निक जोनस के साथ जो​शीले अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें Read it later

Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने भी नए साल का वेलकम खास अंदाज में किया है। उन्होंने हसबैंड निक जोनस और दोस्तों के साथ एक याट पर पार्टी कर 2022 का शानदार आगाज किया। प्रियंका ने नए साल के इस जश्न की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देसी गर्ल प्रियंका ने पति निक जोनस और दोस्त नताशा पूनावाला के साथ  कैसे शानदार समय बिताया।

 

प्रियंका चोपड़ा ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, फोटो डंप, अपने फ्रेंड्स और फैमिली के लिए बहुत ग्रेटफुल हूं। लाइफ सेलिब्रेट करते हुए 2022 का वेलकम है। हैप्पी न्यू ईयर… प्रियंका इन दिनों न्यू ईयर की कहां छुट्टियां मना रही हैं, इसके बारे में उन्होंने अपनी पोस्ट में कुछ भी मेंशन नहीं किया है। लोकेशन के नाम पर उन्होंने हैवेन लिखाकर टैग किया। यहां देखिए तस्वीरें…

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

निक संग रोमांटिक दिखीं प्रियंका चोपड़ा

याट पार्टी की एक फोटो में प्रियंका पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस में दिख रही हैं। साथ ही पीसी बड़े रोमांटिक अंदाज में निक जोनस (Nick Jonas) की गोदी में सिर रखकर लेटी हैं। निक भी कलरफुल शर्ट पहने हुए हैं। एक दूसरी फोटो में प्रियंका ऑरेंज बिकिनी में सनबाथ लेती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके पीछे समंदर का खूबसूरत दृश्य देखने को मिल रहा है। तो एक अन्य फोटो में याट पर जकूजी करते दिख रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने भी नए साल का वेलकम खास अंदाज में किया Nick Jonas

 

पहले भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर चुके

इससे पहले प्रियंका के पति निक भी अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। इस फोटो में वो प्रियंका को किस करते नजर आए थे, और बैकग्राउंड में पार्टी डेकोरेशन दिखाई दे रहा था। निक ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था, माय फॉरएवर न्यू ईयर किस।

 

 

द मैट्रिक्स में सति का किरदार निभाती नजर आईं प्रियंका

इनके वर्क की बात करें तो हाल में प्रियंका द मैट्रिक्स में सति का किरदार निभाती नजर आईं थीं। तो वहीं बॉलीवुड में प्रियंका को आखिरी बार फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। इसके बाद अब तक दर्शकों को उनकी फिल्म का इंतजार है।  रिपोट्स के अनुसार जल्द ही प्रियंका फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग इस साल शुरू होगी।

 

Priyanka Chopra | New Year Celebration | Priyanka Chopra Romantic Pics | Priyanka Chopra transparent dress | Priyanka Chopra black

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *