Firing In USA: शिकागो के हाईलैंड पार्क में फ्रीडम डे परेड में फायरिंग, 9 की मौत, कई घायल Read it later

Firing In USA: अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग होने की खबर है।  घटना हाईलैंड पार्क की है। NBChicago.com और लेक काउंटी शेरिफ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी में अब तक नौ लोगों की मौत की खबर है, वहीं घटना में 57 अन्य घायल हो गए हैं।  कार्यालय ने लोगों को इलाके से दूर जाने को कहा है ताकि पुलिस अपना काम कर सके।

 

पुलिस के मुताबिक दो लोगों ने फायरिंग की। बताया जाता है कि सुबह 10 बजे परेड शुरू हुई लेकिन 10 मिनट बाद फायरिंग के कारण परेड रोक दी गई। पिछले साल भी स्वतंत्रता दिवस पर फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें 19 लोगों की जान चली गई थी।

US Independence Day firing chicago
शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग।

शिकागो सन-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक घटनास्थल पर एक शख्स जमीन पर पड़ा मिला है। उसका शरीर कंबल से ढका हुआ है। वहीं करीब 5-6 लोग खून से लथपथ जमीन पर गिरे दिखाई दिए हैं।

स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि हम स्वतंत्रता दिवस परेड रूट पर हुई फायरिंग में स्थानीय हाईलैंड पार्क पुलिस की मदद कर रहे हैं। कृपया उस जगह से दूर रहें जहां यह घटना हुई और सुरक्षा एजेंसियों को स्थिति को संभालने दें।

We are assisting Highland Park Police with a shooting in the area of the Independence Day parade route. STAY OUT OF THE AREA – allow law-enforcement and first responders to do their work. pic.twitter.com/PTut6CGZAe

— Lake County Sheriff (@LakeCoILSheriff) July 4, 2022

 

फैक्ट्री में भी हुई फायरिंग

करीब एक महीने पहले अमेरिका के मैरीलैंड में दो लोगों ने एक मशीन फैक्ट्री में घुसकर फायरिंग कर दी थी। इस हमले में दो मजदूरों की मौत और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया था कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी की बात कर रहे थे। घटना के बाद फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने पूरे इलाके को घेर लिया था।

 

24 मई को स्कूल में फायरिंग से 19 बच्चों की मौत

24 मई 2022 को टेक्सास प्रांत के एक स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 19 बच्चों की मौत हो गई थी। हत्यारा युवक उसी स्कूल में पढ़ता था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हत्यारे को मार गिराया था। इस घटना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और अमेरिका में हथियार लाइसेंस के नियमों में बदलाव की बात कही थी।

 

USA | breaking news | US Independence Day | Highland Park Police |

 

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

ये भी पढे़ं – मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

ये भी पढ़ें –  Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *