Entertainment

Sandalwood Drug Case में पहली बार हेयर सैंपल टेस्ट, क्योंकि हेयर फॉलिकल्स में ड्रग्स एक साल तक रहता है, संजना गलरानी-रागिनी द्विवेदी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

  

रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी

रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी, ​​जो Sandalwood Drug Case में कथित संलिप्तता के आरोप में जमानत पर बाहर रहने के बाद अब फिर से मुश्किल में आ गईं हैं। एफएसएल टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी ने ड्रग्स लिया था। 

सूत्रों का दावा है कि यूरिन और ब्लड टेस्ट के परिणाम निर्णायक नहीं थे। इसलिए सीसीबी ने दोनों के बालों के सैंपल लिए। उन्हें अक्टूबर 2020 में हैदराबाद में एफएसएल भेजा गया था।

बालों में एक साल तक रहती है ड्रग्स 

अधिकारियों ने बताया कि Sandalwood Drug Case में पहली बार जांच में हेयर फॉलिकल्स का इस्तेमाल किया गया है क्योंकि एक साल तक बालों में ड्रग्स की मौजूदगी का पता लगाया जा सकता है। 

ताजा घटनाक्रम के चलते अब उनकी जमानत खतरे में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी दोनों को मादक द्रव्यों के सेवन का दोषी पाया जाता है, तो उन्हें एक साल तक के कठोर कारावास या 20,000 रुपये तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

नौ महीने पहले भेजे गए थे सैंपल

नौ महीने पहले भेजे गए थे सैंपल

नौ महीने पहले नाखून और युरीन के नमूने केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए थे। बेंगलुरु पुलिस ने सितंबर 2020 में संजना गलरानी और रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार किया था। 

संजना को दिसंबर 2020 में जमानत दी गई थी। रागिनी द्विवेदी को कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद जनवरी 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी।

विवेक ओबेरॉय के साले भी वांछित

बेंगलुरु पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ये लोग एक ऐसे नेटवर्क का हिस्सा हैं जो होटल, पब, रिसॉर्ट और फार्महाउस में पार्टियों का आयोजन करते हैं। इन पार्टियों में मेहमानों को देश के अलग-अलग हिस्सों से इम्पोर्ट ड्रग्स की आपूर्ति की जाती थी। 

बेंगलुरु क्राइम ब्रांच ने कन्नड़ फिल्म उद्योग से दो अभिनेत्रियों रागिनी द्विवेदी और संजना सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा भी वांछित हैं।

ED ने फिल्म कलाकारों में रकुल प्रीत सिंह, चार्मी कौर, रवि तेजा और राणा दग्गुबाती को तलब किया, 2017 ड्रग्स मामले में की गई कार्रवाई


ED ने फिल्म कलाकारों में रकुल प्रीत सिंह, चार्मी कौर, रवि तेजा और राणा दग्गुबाती को तलब किया, 2017 ड्रग्स मामले में की गई कार्रवाई

इधर प्रवर्तन निदेशालय ने चार साल पुराने हैदराबाद टॉलीवुड ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, अभिनेता राणा दग्गुबाती, रवि तेजा और चार्मी कौर सहित 10 अभिनेताओं को पूछताछ के लिए तलब किया है। बता दें कि रकुल प्रीत सिंह से सुशांत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल से जांच करने वाली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम से भी पूछताछ की गई है. हालांकि उस मामले में रकुल को आरोपी नहीं बनाया गया है।

Bail Application Filed By Kannada Actress Ragini Dwivedi And Sanjjanaa Galrani | sandalwood drug case | Actress Ragini Dwivedi And Sanjjanaa Galrani | 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button