राजस्थान

फिर सुलगा Jodhpur: दो समुदाय में झड़प, 3 घायल, 300 पुलिसकर्मी तैनात, धारा 144 लागू

जोधपुर के जिस इलाके में यह बवाल हुआ है उसे साम्प्रदायिक तौर पर बेहद गंभीर इलाका माना जाता है। यही पर पानी के केम्पर सप्लाई करने वाले युवक से मारपीट हुई।

communal tension : राजस्थान के जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम को मामूली कहासुनी  और झगड़ा साम्प्रदायिक तनाव में तब्दील हो गया। इसके बाद दो समुदायों के लोगों के बीच झड़प हुई। इसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना में तीन लोगों के घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। भारी संख्या में पुलिस बल को इलाके में तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने तनाव को देखते हुए इलाके में धारा 144 लगा दी है।

जोधपुर के जिस इलाके में यह बवाल हुआ है उसे साम्प्रदायिक तौर पर बेहद गंभीर इलाका माना जाता है। यही पर पानी के केम्पर सप्लाई करने वाले युवक से मारपीट हुई। इसके बाद झगड़ा दो समुदाय का झगड़ा बन गया। लेकिन पुलिस ने पहले के अनुभव को देखते हुए तुरन्त पांच थाने की पुलिस तैनात कर दी है। साथ ही आरएसी, क्यूआरटी सहित डीसीपी वंदिता राणा मौके पर पहुंची हैँ और समझाइश की जा रही है।

पुलिस के आला अधिकारी मौके पर, धारा 144 लागाई

घटना देर शाम हुई। यहां किसी बात पर एक खास धर्म के दो समुदाय के लोगों में विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ते बढ़ते आपस में मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से एक दूसरे से धक्का मुक्की की गई। लात घूंस चले। इसमें तीन लोगों को चोटें लगी है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल स्थिति पुलिस के कंट्रोल में है। मौके पर डीसीपी, एडीसीपी सहित पुलिस के अन्य अफसर पहुंच गए हैं। इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। अब दो से ज्यादा लोग अगर कहीं दिखाई दिए तो पुलिस उनपर एक्शन ले सकती है।

ईद और अक्षय तृतीया के दिन भी हुआ था माहौल खराब

जोधपुर में यह बवाल की तीसरी घटना है। इससे पहले ईद और अक्षय तृतीया के दिन सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हुई थी।

जोधपुर के जालौरी गेट पर देर रात दो गुटों के बीच जमकर बवाल और पत्थरबाजी से इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए थे।

हालात संभालने पहुंची पुलिस टीम पर भी उपद्रवियों ने पथराव किया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए थे। बाद में स्थिति ये हो गई थी कि जिला प्रशासन को एहतियातन इलाके में इंटरनेट सेवाएं ठप करनी पड़ गई थीं।

 

ये भी पढ़ें :

IIT से IPS तक, फिर 13 साल बाद इस्तीफा; क्यों सुर्खियों में हैं जगमोहन मीणा

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button