Entertainment

Anant Radhika Wedding: बारात में जमकर नाचे दुनियाभर के सेलिब्रिटी , जॉन सीना ने भी डांस कर निकाला पसीना

Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बनने के लिए लगभग सभी बॉलीवुड सितारे मुंबई पहुंच रहे हैं। अनंत अंबानी की बारात (anant ambani wedding) के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इन वीडियो में बॉलीवुड सितारे हिंदी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में रणवीर सिंह, अनिल अंबानी, अनिल कपूर और वरुण धवन गोविंदा के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

गोविंदा के गाने पर थिरके अनिल अंबानी और रणवीर सिंह (anant ambani wedding)

Manav Manglani ने अपने इंस्टाग्राम ,एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रणवीर और अनिल अंबानी गोविंदा के गाने ‘मैं तो रस्ते से जा रहा’ पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में टीना अंबानी, अनिल कपूर और वरुण धवन भी उनका साथ दे रहे हैं।

रणवीर ने पोडियम पर जमकर किया डांस (Anant Radhika Wedding)

रणवीर सिंह का एक और वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में रणवीर सिंह पोडियम पर चढ़कर डांस करते नजर आए थे। रणवीर सिंह अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगे के टाइटल सॉन्ग पर डांस करते नजर आए थे।

पति के साथ शादी में शामिल होने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

अनंत अंबानी (ambani wedding) और राधिका मर्चेंट की शादी में देश-विदेश से मेहमान शामिल हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ शादी में शामिल होने पहुंची हैं। वहीं, माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ शादी का हिस्सा बनने पहुंची हैं। पूर्व WWE रेसलर जॉन सीना भी आनंद-राधिका की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं।

john cena | Anant Radhika Wedding

बारात में जॉन सीना ने किया डांस

पूर्व WWE रेसलर जॉन सीना ने भी अनंत की बारात में डांस किया। उनका एक वीडियो भी सामने आया था। शादी में जॉन साफा बंधवाते नजर आए। गौरतलब है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन 14 अप्रैल तक चलेंगे।

 

ये भी पढ़ें –

OTT Sequels 2024: मिर्जापुर 3 से ‘फर्जी 2 तक ये 8 सीक्‍वल मचाएंगे धमाल

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button