Education

UPSC Prelims Result 2023: UPSC CSE प्रीलिम्स में 14624 शॉर्टलिस्ट

UPSC Prelims Result 2023 OUT: संघ लोक सेवा आयोग ने सोमवार, 12 जून को यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 14,624 को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

UPSC CSE प्रीलिम्स लिखित परीक्षा 28 मई, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। UPSC CSE मेन्स परीक्षा 15 सितंबर, 2023 को निर्धारित है।

हेल्पलाइन शुरू की

(UPSC Prelims Result 2023) परिणाम संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग परिसर, ढोलपुर हाउस, शाहजहाँ रोड, नई दिल्ली में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। या उम्मीदवार टेलीफोन नंबर 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे के बीच पूछताछ कर सकते हैं।

UPSC Prelims Result 2023 कैसे चेक करें

सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

 

ये भी पढ़ें –

NATIONAL MEDICAL COMMISSION की चेतावनी: चीन और अन्य देशों से MBBS करने वाले छात्रों से बोला- सिर्फ ऑनलाइन मोड में सिलेबस मान्य नहीं

PM मोदी कैसे लॉन्च करेंगे 10 लाख नौकरियां : धनतेरस पर 75 हजार अपॉइंटमेंट लेटर के साथ करेंगे घोषणा‚ जानें पूरा माजरा

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button