CM Bhagwant Mann की शादी: बेटे का घर बसता देख भावुक दिखीं मां, इन्हीं के कहने दूसरी बार घर बसाया Read it later

cm bhagwant mann marriage pics
शादी समारोह के दौरान भगवंत मान और पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर।फोटो सोशल मीडिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी शादी (cm bhagwant mann marriage pics) गुरूवार को चंडीगढ़ के सीएम हाउस (bhagwant mann news) में बड़ी सादगी से संपन्न हो गई। मान ने हरियाणा के पिहोवा निवासी वाली डॉ. गुरप्रीत कौर को दूसरी बार अपना जीवनसाथी बनाया। इस दौरान मान की मां हरपाल कौर पूरी भावुक नजर आईं। बेटे का घर बसते देखने की तसल्ली और खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। बता दें कि 32 साल की गुरप्रीत भगवंत (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं।

भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर भी पूरी शादी में भाई की शादी से खुश नजर आई। इस खुशी का इजहार उन्होंने डांस कर किया। मान की बहन को देख दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर भी नाच कर अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाईं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने इस दौरान गुरप्रीत कौर को गले लगाकर सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया।

cm bhagwant mann marriage
बेटे भगवंत मान और बहू डॉ. गुरप्रीत कौर को आशीर्वाद देतीं सीएम की मां हरपाल कौर। मां के कहने पर ही मान ने दूसरी शादी की। फोटो सोशल मीडिया।

Table of Contents

सबसे ज्यादा खुश और संतुष्ट मां दिखीं

भगवंत मान की मां साल 2015 में भगवंत की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक होने से काफी दुखी रहती थी। ऐसे में इस शादी से सबसे ज्यादा संतुष्ट और खुश उनकी मां ही दिखीं। उनके बेटे ने सियासत में तो परचम लहराया, लेकिन परिवार साथ न होने के कारण मां मायूस रहती थीं। यही कारण है कि जब उनके बेटे की शादी हुई तो ज्यादातर वक्त वह हाथ जोड़कर वाहेगुरु का शुक्रिया अदा करती रहीं।

 जानिए क्यों पंजाब के CM भगवंत मान कर रहे दूसरी शादी, सिर्फ 25 लोगों को ही निमंत्रण

cm bhagwant mann marriage
आनंद कारज के समय अरदास करते भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर। फोटोः सोशल मीडिया।

बिना दहेज के बेहद सादगी से हुई शादी

CM भगवंत मान ने शादी में भावी पत्नी गुरप्रीत के परिवार से किसी तरह का कोई दहेज नहीं लिया। वहीं पूरी सादगी भरे अंदाज में ही उन्होंने शादी समारोह आयोजित किया। एक मुख्यमंत्री के लिहाज से उनकी शादी चमक-दमक और दिखावे से दूर रही। उनकी इस सादगी की लोगों ने खूब तारीफ की। 

मस्ती के मूड में खुश दिखे भगवंत

आनंदकारज के लिए जाते समय मान मस्ती भरे अंदाज में भी दिखे। जब दुल्हन की बहनों ने उनका रास्ता रोका तो मान ने उन्हें अंगूठियां दे दीं। इसके बाद मान ने रिबन काटने के लिए कैंची मांगी तो उनकी सालियों ने कहा कि वे स्वयं नहीं लाए…। इस पर मान ने मजाकिया लहजे में कहा कि अपना इक्विपमेंट लेकर नहीं आए…। हालांकि इसके बाद उन्हें कैंची दे दी गई और रिबन काटकर वे आनंदकारज के लिए आगे बढ़ पाए।

who is gurpreet kaur

गुरप्रीत समेत परिवार में 3 बहनें, गुरप्रीत सबसे छोटी

सीएम भगवंत मान की पत्नी बन चुकीं डॉ. गुरप्रीत कौर अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। वहीं दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की सिटीजनशिप है, जबकि उनकी माता राज हरजिंद्र कौर हाउस वाइफ हैं।

ये भी पढ़ें – जिंदा भ्रूण को विदेश भेजने की अनुमति लेने  के लिए क्या है भारतीय कानूनॽ

2019 से मान के परिवार से थी गुरप्रीत की जान-पहचान

डॉ. गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा के वार्ड 5 स्थित तिलक कॉलोनी निवासी हैं। उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी की है। वे अब राजपुरा में रहती हैं। उनके परिवार के अनुसार गुरप्रीत के साथ भगवंत की बहन की अच्छी दोस्ती है। 

इसी कारण मान का परिवार गुरप्रीत को अच्छी तरह समझ पाया। भगवंत और गुरप्रीत 2019 में पहली बार मिले थे। उस दौरान मान संगरूर से सांसद हुआ करते थे। वे मान के CM पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी शरीक हुई थीं।

pihova-taigor-public-school
पिहोवा के इसी स्कूल से गुरप्रीत कौर ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। फोटो सोशल मीडिया।

पिहोवा के टैगोर स्कूल में गुरप्रीत ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की

पिहोवा के वार्ड-5 की तिलक कॉलोनी निवासी गुरप्रीत कौर ने 10वीं क्लास तक यहीं के टैगोर पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। स्कूल प्रिंसिपल प्रवीण सैनी ने के अनुसार गुरप्रीत कौर शुरु से ही पढ़ाई में होनहार रही। गुरप्रीत कौर ने वर्ष 2010-11 में बेहतर अंक से 10वीं क्लास पास की थी। उसके बाद गुरप्रीत ने 11वीं/12वीं (मेडिकल) की पढ़ाई चंडीगढ़ शहर से पूरी की।

भगवंत मान की शादी से जुड़ी सभी फोटोज देखें


cm bhagwant mann marriage pics
चंडीगढ़ के पंजाब सीएम हाउस में फेरे लेते सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर। फोटो सोशल मीडिया।

cm bhagwant mann marriage pics
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी नवविवाहिता पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को शुभकामनाएं देते पत्नी सुनीता और बेटी हर्षिता के साथ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल। फोटो सोशल मीडिया।

cm bhagwant mann marriage pics
भगवंत मान को झप्पी देकर शादी की बधाई देते दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल। फोटो सोशल मीडिया।

cm bhagwant mann marriage pics
शादी के दौरान AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से गरमजोशी के साथ मुलाकात करते दूल्हा बने भगवंत मान। फोटो सोशल मीडिया।

cm bhagwant mann marriage pics
सीएम भगवंत मान की शादी के अवसर पर अरदास में शामिल होते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप सांसद राघव चड्‌ढा व संजय सिंह। फोटो सोशल मीडिया।

cm bhagwant mann marriage pics
शादी पूरी होने के बाद हाथ जोड़कर भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का वेलकम करते आप नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा। चड्‌ढा पूरी शादी के समय सक्रिय दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बड़े भाई की शादी के बाद ही छोटों (खुद का) का नंबर आने वाला है। फोटो सोशल मीडिया।

cm bhagwant mann marriage pics
विवाह के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्‌ढा। फोटो सोशल मीडिया।

cm bhagwant mann marriage pics
शादी के बाद भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को सिख रिति रिवाज के मुताबिक सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। फोटो सोशल मीडिया।

cm bhagwant mann marriage pics
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ फोटो खिंचवाते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी। फोटो सोशल मीडिया।

cm bhagwant mann marriage pics
मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर ने सिक्योरिटी स्टाफ सहयोगियों के साथ भी फोटो खिंचवाई। फोटो सोशल मीडिया।

cm bhagwant mann marriage pics | bhagwant mann wife | bhagwant mann marriage photos | bhagwant mann marriage new wife | bhagwant mann news

ये भी पढ़ें 

छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या 

 ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *