Kabir Bedi Love Life: 70 की उम्र में 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड से की थी चौथी शादी Read it later

Kabir Bedi Love Life: बॉलीवुड के अपने जमाने के अभिनेता कबीर बेदी ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। उनकी दमदार आवाज के साथ उनकी जबरदस्त एक्टिंग काबिले तारीफ कही जाती है। रील लाइफ से अलग हटकर उनकी रियल लाइफ पर नजरी डालें तो उनकी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही। कबीर बेदी अपनी फ‍िल्‍मों से ज्‍यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्‍यादा सुर्खियों में रहे हैं। कारण है उनकी चार-चार शादियां। वे अपनी शादी को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहे। इनमें दो विदेशी और दो इंडियन महिलाएं शामिल हैं। वो कौन-कौन सही महिलाएं थी जिनसे उनके रिश्‍ते रहे, (Who are the 4 wives of Kabir Bedi) आइए आपको बताते हैं।

पहली शादी प्रोतिमा गौरी से की

Kabir Bedi Love Life

16 जनवरी 1946 को लाहौर पाकिस्तान में जन्‍में कबीर बेदी ने साल 1969 में पहली शादी रचाई थी। उनकी (Who was Kabir Bedi first wife) पहली पत्‍नी का नाम प्रोतिमा गौरी बेदी था। प्रोतिमा गौरी एक प्रोफेशनल ओडिसी डांसर थीं। इन दोनों से बेटा सिद्धार्थ बेदी और बेटी पूजा बेदी दोनों के बच्चे हुए। बता दें कि महज 26 साल की उम्र में बेटे सिद्धार्थ ने साल 1997 में मौत को गले लगा लिया था। खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ सिज़ोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ि‍त था। हादसे के बाद एक्टर कबीर बेदी टूट गए थे।

इससे पहले साल 1974 में ही पारिवारिक अनबन के चलते गौरी-कबीर दोनों ने अपने रास्‍ते अलग कर चुके थे। अगस्त 1998 में, प्रोतिमा गौरी कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा पर निकलीं थी, लेकिन हिमालय में पिथौरागढ के पास, मालपा में लैंडस्‍लाइड से उनकी मृत्यु हो गई। कई दिनों के बाद भूस्खलन में उनकी बॉडी और सामान बरामद किए गए।

दूसरी शादी सुजैन हम्प्रेज से की (Kabir Bedi Love Life)

Kabir Bedi Love Life

प्रोतिमा के बाद कबीर बेदी ने अपनी दूसरी शादी ब्रिटिश मूल की फैशन डिजाइनर सुजैन हम्प्रेज से रचाई। लेकिन दोनों का यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाया।

तीसरी शादी निक्‍की रिड्स से की

Kabir Bedi Love Life

इसके बाद कबीर बेदी ने दूसरी शादी टूटने के कुछ समय बाद ही तीसरी शादी का मीडिया में सार्वजनिक ऐलान कर दिया। दरअसल उन्हें टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्‍की रिड्स से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने कई उतार-चढ़ाव के बाद साल 1992 में मिच्‍युअल अंडरस्‍टेंडिंग से शादी की। दोनों एक दशक से अधिक साथ भी रहे। कबीर का अपनी चार शादियों में केवल यही रिश्‍ता था जो काफी लंबा चला। इसके बाद यह रिश्ता भी साल 2005 में खत्‍म हो गया और दोनों ने अपने रास्‍ते अलग कर लिए।

चौथी शादी परवीन दोसांज से की

Kabir Bedi Love Life

इसके बाद साल 2006 में कबीर का नाम फि‍र एक महिला से जुड़ा। यह थी परवीन दोसांज। (Kabir Bedi Love Life) लेकिन मीडिया की ओर से सवाल पूछे जाने पर दोनों ने अपने रिलेशनशिप को अफवाह बताया था। इसके बाद साल 2016 में कबीर ने अपने 70वें जन्मदिन पर अपने सबसे करीबी दोस्त परवीन दोसांज से शादी कर ली। बता दें कि परवीन उनसे उम्र में 29 साल छोटी हैं। परवीन से याद आया कि प्रोतिमा से शादी के दौरान कबीर और परवनी बॉबी भी लंंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन दोनों ने कभी शादी नहीं की।

जश्न-ए-रेख्ता के यूट्यूब चैनल को दिए अपने पुराने इंटरव्‍यू में अभिनेता कबीर ने कहा था कि कई दफा लोग मुझे एक महिला प्रेमी पुरुष समझते हैं। ऐसा इसलिए कि मेरी एक से ज्‍यादा शादी हो चुकी हैं। जबकि ऐसा नहीं है।

कबीर ने कहा था कि उनका कोई भी रिश्‍ता वन नाइट स्टैंड जैसा नहीं था। सभी रिश्‍ते हमेशा लंबे चले थे – 6,7, 8, यहां तक ​​कि 15 साल तक भी चले। कबीर के अनुसार उनके जो भी रिश्‍ते टूटे उस समय और परिस्थितियां काफी नाजुक थीं। कबीर ने कहा था कि उनके रिश्तों ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया।

कबीर ने यह भी कहा था कि कोई रिश्ता काम नहीं कर रहा है, तो उसे उस पॉइंट पर छोड़ देना सबसे अच्छा है जहां वह अभी भी शांतिपूर्ण और प्रेमपूर्ण बना हुआ है। (Kabir Bedi Love Life) कबीर ने यह भी बताया था कि मैंने अपने सभी पूर्व महिला पार्टनर्स के साथ दोस्त बने रहने की कोशिश की और मेरे हिसाब से वह सभी रिश्‍ते बेहतर रहे।

 

ये भी पढ़ें –

Ameen Sayani:अमिताभ से कहा था, तुम्‍हारी आवाज से लोग डर जाएंगे

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *