Politics

BJP Meeting:पीएम मोदी भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहुंचे, बंगाल के पांचवें और छठे चरण के 88 उम्मीदवारों पर फैसले की तैयारी

BJP Meeting: पश्चिम बंगाल और असम सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बीच भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुधवार को फिर से शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक में पहुंचे हैं। बैठक में बंगाल के पांचवें और छठे चरण की 88 सीटों के उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा। संभवत: सूची भी देर रात जारी की जाएगी।

bjp-central-election-committee

 

बैठक के बीच चार नामों की घोषणा की गई

भाजपा ने बैठक के दौरान बंगाल की चार सीटों के उम्मीदवारों के नाम जारी किए। इन नामों की घोषणा पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने की। बरूईपुर पूर्व से चंदन मंडल, फाल्टा से बिधान परुई, उलबेरिया दक्षिण से पपिया अधारी और जगतबल्लभपुर से अनुपम घोष का नाम शामिल है।

 

bjp-central-election-committee

 

 

दो बार चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है

इससे पहले भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की दो बैठकें हो चुकी हैं। इसमें बंगाल और असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी सीटों पर चार चरण की सीटों पर उम्मीदवार तय किए गए हैं। पार्टी ने रविवार को बंगाल के तीसरे चरण में 31 में से 27 सीटों पर और चौथे चरण में 44 सीटों में से 36 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।

bjp-central-election-committee
बंगाल में 8 चरण में चुनाव – बंगाल में 8 चरण में चुनावपश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा। 294 सीटों  सीटें), 17 अप्रैल (45 सीटें), 22 अप्रैल (43 सीटें), 26 अप्रैल (36 सीटें), 29 अप्रैल (35 सीटों) पर होवाली          विधानसभा के लिए मतदान 27 मार्च (30 सीटें), 1 अप्रैल (30 सीटें), 6 अप्रैल (31 सीटें)

 

 

ये भी पढ़ें –

Rajasthan CM Declare: भजनलाल का नाम पहले से तय था, सामान्‍य पार्टी कार्यकर्ता को मुख्‍यमंत्री बनाकर मोदी-शाह ने दिया राजनीतिक संदेश

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button