Entertainment

धर्मेंद्र हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए, शूटिंग ​करते वक्त मसल खिंचने की वजह से हुए थे भर्ती, VIDEO में ही-मैन ने क्या कहा देखिए!

 

Dharmendra Discharged From Hospital

बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से आज डिस्चार्ज हो गए हैं। दरअसल एक्टर अपनी अपकमिंग फैमिली ड्रामा फिल्म अपने 2 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। जिसके चलते उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद वह आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

मसल पुल के कारण हुए थे एडमिट

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, दोस्तो मेरे लिए कुछ ज्यादा मत करिए। मैं कर चुका हूं, मैं पीठ के एक बड़े मसल पुल की वजह से सफर कर चुका हूं…। इसके लिए मुझे अस्पताल की सैर करनी पड़ी….। दो-चार दिन तो मेरे लिए मुश्किल वाले रहे…., लेकिन मैं आप लोगों की दुआ की वजह से एक बार फिर वापस घर लौट आया हूं….। आप लोग चिंता मत करो…. मैं अब और ज्यादा अपनी सेहत का ध्यान रखूंगा…..। आप सभी को ढेर सारा प्यार….।

Friends, i have learnt the lesson 🙏 pic.twitter.com/F6u8mtnTUl

— Dharmendra Deol (@aapkadharam) May 1, 2022

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव में भी लगातार काम कर रहे हैं। वह फिल्मों के साथ-साथ अपने मुंबई स्थित फार्म हाउस पर खेती करवाते हुए भी नजर आते हैं। वह हमेशा अपनी दिनचर्या की वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। 

फिल्मों की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी हैं। इसमें वह रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वह फिल्म अपने के दूसरे पार्ट यानी अपने 2 में दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे।

Dharmendra Discharged From Hospital | Bollywood News | Dharmendra video | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button