PM मोदी कैसे लॉन्च करेंगे 10 लाख नौकरियां:धनतेरस पर 75 हजार अपॉइंटमेंट लेटर के साथ करेंगे घोषणा Read it later

PM Modi Will Give Will Give Jobs To 75000 Youth: पीएम नरेंद्र मोदी अगले डेढ़ साल में मतलब कि दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को नौकरी देने वाले हैं। जीहांǃ खबरें ता ऐसी ही हैं। अब ये 10 लाख नौकरी कहां से आएंगी कहां नौकरी दी जाएगी‚ ये पूरी जानकारी के लिए इस खबर को पूरा पढ़ें।

दरअसल पीएम मोदी इस बंपर भर्ती (Rozgar Mela) अभियान की शुरुआत धनतेरस के दिन यानीकि 22 अक्टूबर से दिवाली से पहले करने जा रहे हैं। इस दिन 75 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इस दौरान पीएम इन युवाओं से वर्चुअली कनेक्टर बातचीत भी करेंगे। इस बात की जानकारी खुद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से दी गई है।

पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल जून में 38 मंत्रालयों/विभागों में मेन पॉवर की समीक्षा की थी। जिसके बाद उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी सरकार अगले डेढ़ साल में यानी 2023 दिसंबर तक 10 लाख नौकरियां (modi announced 10 lakh job) देगी। ये सभी भर्तियां यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के जरिए की जा रही हैं।

Table of Contents

इस तरह दी जाएंगी 10 लाख युवाओं को नौकरी

प्रधानमंत्री (PM Modi) कार्यालय ने कहा कि केंद्र सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों के जरिए (10 lakh vacancies in central government) 10 लाख नौकरियां भरी जाएंगी। वर्तमान में ग्रुप ए (राजपत्रित) श्रेणी में 23584 पद, ग्रुप बी (राजपत्रित) श्रेणी में 26282 पद रिक्त हैं, जबकि समूह सी अराजपत्रित श्रेणी में 8.36 लाख पद रिक्त हैं।

अकेले रक्षा मंत्रालय में 39366 ग्रुप बी (अराजपत्रित) पद और 2.14 लाख ग्रुप सी पद खाली हैं। गृह मंत्रालय में रेलवे में ग्रुप सी के 2.91 लाख पद खाली हैं और ग्रुप सी अराजपत्रित श्रेणी के तहत 1.21 लाख पद खाली हैं।

इन पदों पर होगी नियुक्तियां

पीएम (PM Modi) के इस मेगा जॉब कैंपेन के तहत रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), सीमा शुल्क और बैंकिंग , सशस्त्र बल कर्मियों, इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए और आयकर निरीक्षक सहित 38 विभागों में देश भर से चयनित युवाओं को सभी नौकरियां दी जाएंगी।

PM Modi Will Give Will Give Jobs To 75000 Youth
PM MODI | Photo: PTI

कई केंद्रीय मंत्री होंगे लॉन्चिंग में शामिल

इस भव्य लॉन्चिंग में देशभर के केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। ओडिशा से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गुजरात से स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, चंडीगढ़ से सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, महाराष्ट्र से वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, राजस्थान से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तमिलनाडु से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उत्तरप्रदेश से उद्योग मंत्री महेंद्र प्रदेश पांडेय शामिल होंगे। झारखंड से आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और बिहार से पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल होंगे।

2020 तक 8.72 लाख पद खाली पड़े थे

पिछले साल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद को बताया था कि केंद्र सरकार के विभागों में 1 मार्च 2020 तक 8.72 लाख पद खाली पड़े हैं। यानी इनमें नियुक्तियां होनी है। केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट्स में कुल 40 लाख 4 हजार पद हैं, जिनमें से 31 लाख 32 हजार भरे गए थे। 2016-17 से 2020-21 के दौरान एसएससी में कुल 2 लाख 14 हजार 601 कर्मचारियों की भर्ती की गई। साथ ही आरआरबी ने 2 लाख 4 हजार 945 लोगों को नियुक्त किया है। वहीं, यूपीएससी ने भी 25 हजार 267 उम्मीदवारों का चयन किया।

मोदी ने जूनागढ़ में कहा था- गुजरातियों को गाली देने वालों को सबक सिखाना जरूरी है…

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के जूनागढ़ में एक रैली में कहा था कि कुछ लोगों को गुजरातियों की सफलता पसंद नहीं है. ऐसे लोगों को सबक सिखाएं। झूठ बोलने वाले नकारात्मक लोगों से दूर रहें। पीएम मोदी ने कहा था कि अगर देश के किसी भी हिस्से से कोई व्यक्ति कोई उपलब्धि हासिल करता है तो आपको गर्व होगा या नहीं?

दक्षिण भारत के वैज्ञानिकों के इसरो में सफल होने से आप खुश होंगे या नहीं? क्या आपको खुशी होगी अगर हरियाणा का कोई युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत जाए? लेकिन पिछले दो दशकों से हम देख रहे हैं कि बुरी मानसिकता वाले कुछ लोग हैं जिन्हें गुजरात या किसी गुजराती की सफलता पसंद नहीं है। वे गुजरात का अपमान करते हैं और गुजरातियों की निंदा करते हैं।

Modi to launch drive to fill 10 lakh Central posts | recruitment drive launch by PM Modi | Rozgar Mela | Prime Minister’s Office | 10 lakh vacancies in central government |

ये भी पढे़ं –

 मशहूर गायक भूपिन्दर सिंह का निधन: 10 दिन पहले अस्पताल में हुए थे भर्ती, कोरोना के बाद कार्डियक अरेस्ट हुआ

आज से और ज्यादा खाएगी महंगाई डायन:डेयरी उत्पाद और आटे पर सोमवार से 5% GST, होटल में ठहरना भी महंगा

डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी IvanaTrump की मौत:20 साल छोटे मॉडल से चौथी शादी की, हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहीं

दिल्ली में पिता को ​पीटने वाले शख्स पर नाबालिग ने चलाई गोली, घटना CCTV में कैद 

Rajasthan Monsoon : गंगानगर में भारी बारिश का 44 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त, सेना ने मोर्चा संभाला 

पेंटर मजदूर को IT ने भेजा 66 करोड़ का नोटिस, जानें पूरा माजरा

कोर्ट में रूबैया सईद की 33 साल बाद गवाही, कहा- यासीन मलिक ने किया था मुझे किडनैप 

युवती को बॉयफ्रेंड के सामने फार्ट रोकना पड़ा महंगा, जानिए क्यों होती हैं ये समस्या और क्या है सॉल्यूशन

ललित मोदी-सुष्मिता सेन की शादी: ट्वीट कर पूर्व मिस यूनिवर्स को बेटर हाफ बताया‚ फिर दी सफाई‚ ऐसा है Lalit Modi का निजी और IPL से जुड़ा जीवन

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *