PM Modi Speech From Red Fort: पीएम मोदी ने तिरंगा फहरा कर कहा- ये गांधी, बोस, अंबेडकर के बलिदान को याद करने का समय… Read it later

Prime Minister's address to the nation
फोटो | ट्वीटर

Prime Minister’s address to the nation : पीएम मोदी ने सोमवार सुबह साढ़े सात बजे लाल किले पर 9वीं बार प्रधानमंत्री के तौर पर (PM Modi’s 9th Speech From Red Fort) तिरंगा फहराया।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा गर्व से लहरा रहा है। उन्होंने  अपने संबोधन में कहा कि आज का ये दिन ऐतिहासिक  है। 

ये एक पुण्य पड़ाव, एक नई राह, एक नए संकल्प और नए सामर्थ्य के साथ कदम बढ़ाने का ये शुभ अवसर है….। आजादी की लड़ाई में गुलामी का पूरा कालखंड संघर्ष में बीता है। भारत का कोई छोर ऐसा नहीं था, जब देशवासियों ने सैकड़ों सालों तक गुलामी के खिलाफ लड़ाई न लड़ी हो… जीवन न खपाया हो…, आहुति न दी हो…। 

पीएम मोदी ने आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।#AzadiKaAmritMahotsav #AzaadiKaAmritMahotsav #IndependenceDay2022 #स्वतंत्रता_की_75वीं_वर्षगांठ #स्वतंत्रता_दिवस_2022 pic.twitter.com/YTPSkyp5y3

— Thumbsup Bharat News (@thumbsupbharat) August 15, 2022

आज हम समस्त देशवासियों के लिए ऐसे हर महापुरुष के लिए नमन करने का मौका है। उनका स्मरण करते हुए उनके सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लेने का भी मौका है। आज हम सभी कृतज्ञ हैं पूजनीय बापू के, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के…, बाबा साहब आंबेडकर के…, वीर सावरकर के… जिन्होंने कर्तव्य पथ पर जीवन को समर्पित कर दिया। 

यह देश कृतज्ञ है मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल का…। ऐसे क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों की हुकूमत को हिला कर रख दिया।’

Addressing the nation on Independence Day. https://t.co/HzQ54irhUa

— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2022

हमने उन्हें याद किया, जिन्हें  इतिहास में जगह नहीं दी गई

जब हम आजादी की बात करते हैं, तो वनों में रहने वाले आदिवासी समाज का गौरव नहीं भूल सकते। बिसरा मुंडा समेत अनगिनत नाम हैं। जिन्होंने आजादी के आंदोलन क उद्घोघ बन सुदूर जंगलों में आजादी के लिए मर मिटने की प्रेरणा दी। एक समय वो भी था, जब स्वामी विवेकानंद, स्वामी अरबिंदो, रविंद्र नाथ टैगोर आजादी की अलख जगाते रहे। 

#WATCH Live: Prime Minister Narendra Modi addresses the nation from the ramparts of the Red Fort on #IndependenceDay (Source: DD National)

https://t.co/7b8DAjlkxC

— ANI (@ANI) August 15, 2022

#WATCH | Delhi: Tricolour balloons released from the Red Fort, soon after PM Narendra Modi concluded his address on the 76th #IndependenceDay#IndiaAt75 pic.twitter.com/aMTecZfSaP

— ANI (@ANI) August 15, 2022

#WATCH | PM says, “…Be it education or science, women of the country are at top…Be it sports or battlefield, India’s women are stepping forward with a new capability&confidence. I see immense contribution by women in 25 yrs to come, much more than that in the 75-yr journey..” pic.twitter.com/X78THbXAHs

— ANI (@ANI) August 15, 2022

साल 2021 से शुरू हुए आजादी के अमृत महोत्सव में देशवासियों ने व्यापक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर देशभक्‍ति का जज्बा दिखाया। इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महोत्सव हुआ। हमने उन महापुरुषों को भी याद किया, जिन्हें इतिहास में  भुला दिया गया था। 

14 अगस्त का दिन हमने विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ’14 अगस्त को देश ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को भी हृदय के घावों को याद कर मनाया। देशवासियों ने देश प्रेम के कारण  दर्द खुशी-खुशी सहे। आजादी के अमृत महोत्सव में हमारे पास सेना के जवानों, पुलिस कर्मी, ब्यूरोक्रेट, लोकसेवक, जनप्रतिनिधि, शासक-प्रशासकों को याद करने का मौका है।’

लेकिन, ये हिंदुस्तान है…। ये सदियों तक जीता रहा है और जीतता रहा है

मोदी ने कहा  75 साल की हमारी ये यात्रा कई पढ़ाव और कई उतार-चढ़ाव से भरी रही। नित्य सुख दुख की छाया मंडराती रही है। इसके बीच भी देशवासियों ने पुरुषार्थ किया। सफलताएं हासिल कीं। ये भी सत्य है कि सैकड़ों सालों की गुलामी ने गहरी चोटें 

भी हमें पहुंचाई हैं। लेकिन देश के भीतर एक जिद थी, जुनून था। आजादी मिल रही थी तो देशवासियों को भय दिखाया गया। देश के टूटने का भय दिखाया गया…। लेकिन, ये हिंदुस्तान है…। ये सदियों तक जीता रहा है और जीतता रहा है। हमने अन्न का संकट झेले, हम युद्ध के शिकार हुए। आतंकवाद का प्रॉक्सीवार हो या प्राकृतिक आपदाएं झेलीं हों…, लेकिन इसके बावजूद हमारा भारत आगे बढ़ता रहा।

Prime Minister’s address to the nation | PM Modi Speech From Red Fort | PM Modi’s 9th Speech From Red Fort | Independence Day Parade 2022 LIVE | 

ये भी पढ़ें –  

75th Swantantrta Diwas 2022: वीरता पुरस्कारों की घोषणा, देवेंद्र प्रताप सिंह कीर्ति चक्र से सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

 ‘Har Ghar Tiranga’ कैंपेन के तहत तिरंगा जरूर लहराएं‚ लेकिन राष्ट्रीय ध्वज की इन बातों को न करें नजरअंदाज

 राष्ट्रीय न्यूज चैनल की पत्रकार बिहारी अंजना ओम कश्यप अपने ही राज्य बिहार में लोगों के बीच घिरीं‚ VIDEO VIRAL

 Bihar political crisis Update: BJP-JDU गठबंधन टूट के बाद भी बिहार में नीतीश की बहार

President Draupadi Murmu : शक्षिका को पुटी नाम पसंद नहीं था‚ उन्होंने ही द्रौपदी नाम रखा‚ इकलौती बेटी हैं बैंक अधिकारी तो दामाद में रग्बी प्लेयर‚ जानिए राष्ट्रपति की अनछुई बातें

Presidential Elections: राजेंद्र प्रसाद से कोविंद तक जानिए राष्ट्रपतियों से जुड़े रोचक तथ्य, आपकी GK में खूब काम आएंगे 

झुंझुनूं के जगदीप धनखड़ NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ऐलान

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *