कभी थे अफगानिस्तान के मशहूर टीवी एंकर, आज सड़क पर खाना बेच दो पैसे कमाने काे मजबूर! Read it later

Musa Mohammadi
तालीबानी हुकूमत में मूसा मोहम्मदी अब आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं‚ लोकतंत्र सरकार के दौरान वे प्रसिद्ध एंकर थे।

सोशल मीडिया पर (Journalists life in Afghanistan) एक अफगानिस्तान के टीवी जर्नलिस्ट (Musa Mohammadi) की लाइफ स्टोरी वायरल हो रही है। बताया गया है कि उसकी आर्थिक स्थिति अब इतनी बद्दतर हो गई है कि उसे स्ट्रीट फूड बेचकर अपना  और पने परिवार का पेट पालना पड़ रहा है। पत्रका की इस पोस्ट पर कई लोग अफगानिस्तान के प्रसिद्ध रहे पत्रकार के साथ हमदर्दी जता करते दिख रहे हैं।

दरअसल पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई की सरकार के दौरान उसमे काम कर चुके कबीर हकमाली ने ट्वीट कर एक पत्रकार की अफगान में तालिबान राज के बाद आई बदहाली की दास्तां को शेयर किया है। उन्होंने ट्वीटर पर तीन फोटोज भी शेयर किए हैं। एक में वे अफगानिस्तान में लोकतांत्रिक सरकार के दौरान एक चैनल स्टुडियों में एंकर के पोज में बैठे दिख रहे हैं। 

तो वहीं दूसरी ओर तख्ता पलट के बाद तालिबानी हुकूमत में वे सड़क किनारे कुछ खाने की चीजे बेचते नजर आ रहे हैं। इस पत्रकार के जीवन को देख कर अफगानिस्तान के हर शख्स के जीवन में आए बड़े आर्थिक संकट को भांपा जा सकता है कि कैसे तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिसतान गर्त में समाता जा रहा है।

Journalists life in #Afghanistan under the #Taliban. Musa Mohammadi worked for years as anchor & reporter in different TV channels, now has no income to fed his family. & sells street food to earn some money. #Afghans suffer unprecedented poverty after the fall of republic. pic.twitter.com/nCTTIbfZN3

— Kabir Haqmal (@Haqmal) June 15, 2022

कबीर हकमाली (Kabir Haqmal) ने ट्वीट कर लिखा- तालिबानी हुकूमत में अफगानिस्तान में पत्रकारों की जिंदगी कुछ ऐसी हो गई है। मूसा मोहम्मदी (Musa Mohammadi) ने सालों तक एंकर और रिपोर्टर के तौर पर विभिन्न टीवी चैनल्स में काम किया। अब उनके पास परिवार चलाने भर भी पैसे नहीं हैं। उनके हालात अब ऐसे है कि वे स्ट्रीट फूड बेचकर कुछ पैसे कमा पा रहे हैं। लोकतंत्र के खातमे के बाद से अफगानी कई लोगों को अप्रत्याशित गरीबी का सामना पड़ रहा है। 

उनकी इस पोस्ट पर कई भारतीय लोगों ने भी कमेंट कर सहानुभूति प्रकट की है। एक यूजर ने लिखा है- लव एंड केयर फ्रॉम इंडिया… उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार इन लोगों की मदद कर पाएगी। दूसरे ने लिखा- भारत आ जाओ, यहां आपको ज्यादा अवसर मिल पाएंगे।

गौरतलब है कि पहले भी कबीर हकमाली ने ट्वीट कर एक अन्य अफगानी पत्रकार का वीडियो साझा किया था। उन्होंने उस दौरान पत्रकार एकराम इस्माती के साथ हुई तालिबानियों की पिटाई के बारे में बताया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि यह एक अफगानी पत्रकार एकराम इस्माती हैं। तालिबानियों ने काबूल के PD5 से इन्हें किडनैप किया गया था।

This is Ekram Esmati, an #Afghan journalist. He was abducted by #Taliban this morning in PD5 #Kabul, beaten & humiliated only because he was wearing jeans and had his beard shaved. They illegally checked his phones & threatened him to death. #Afghanistan #JournalismIsNotACrime pic.twitter.com/tcNBObeQlf

— Kabir Haqmal (@Haqmal) June 14, 2022

 इन्हें महज इसलिए पीटा गया और अपमानित किया गया, क्योंकि इन्होंने जींस पहनी हुई थी और अपनी दाढ़ी शेव कर रखी थी। गैरकानूनी तरीके से एकराम का फोन चेक किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

Musa Mohammadi | Kabir Haqmal | Journalists’ life in Afghanistan | afghani tv ancho Musa Mohammadi sells food on the street

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *