Politics

Exit Poll 2023:5 राज्‍यों में इन पार्टियों की सत्‍ता बनना तय

Exit Poll 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। बता दें कि‍ सभी पांच राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है। एक ओर राजस्थान में सत्ता विरोधी लहर से बीजेपी को फायदा होता नजर आ रहा है, वहीं मध्य प्रदेश में एग्जि‍ट पोल बीजेपी को नुकसान बता रहा है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार अपनी सत्ता बचाने में कामयाब होती नजर आ रही है। बहरहाल ये शुरुआती तस्‍वीर है, असली परिणाम तो 3 दिसंबर को ही पता चलेंगे।

आइए आपको बताते हैं 5 राज्यों में एग्जिट पोल के नतीजे किस ओर इशारा कर रहे हैं (Exit Poll 2023)

राजस्थान की 200 में से 199 सीटों पर वोटिंग हुई। यहां कांग्रेस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत हैं। एग्जिट पोल के नतीजे पर गौर करें तो उससे साफ है कि बीजेपी पांच साल का सूखा खत्‍म कर सत्‍ता वापसी कर सकती है। यहां ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई गई है। दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में बीजेपी 100 या उससे ज्यादा सीटें जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस 100 तक सिमटती नजर आ रही है।

राजस्थान विधानसभा के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आने हैं, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल ने राजस्थान की तस्वीर साफ करने की कोशिश की है। एग्जिट पोल के जो नतीजे सामने आ रहे हैं, उससे माना जा रहा है कि यहां बीजेपी सत्‍ता में आ रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई गई है।

 

राजस्‍थान का एग्ज‍िट पोल क्‍या कहता है (Rajasthan Exit Poll 2023)

Rajasthan-exit-poll

 

राजस्थान चुनाव एग्जिट पोल 2018

राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान प्रक्रिया 25 नवंबर को पूरी हो गई थी। इसके बाद 03 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होने की तिथि है। इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। जिसमें राजस्थान की भावी सरकार की धुंधली तस्वीर उभरकर सामने आ रही है। यदि 2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस पार्टी की जीत हुई थी और अशोक गहलोत राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। वहीं, 2023 में भी राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होती दिख रही है।

2018 में राजस्थान में एग्जिट पोल कितना सटीक रहा?

राजस्थान में 2018 विस. चुनाव के बाद एग्जिट पोल सटीक नहीं रहा था। यहां ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया था लेकिन कांग्रेस ने 100 सीटें जीतकर हैरान कर दिया था। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 73 सीटें ही मिल पाई थीं। आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजों ने जहां बीजेपी को 102 से 120 सीटें दी थीं, वहीं कांग्रेस को 104 से 122 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। वहीं एबीपी सीएसडीएस ने बीजेपी को 94 और कांग्रेस को 126 सीटें दी थीं। वहीं अंतिम नतीजे में कांग्रेस को 100 सीटें और बीजेपी को 73 सीटें मिलीं। इसके बाद सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस ने अशोक गहलोत के नेतृत्व में यहां सरकार बनाई।

 

चुनाव नतीजों से पहले राजस्थान में सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। गुरुवार 30 नवंबर  को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। सीएम गहलोत ने ट्विटर पर ट्वीट कर यह जानकारी दी। सीएम गहलोत ने ट्विटर पर लिखा है कि राज्यपाल कलराज से मुलाकात के दौरान राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

अब जानें मध्‍यप्रदेश के एग्‍जिट पोल के नतीजों का हाल

वहीं एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी शासन की वापसी पर संदेह होता दिख रहा है। यहां 230 सीटों वाले राज्य में कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस को तो कुछ में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है। हालांकि, एमपी में कांटे की टक्कर भी दिख रही है।

 

MP exit poll 2023

 

मध्य प्रदेश  का पोल ऑफ पोल्स

8 एग्जिट पोल में से 4 में बीजेपी की सत्ता में वापसी की बात कही  जा रही है, जबकि 3 पोल में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना भी जताई जा रही है, जबकि एक पोल सत्ता के करीब है। यहां पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी को 125, कांग्रेस को 100 और अन्य को 5 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है।

किस पार्टी को कितनी सीटें?

मध्य प्रदेश में एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार कांग्रेस राज्य में सत्ता के शिखर तक पहुंच सकती है। वहीं शिवराज सरकार की विदाई हो सकती है। एबीपी सी वोटर्स एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, एमपी की 230 सीटों की बात करें तो 113 में से 137 सीटें कांग्रेस के पास जा सकती हैं, जबकि 88 से 112 सीटें बीजेपी के पास जा सकती हैं। अन्य को दो से आठ सीटें मिल सकती हैं।

 

 

छत्तीसगढ़ का पोल ऑफ पोल्स

समस्‍त 8 पोल कांग्रेस को सत्ता में वापस लाता दिखा रहे हैं। इनमें से पांच पोल में बीजेपी सत्ता से 4 से 6 सीट दूर द‍ि‍खाई जा रही है।  पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी को 39, कांग्रेस को 48 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है। साफ इशारा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में बरकरार नजर आ रही है। एग्जिट पोल में भूपेश बघेल सरकार फिर से सत्ता में आती नजर आ रही है। वहीं बीजेपी भी यहां बराबर की टक्कर दे रही है। ऐसे में यह भी संभव है कि राज्य में किसी को बहुमत न मिले और गठबंधन सरकार बनानी पड़ जाए।

छत्तीसगढ़ में 16,270 लोगों को सर्वे (सैंपल साइज) में शामिल किया गया है. इनमें से 77  प्रतिशत ग्रामीण इलाकों से और 23 फीसदी शहरी इलाकों से हैं। इस सर्वे में हिस्सा लेने वाले लोगों में कुल 56 फीसदी पुरुष और 44 फीसदी महिलाएं थीं। इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक राज्य में एक बार फिर कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। क्योंकि, सर्वे में कांग्रेस को 40 से 50 सीटें और बीजेपी को 36 से 46 सीटें मिलने का अनुमान है।

 

Chhattisgarh-exit-poll-2023

 

तेलंगाना का पोल ऑफ पोल्‍स

इसके लिए 6 पोल जारी किए गए हैं। इनमें से 5 पोल कांग्रेस के पहली बार सत्ता में आने की भविष्यवाणी कर चुके हैं, जबकि एक ने उसे सत्ता के करीब बताया है। खास बात ये है कि किसी भी सर्वेक्षण में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सत्ता में आती नहीं दिख रही है। पोल ऑफ पोल्स में बीआरएस को 44, कांग्रेस को 64, बीजेपी को 7 और अन्य को 7 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है।

बता दें कि तेलंगाना में 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सिर्फ एक सीट मिली थी। मौजूदा मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस (2022 में पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति से बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया गया) को सबसे ज्यादा 88 सीटें मिलीं थींं वहीं कांग्रेस को 19 सीटें ही मिल सकी थीं।

मौजूदा स्थिति की बात करें तो सत्तारूढ़ दल के पास फिलहाल 119 विधानसभा सीटों में से 101 विधायक हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पास 7 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास पांच, बीजेपी के पास तीन, एआईएफबी के पास एक, एक नामांकित और एक निर्दलीय विधायक है.

तेलंगाना में यह तीसरा विधानसभा चुनाव

साल 2014 के जून में आंध्र प्रदेश से अलग होकर एक नए राज्य के रूप में तेलंगाना का गठन किया गया था। इसके बाद यहां दो चुनाव हुए, दोनों चुनावों में तेलंगाना को अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन करने वाली पार्टी टीआरएस (तेलंगाना स्टेट कमेटी, जो अब भारत राष्ट्र समिति बीआरएस बन गई है) को बहुमत मिला। वर्तमान में, इसके पास 119 सीटों वाली विधानसभा में 101 सीटें हैं। इसका नेतृत्‍व चन्द्रशेखर राव कर रहे हैं।

Telangana-exit-poll-2023

 

 

मिजोरम का पोल ऑफ पोल्‍स

पांच में से एक एग्जिट पोल में ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) की सरकार बनने का अनुमान दिखाया गया है। बाकी 4 पोल में त्रिशंकु विधानसभा मानी जा रही है। हैरानी की बात ये है कि पोल ऑफ पोल्स में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 15, जेडपीएम को 16, कांग्रेस को 7 और बीजेपी को 1 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

 

Telangana-exit-poll-2023

 

मिजोरम में हो सकता है सबसे बड़ा उलटफेर

मिज़ोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) के बारे में कई एग्जिट पोल्स में ऐसे दावे किए गए हैं कि दो सबसे पुरानी पार्टियों एमएनएफ और कांग्रेस की नींद हराम हो गई है। दरअसल, सबसे चौंकाने वाले अनुमान एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के हैं जहां ZPM को 40 में से 28 से 35 सीटें दी गई हैं। वहीं, कई बार सत्ता में आ चुकी एमएनएफ सिमटती नजर आ रही है। इस बार 3 से 7 सीटें। वापसी के प्रयास में जुटी कांग्रेस महज दो से चार सीटों पर सिमट सकती है।

 

ये भी पढ़ें –

PM Modi On Sachin: सचिन पायलट पर क्‍यों बोले मोदी,जानें माजरा

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button