरिया इसे किस हद तक घोल सकते हैं। 

शोध से पता चला कि यह जीवाणु तीनों प्रकार के प्लास्टिक को तोड़ने में सक्षम हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि गाय के पेट में मौजूद बैक्टीरिया कई खास एंजाइम का इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि यह प्लास्टिक को तोड़ने में कारगर है।

वैज्ञानिकों ने यह शोध अभी छोटे स्तर पर लैब में किया है। उनका मानना ​​है कि अब ये बैक्टीरिया कितने इको-फ्रेंडली हैं, इसका पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर शोध किया जाएगा।

Like and Follow us on :


Telegram

Facebook

Instagram

Twitter

Pinterest

Linkedin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button