Entertainment

अलविदा Dilip Kumar , 98 साल की उम्र में हुआ ट्रेजेडी किंग का निधन

अलविदा Dilip Kumar

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया है। दिलीप कुमार ने बुधवार को 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें मुंबई में कई बार अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अब बुधवार को बॉलीवुड के ट्रैजेडी किंग ने अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है, कई दिग्गज उन्हें नमन कर रहे हैं।

दो दिन पहले ही आया था हेल्थ अपडेट

दिलीप कुमार पिछले एक महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। 5 जुलाई को दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से उनके स्वास्थ्य पर अपडेट दिया गया था। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने एक बयान में कहा कि दिलीप कुमार की सेहत में सुधार हो रहा है। वह अभी भी अस्पताल में है, उन्हें अपनी दुआओं में रखें। लेकिन इस हेल्थ अपडेट के दो दिन बाद दिलीप कुमार अलविदा कहकर इस दुनिया से चले गए।

 दिलीप कुमार की कहानी ः – ट्रेजेडी किंग यूसुफ खान से ऐसे बने Dilip Kumar, बॉम्बे टॉकीज की मालिक देविका रानी ने दिया था नाम

RIP DILIPKUMAR | DILIPKUMAR DEATH |

 Like and Follow us on :

Telegram

Facebook

Instagram

Twitter

Pinterest

Linkedin

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button