Religious

12 jyotirlinga darshan:ज्योतिर्लिंग दर्शनों के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बुकिंग

12 jyotirlinga darshan: यदि आप ज्योतिर्लिंग दर्शन करना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लि. (आइआरसीटीसी) की ओर एक नया पैकेज लॉन्च किया है। इसके तहत ऋ षिकेश रेलवे स्टेशन से ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ के माध्यम से सात ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का संचालन होगा। यह यात्रा 22 मई से 2 जून तक होगी।

दर्शन के लिए इन जगहों पर जाएंगे

इस ट्रेन से जाने वाली यात्रियों को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के अलावा द्वारिकाधीश मंदिर और भेट द्वारिका के दर्शन भी कराए जाएंगे।

इसमें रहने के लिए नॉन एसी होटल, स्थानीय दर्शन के लिए नॉन एसी ट्रांसपोर्ट, नाश्ता और दोपहर व रात का भोजन शामिल है। यात्रा में ईएमआइ की सुविधा भी मिलेगी। यात्रियों को अपने साथ आधार कार्ड/ मतदाता पहचान पत्र रखना होगा। यात्रा पर जाने से पूर्व एहतिहात के तौर पर अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं।

ऐसे करें बुकिंग

इस टूर पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी। इस यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आइआरसीटीसी कार्यालय एवं इसकी वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

अलग-अलग श्रेणी में अलग किराया

इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर क्लास)
  • एक से तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर – 22150 रुपए
  • प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) – 20800 रुपए
स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी )
  • एक से तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर – 36700 रुपए
  • प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) के पैकेज – 35150 रुपए
कफर्ट श्रेणी (2एसी क्लास)
  • एक से तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर – 48600 रुपए
  • प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) के पैकेज – 46700 रुपए

 

ये भी पढ़ें –

Char Dham Yatra 2024: इस दिन खुलेंगे चार धाम के कपाट

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button