Politics

कैबिनेट का फैसला:केंद्र के 30 लाख नॉन गजेटेड कर्मचारियों को बोनस मिलेगा, दशहरे से पहले एक किश्त में पूरा पेमेंट होगा

prakash javadekar

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने 2019-20 के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड और नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की मंजूरी दे दी। इससे केंद्र के 30 लाख नॉन-गजेटेड कर्मचारियों को फायदा होगा। दशहरे से पहले बोनस की पूरी रकम एक किश्त में दे दी जाएगी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोनस पर 3,737 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। बोनस का भुगतान कर्मचारियों के बैंक खातों में किया जाएगा।

मिडिल क्लास के हाथ में पैसा आने से त्योहारी सीजन में डिमांड बढ़ेगी

जिन्हें बोनस का फायदा मिलेगा उनमें रेलवे, पोस्ट ऑफिस, EPFO और ESIC के 17 लाख कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिया जाएगा। बाकी 13 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस मिलेगा। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है, ताकि त्योहारों के सीजन में लोग ज्यादा खर्च कर सकें। सरकार का कहना है कि मिडिल क्लास के हाथ में पैसा जाने से बाजार में मांग बढ़ेगी और इकोनॉमी को फायदा होगा।

BIHAR ELECTION से 8 दिन पहले मोदी का संदेश, यूट्यूब पर डिसलाइक ज्यादा आए तो भाजपा ने नंबर छुपाए

Like and Follow us on :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button