Entertainment

1990 New Year: 90 के दशक के न्‍यू ईयर जश्‍न का VIDEO VIRAL,शत्रुघ्न सिन्हा, शबाना आजमी, दारा सिंह समेत दिग्गज कलाकारों ने दिया था ये मैसेज

1990 New Year: बीलीवुड के दिग्गज कलाकारों पर फिल्माए गए न्यू ईयर सेलिब्रेशन वीडियो में दीप्ति नवल, शत्रुघ्न सिन्हा, शबाना आजमी, ओम पुरी, दारा सिंह, हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय नजर आ रहे हैं। डांस-गायन और बच्चों की हंसी-मजाक से भरे इस वीडियो में आज से 32 साल पहले के नए साल का जश्न पॉजिटिव अंदाज में मनाया गया था। वहीं इसमें भारत की प्रगति का सकारात्मक मैसेज भी दिया गया था।

 

1990 के नए साल के जश्न ने की पुरानी यादें ताजा (1990 New Year)

हर वर्ष 365 दिनों के बाद नए साल का स्वागत किया जाता है। इसमें हर कोई नए प्रण के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत करता है। नए साल को खास बनाने में एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्रीज का अहम योगदान रहा है। आज के समय में नए साल पर हर टीवी शो में कुछ न कुछ खास होता है, वहीं बीते दिनों की बात करें तो पहले भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन कम नहीं था। शनिवार को 2022 की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच, 1990 के नए साल के जश्न के वीडियो ने हमें एक बार फिर सोशल मीडिया पर पुराने दिनों की याद दिला दी है।

1990 के नए साल के जश्न ने की पुरानी यादें ताजा (1990 New Year)

 

32 साल पहले नए साल का स्वागत

वेटरन एक्टर्स पर फिल्माए गए इस न्यू ईयर सेलिब्रेशन वीडियो में दीप्ति नवल, शत्रुघ्न सिन्हा, शबाना आजमी, ओम पुरी, दारा सिंह, हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय जैसे कई कलाकार परफॉर्म कर रहे हैं। बच्चों की हंसी-मजाक से भरे इस वीडियो में आज से 32 साल पहले नए साल के स्वागत के साथ देश  के विकास के बारे में बताया जा रहा है। (1990 New Year video)  इस वीडियो को दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था, जिसमें नए साल के अवसर पर तात्कालीन सरकार द्वारा लोगों के लिए दी गई विशेष योजनाओं के बारे में बताया गया था।

 

1990 new year celebration on Doordarshan! pic.twitter.com/thZSHOdS2R

— 90skid (@memorable_90s) January 1, 2022

 

पुराने याद आए यूजर्स को, की तारीफ

‘हर नल में पानी, देश भर में बह रही दूध की गंगा, तत्काल प्रवेश, तेज पेंशन, भाषण कम काम ज्यादा, सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि पूरे साल’। 1990 का साल कुछ ऐसे ही खास संकल्पों से भरा रहा। ये वादे पूरे हुए और आज देश ने बहुत तरक्की की है। 1990 के इस नए साल का जश्न मनाते हुए वीडियो पर कई लोगों ने बीते दिनों को याद किया था।

 

अब लाइव इवेंट्स में तब्दील हुए जश्न

आज इस तरह के वीडियो (doordarshan 1990 New Year) दर्शकों के लिए तो नहीं बनते, लेकिन लाइव इवेंट जरूर होते हैं। एक मंच पर सितारों का जमावड़ा होता है। खूब नाच-गाना होता है। हालांकि, 2021 और 2022 के स्वागत ने जश्न को फीका किया है। कोरोना वायरस ने दुनियाभर में वो चीजें करवाई जो शायद पहले कभी नहीं हुईं। लेकिन फिर भी सेलिब्रिटीज अपने सोशल हैंडल पर फैंस से इंटरेक्ट होते रहते हैं।

 

1990 new year celebration | 1990 new year celebration unique made by veteran actors |  dipti nawal | Dara Singh | Shatrughan Sinha |

 

ये भी पढ़ें –

बीकानेर के गीतकार भरत व्यास ने लिखा था ऐ मालिक तेरे बंदे हम… गीत आज यह प्रार्थना हजारों स्कूलों और देश की कई जेलों में बंदी गाते हैं

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button