Bihar Election LIVE :8 घंटे बाद फिर बदले बिहार के नतीजे, NDA 134 का आंकड़ा छूकर 119 पर आई ; अब तक तीन करोड़ वोटों की गिनती पूरी Read it later

Bihar Election LIVE : बिहार में अभी सस्पेंस बना हुआ है। रुझानों में सुबह साढ़े 10 बजे NDA ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन करीब आठ घंटे बाद तस्वीर एक बार फिर बदल गई, जब NDA 134 से घटकर 119 पर आ गया। इस बीच, राजद भी दावा करता रहा- ‘बिहार ने बदलाव कर दिया है और महागठबंधन की सरकार बनना तय है।’

BIHAR ELECTION UPDATES

 

RJD के दावे की वजह

राजद के इस दावे के पीछे वजह यह है कि 18 सीटों पर वोटों का मार्जिन एक हजार से कम है। इनमें से 9 पर NDA और 8 पर महागठबंधन आगे है। 1 सीट पर बसपा आगे है। शाम साढ़े छह बजे तक 4.10 करोड़ वोटों में से तीन करोड़ यानी करीब 62% वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की। इस बार भाजपा का पूरा कैम्पेन प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे था। शाह प्रचार से नदारद थे।

 

 

रुझानों से जुड़े अपडेट्स

 

7:00 PM: NDA 121 और महागठबंधन 114 सीटों पर आगे। भाजपा 72, जदयू 41, राजद 76, कांग्रेस 20, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे।

6:30 PM: NDA 120 और महागठबंधन 115 सीटों पर आगे। भाजपा 73, जदयू 39, राजद 77, कांग्रेस 20, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे।

6:00 PM: NDA 123 और महागठबंधन 112 सीटों पर आगे। भाजपा 72, जदयू 43, राजद 74, कांग्रेस 20, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे।

5:00 PM: NDA 123 और महागठबंधन 111 सीटों पर आगे। भाजपा 73, जदयू 39, राजद 70, कांग्रेस 21, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे। 2.56 करोड़ वोटों की गिनती पूरी।

4:00 PM: NDA 133 और महागठबंधन 99 सीटों पर आगे। भाजपा 77, जदयू 48, राजद 63, कांग्रेस 20, लेफ्ट 16 सीटों पर आगे।

3:00 PM: NDA 128 और महागठबंधन 105 सीटों पर आगे। भाजपा 73, जदयू 49, राजद 66, कांग्रेस 21, लेफ्ट 18 सीटों पर आगे।

2:00 PM: NDA 134 और महागठबंधन 98। भाजपा 76, जदयू 52, राजद 61, कांग्रेस 18, लेफ्ट 19 सीटों पर आगे।

1.00 PM: NDA 127 और महागठबंधन 105 सीटों पर आगे है।

12.30 PM: NDA 129 और महागठबंधन 103 सीटों पर बढ़त लेता दिख रहा है।

12.00 PM: NDA 129 और महागठबंधन 100 सीटों पर आ गया।

11.30 AM: NDA 131 और महागठबंधन 101 सीटों पर लीड करता दिखा।

11 AM: NDA 130 और महागठबंधन 97 पर आ गया।

10.30 AM: NDA 125 पर पहुंच गया और महागठबंधन 109 पर आ गया।

10 AM: NDA बढ़कर 119 पर था और महागठबंधन घटकर 114 पर आ गया था।

 

ये भी पढ़ें –

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *