Home Remedies For Tooth Cavity: दांतों व मुंह की दुर्गन्ध का रामबाण इलाज‚ इन 4 नुस्खों के जरिए मिल सकता है प्रॉब्लम से परमानेंट छुटकारा Read it later

Home Remedies For Tooth Cavity
Getty Images

Home Remedies: दांतों में कई कारणों से सड़न हो सकती है. इस सड़न को आम भाषा में कीड़े लगना भी कहते हैं. ज्यादातर पीछे वाले दांतों में यह सड़न (Cavity) होती है जो अंदर ही अंदर दांतों को खोखला कर देती है. दांतों की सतह पर काले रंग के तिल के आकार की कैविटी नजर आती है।

इस कैविटी से दांत खोखले होने से उनके टूटकर गिरने की नौबत आ जाती है. वहीं, दांतों में दर्द, मुंह से खून होना और दांतों का पीलापन जैसे लक्षण भी नजर आने लगते हैं. इस कैविटी को दूर करने या कहें इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं।

कैविटी के घरेलू नुस्खे | Cavity Home Remedies 

लौंग का तेल 

दिन में 2 से 3 बार लौंग का तेल (Clove Oil) कैविटी वाले स्थान पर लागाने से कैविटी की समस्या दूर होने में मदद मिल सकती है। इस तेल के एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों की दुर्गन्ध को दूर करने में बेहतर साबित होते हैं। इसके लिए आप रूई में लौंग का तेल डालकर कैविटी वाले दांत पर सीधे लगाएं।

अमरूद के पत्ते हैं खास

एंटीमाक्रोबियल गुणों से भरपूर जामफल यानी अमरूद के पत्तों को कैविटी (Tooth Cavity) मिटाने में कारगर माना जाता है। इन पत्तों का इस्तेमाल आप माउथवॉश की तरह कर सकते हैं। माउथवॉश तैयार करने के लिए अमरूद के पत्तों को छोटे टुकड़ों में काटकर इसे पानी में बॉयल कर लेवें। फिर इस पानी को आप कुल्ला करने के काम में लें। रोजाना ऐसा करने से बेहतरीन परिणाम मिलेंगे और ओरल की हर समस्या से आपको छुटकरा मिल जाएगा।

लहसुन  है अमृत

मुंह की स्वस्थ बनाए रखने और कैविटी को बाय-बाय करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। लहसुन को आप अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इसे रोजाना खाली पेट खाने पर शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके अलावा लहसुन (Garlic) को छोटे टुकड़ों में कूटकर कैविटी वाले दांत पर रखने पर आराम मिलता है और भविष्य में कैविटी की संभावना न के बराबर हो जाती है।

Home Remedies For Tooth Cavity

 

अंडे का छिलका 

यदि आप अंडों का सेवन करते हैं तो दांतों में होने वाली कैविटी को दूर करने के लिए अंडे के छिलके के इस नुस्खे का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इस नुस्खे के लिए आप सबसे पहले अंडे का छिलका धोकर धूप में सुखा लें। सुखने के बाद नि छिलकों को पीस कर इनका महीन पाउडर बना लें।

इसके बाद इसे किसी शीशी में भरकर रख लें और रोज मंजन की तरह इस्तेमाल करें। जब भी इसका इस्तेमाल करें तो इसमें थोड़ा बेकिंग सोडा (Baking Soda) मिक्स कर इसे दांतों पर मलें और पांच से सात मिनट के भीतर धो लेवें।  निरंत ऐसा करने से इससे भविष्य में कैवेटी की समस्या से बचा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: ये कंटेंट महज सामान्य जानकारी देने के लिए है। इसे किसी भी तरह से प्रमुख चिकित्सा का विकल्प नहीं मना जा सकता। बेहतर इलाज के लिए हमेशा अपने विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। थम्सअप भारत इस जानकारी को प्रमुखता से इस्तेमाल करने का दावा नहीं करता है।

treatment for tooth cavity | tooth cavity treatment | how to remove tooth cavity | home remedies for tooth cavity | tooth cavity home remedies | how to stop tooth decay from spreading |

ये भी पढे़ं –

 जवानी में ही बाल हो रहे सफेद? करें ये आसान उपाय‚ यकीन मानिए जड़ से आएंगे ब्लैक हेयर्स

Sudden Brain Hemorrhage: क्या है ये ब्रेन हेमरेज‚ जिससे भाबीजी घर पर हैं फेम दीपेश भान का हुआ निधन‚ जानिए इसके बारे में सबकुछ

Koffee with Karan 7: ऑरमैक्स की पैन इंडिया नंबर 1 स्टार लिस्ट में टॉप पर विजय, जूनियर NTR, प्रभास और अल्लू अर्जुन क्यों- अक्षय ने बताई वजह  

LGBTQIA+ का मतलब क्या है : पहनावे नहीं, सेक्सुशल प्रेफरेंस से पहचाने जाते हैं, जानिए इस समुदाय के बारे में वो सबकुछ जो आपको पता होना चाहिए 

 फिजिकल रिलेशन के बीच पुरुष धोखेबाजी कर रहे‚ इस पर हो सकती है सजा‚ समझिए आखिर कैसे Stealthing पर दुनियाभर में क्या कानून बन रहे‚ क्या भारत में भी ऐसा होगा‚ जानिए सबकुछ

 पीरियड्स का टैबू : कई देशों में इससे जुड़ी हैरान करने वाली प्रथाएं, कहीं पिया जाता है खून तो कहीं पहले पीरियड में होती लड़की की पूजा

सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में वो एम्पीथियेटर बनाया जहां से क्वीन विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया 

 यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे, पढ़िए तथ्य और शोध पर आधारित पूरी खबर 

 पोर्न फिल्मों को ब्लू फिल्म क्यों कहा जाता है?  जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *