Education

Rajasthan University: लाइब्रेरी के लिए छात्र ने ली भू-समाधि

जयपुर. राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University) में दो महीने पहले हाईटेक लाइब्रेरी के उद्घाटन के बावजूद आज तक इसका फायदा विद्यार्थियों को नहीं हुआ है। इस मुद्दे पर लगातार हो रहे धरने-प्रदर्शन के बाद गुरुवार को छात्र हरफूल चौधरी ने लाइब्रेरी शुरू कराने की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। छात्र ने हाईटेक लाइब्रेरी के बाहर ही भू-समाधि ले ली व करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया।

इससे पहले हरफूल ने अपने समर्थकों के साथ विवि. में प्रदर्शन किया। विवि. प्रशासन की ओर से छात्रों की मांग पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर हरफूल ने सेंट्रल लाइब्रेरी के बाहर भू-समाधि ले ली। हरफूल ने कहा कि जब तक उनकी तीन सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, विरोध जारी रहेगा।

वहीं, राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University)  में एक अन्य कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस सचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज को जैसे ही इस प्रकरण की सूचना मिली। वे मौके पर पहुंचे और छात्र के साथ समझाइश की। इसके बाद उसे जूस पिलाकर बाहर निकाला। वहीं, छात्रों पर लगे मुकदमों को लेकर थानाधिकारी को निर्देश दिए। इस दौरान चीफ प्राक्टर एचएस पलसानिया भी मौजूद थे।

 

लाइब्रेरी में खुलेगा एक हॉल

पलसानिया ने बताया कि छात्रों की मांग को देखते हुए लाइब्रेरी का एक हॉल आगामी दिनों में खोला जाएगा। इसके लिए साफ-सफाई की जाएगी। हॉल के खुलने का समय सुबह 10 से शाम चार बजे तक रहेगा।

 

इसीलिए जरूरी लाइब्रेरी

छात्रों के सेमेस्टर एग्जाम शुरू हो चुके हैं। इसके अलावा राज्य में कई प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी। ऐसे में विवि. के छात्रों को पढ़ाई करने के लिए जगह नहीं है। लाइब्रेरी (Rajasthan University) शुरू होने पर छात्रों को राहत मिल सकती है।

 

ये भी पढे़ं

Rajasthan Solar Electricity: राजस्‍थान में पहली बार सूरज और हवा से बनने वाली बिजली 8 बांधों में होगी स्‍टोर

Rajasthan Politics: मंत्री गजेंद्र शेखावत का तंज‚ जो भ्रष्टाचारियों को पनाह देते हों, उन्हें जनता क्यों हाथ जोड़ेगीॽ

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button