Ameen Sayani:अमिताभ से कहा था, तुम्‍हारी आवाज से लोग डर जाएंगे Read it later

Ameen Sayani: 42 साल तक अपने बेहतरीन अंदाज और लाजवाब आवाज से लोगों को रेडियो का दीवाना बनाने वाले अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। (ameen sayani died) अमीन के बेटे रजिल ने मीडिया में बताया कि अमीन सयानी को मंगलवार शाम को हार्ट अटैक आया, जिसके तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। (ameen sayani passed away) रजिल ने कहा कि कुछ रिश्‍तेदारों को इंतजार हो रहा है उनके पहुंचने के बाद पिता का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। गौरतलब है कि अमीन सयानी ने 1952 से लेकर 1994 तक रेडियो की दिलकश आवाज के तौर पर छाए रहे। खासकर उनका शो गीतमाला काफी पॉपुलर रहा। इसे शो को अमीन ही होस्ट करते थे। अमीन सयानी की ही वजह से इस पॉपुलर रेडियो शो को देशभर में शानदार लोकप्रियता मिली।

अमिताभ के साथ अमीन सयानी (Ameen Sayani) का किस्‍सा भी काफी रोचक है। दरअसल

Ameen Sayani With amitabh bachchan
सयानी ने अमिताभ की बिना आवाज सुने ही उन्‍हें रिजेक्ट कर दिया था

अपने स्ट्रगल के दिनों में सीनियी बच्‍चन यानी अमिताभ बच्चन मुंबई के रेडियो स्टूडियो में ऑडिशन देने बिना अपॉइंटमेंट लिए पहुंच गए थे। उनकी इस हरकत के चलते अमीन ने उनसे मिलने तक से मना कर दिया था। नतीजा ये रहा कि उस दौरान सयानी ने अमिताभ की बिना आवाज सुने ही उन्‍हें रिजेक्ट कर दिया था। बाद में जब उन्होंने अमिताभ बच्‍चन की आवाज सुनी तो अमीन ने अमिताभ से कहा था- तुम्हारी आवाज रेडियो के लिए नहीं है… तुम्‍हारी आवाज सुनकर तो लोग डर जाएंगे…। लेकिन वर्तमान में अमिताभ की प्रसिद्धी से अमीन के वाकिए की तुलना करें तो अमीन शायद अमिताभ की आवाज पर सही निर्णय नहीं ले पाए या अमीन का अवचेतन मन अमिताभ को रेडियो से ऊंचे स्‍थान पर देखना चाहता था। शायद किस्‍मत भी यही चाहती थी, वरना अमीन को अमिताभ की आवाज पसंद आ जाती तो अमिताभ आज सदी के महानायक न होकर एक रेडियो प्रजेंटर होते।

पीएम मोदी ने कहा- अमीन सयानी भारतीय प्रसारण में क्रांति लेकर आए थे

अमीन सयानी के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- अमीन सयानी जी की सुनहरी आवाज में वह खूबसूरती और गर्मजोशी थी, जो उन्हें कई पीढ़ियों के लोगों से जोड़े रखती थी। अपने काम के माध्यम से उन्होंने भारतीय प्रसारण की दुनिया में क्रांति ला दी और अपने श्रोताओं के साथ एक विशेष बंधन बनाया। मैं उनके जाने से दुखी हूं।’ उनके परिवार, प्रियजनों और सभी रेडियो प्रेमियों के प्रति संवेदना। उसकी आत्मा को शांति मिलें।

अंग्रेजी प्रसारक के रूप में अमीन ने की थी करियर की शुरुआत

21 दिसंबर 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन सयानी (Ameen Sayani) एक बहुभाषी परिवार से ताल्‍लुक रखते थे। सयानी ने अपने कॅरियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में मुंबई में एक रेडियो प्रस्तोता के रूप में की। उनके भाई हामिद सयानी ने उन्हें यहां प्रजेंट करवाया था। वह करीब 10 साल तक अंग्रेजी कार्यक्रमों का हिस्सा बने रहे। फ‍िर आजादी के बाद उनका रुझान हिंदी की ओर हो गया। सयानी को अपने टैलेंट को लेकर असली पहचान दिसंबर 1952 में शुरू हुए रेडियो शो गीतमाला से मिली थी।

30 मिनट का रेडियो शो के तीन नाम बदले गए

Ameen Sayani binaka geetmala
गीतमाला शो 42 साल तक लगातार चला।

सयानी का शो बिनाका गीतमाला पहले रेडियो सीलोन पर प्रसारित हुुआ करता था। यह 30 मिनट तक चलने वाल शो था। 1952 में शुरू हुआ ये शो सेंसेशन बन गया। बिनाका गीतमाला के बाद इस शो का नाम सिबाका गीतमाला हो गया। और बाद में इसे हिट परेड नाम से भी प्रसारित किया गया, लेकिन उस दौरान टीवी का चलन शुरू नहीं हुआ था ऐसे में इसकी लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई। इसके बाद गीतमाला शो ऑल इंडिया रेडियो और विविध भारती पर प्रसारित किया जाने लगा।

5 हजार रेडियो प्रग्राम्स में अपनी आवाज का जादू बिखेरा

अमीन सयानी (Ameen Sayani) ने वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर एक रेकॉर्ड कायम किया था। उन्होंने 54 हजार से अधिक रेडियो कार्यक्रमों की मेजबानी उनमें अपनी आवाज दी। उनके नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे ज्यादा 19000 जिंगल्स और वॉयस ओवर करने का रेकॉर्ड है।

सयानी ने कई फिल्मों में रेडियो प्रजेंटर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। इनमें ‘भूत बांग्ला’, ‘तीन देवियां’, ‘बॉक्सर’ और ‘काटल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी, किशोर कुमार और राज कपूर जैसी मशहूर हस्तियों के साथ उनके साक्षात्कार से भी उनकी प्रशंसक संख्या में काफी वृद्धि हुई।

 

सयानी (Ameen Sayani) की आवाज का हर कोई कायल

गीतमाला शो बुधवार रात 8 बजे रेडियो पर प्रसारित किया गया था। हालात ऐसे थे कि हर कोई इस शो का इंतजार करता था। घर, दुकान, बाजार, हर जगह लोग सयानी को सुनने के लिए उत्सुक रहते थे। शो की शुरुआत में एक आवाज गूंजती थी- बहनों और भाइयों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी हूं और अब इस साल की वार्षिक हिट परेड बिनाका गीतमाला का प्रमुख गीत….

इसके बाद बिगुल की आवाज गूंजती थी और फिर अमीन सयानी कहते थे जैसे, ‘यह सूरज फिल्म का गाना है बहनों और भाइयों….. और इसे मोहम्मद रफी ने गाया है…..

गीतमाला, चार्ट-टॉपिंग हिट्स वाला एक रेडियो शो, दक्षिण एशिया में बहुत लोकप्रिय हुआ। अपनी सफलता के कारण गीतमाला शो 42 साल तक लगातार चलता रहा। बाद में 2000-2001 और 2001-2003 में इसके नाम में मामूली बदलाव के साथ इसे दोबारा लॉन्च किया गया था। लेकिन टीवी और प्राइवेट केबल टीवी के चलन के बाद धीर-धीरे इसकी लोकप्रियता में गिरवट आती गई, लेकिन अमीन सयानी की आवाज उनके चाहने वालों के दिलों में सदा के लिए गुंजती रहेगी।

 

ये भी पढ़ें –

Shridevi:जब मां ने श्रीदेवी को दामाद की फ‍िल्‍म से पैसे लेने के लिए मना किया

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *