Tech

Dialogue Boost:अमेजन ने ऑडियो बेहतर करने को लॉन्च किया नया फीचर

Dialogue Boost : कई बार ओटीटी शो में अच्छी आवाज नहीं आती तो पूरे शो का मजा खराब हो जाता है। इस समस्या को सॉल्व करने के लिए अमेजन प्राइम ने नया फीचर शुरू किया है। इस फीचर का नाम डायलॉग बूस्ट (Dialogue Boost) है। इससे बैक ग्राउंड म्यूजिक और दूसरे इफेक्ट्स के साथ डायलॉग्स की क्वालिटी को बेहतर कर देता है। कई बार आपको वेबसीरीज देखते समय साउंड क्लीयर न होने की वजह से सब टाइटल्स का सहारा लेना पड़ता होगा लेकिन अब इस फीचर के जरिए आपको सबटाइटल्स की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

अब डायलॉग सुनना नहीं होगा मुश्किल

दरअसल ये एक एआइ टूल है जो ऑडियो को एनलाइज कर उन प्वाइंट्स की पहचान करता है जहां बैकग्राउंड म्यूजिक की वजह से डायलॉग सुनना मुश्किल हो जाता है। इसके बाद ऑडियो पैटर्न्स को अलग अलग कर डॉयलॉग को ज्यादा क्लीयर करता है।

 

कुछ दिन पहले ही रीवैम्प किया

इस फीचर को होम सिनेमा सिस्टम के अलावा हर उस उपकरण पर काम करता है जिसमें प्राइम वीडियो एक्सेसिबल है। इसे मोबाइल, स्मार्ट टीवी, एप्पल टीवी और गूगल क्रोमकास्ट सब पर काम करता है और इस फीचर में ऑडियो को मीडियम और हाइ तक बूस्ट किया जा सकता है। बता दें कि अमेजन प्राइम को कुछ दिन पहले ही रीवैम्प किया गया था जिसके बाद स्ट्रीमिंग क्वालिटी काफी बेहतर और स्मूद हुई है।

 

ये भी पढ़ें-

Utility Update: क्या आपको टेक कंपनियों को अपने बच्चे की जन्मतिथि बतानी चाहिए?

अलग-अलग चार्जर से मिलेगी मुक्‍ति: USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के लिए स्टैंडर्ड केंद्र ने जारी किए

Smart Home: नई तकनीक से अपने घर को बना पाएंगे हाईटेक

Instant Loan App: मिनटों में लोन के झांसे से सावधान रहें, जानिए कैसे

WhatsApp में आया ये नया फीचर, Aadhaar, DL, PAN की सेफ्टी के लिए ये कर सकेंगे

Keeway SR125: कीवे ने भारत में लॉन्च की सस्ती बाइक‚ यामाहा RX100 की यादें हुई ताजा, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की A to Z डिटेल्स

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button