International

Rainfall in China:कोरोना के कहर के बाद चीन में फिर आफत, एक साथ हुई इतने लोगों की मौत

Rainfall in China: दक्षिण चीन में मूसलाधार बारिश और तूफान के बाद बाढ़ से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कईं लापता हो गए तथा भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने कहा कि भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए और 11 प्रांतीय के क्षेत्रों में 26 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए।

एक लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

मंत्रालय ने बताया कि भारी बारिश होने के कारण लगभग दो लाख 28 हजार लोगों को दूसरे स्थान पर शरण लेने को मजबूर होना पड़ा, 1300 घरों को नुकसान हुआ और 56 करोड 60 लाख डालर (यानी चार अरब युआन) का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ है।
heavy-rainfall-in-china
दक्षिण चीन में गुआंग्शी गुआंग स्वायत्त क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया। क्षेत्रीय बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने कहा कि मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा होने पर एक लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें 147,900 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

 

30 से अधिक पर्यटक स्थल क्षतिग्रस्त (heavy rainfall in china)

चीन अभी भी महामारी कोविड-19 से उबर नहीं पाया और इसके बाद मौसम की इस मार ने पर्यटन उद्योग पर कड़ा प्रहार किया है। यांग्शुओ एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जिसे अपने पर्वतीय क्षेत्र और नदियों के लिए जाना जाता है।
मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर अचानक आयी बाढ़ के बाद जलभराव हो गया, जिससे स्थानीय निवासी और पर्यटक बांस के झरमुटों पर रहने के लिए मजबूर हुए। यांगशुओ काउंटी सरकार ने कहा कि एक हजार से अधिक होटल और सराय तथा पांच हजार दुकानों में पानी भर गया है और 30 से अधिक पर्यटक स्थल क्षतिग्रस्त हो गए।

10700  हेक्‍टेयर फसल को क्षतिग्रस्त

मध्य हुनान प्रांत में बाढ़ से सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। अधिकारियों ने बताया कि 21 काउंटी और हुनान के शहरों के तीन लाख 21 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है और 11 हजार निवासियों को अन्य स्थानों पर भेजा गया। स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम चीन में गुइझोऊ प्रांत में भारी बारिश से आठ लोग लापता हो गए या फिर मारे गए।
उन्होंने बताया कि 2800 लोगों को अन्य स्थानों पर ले जाया गया। मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण 10,700 हेक्टेयर फसल को क्षतिग्रस्त हो गयी और पर्वतीय प्रांत के 2800 घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय के अनुसार दो जून से मूसलाधार बारिश के कारण दक्षिण चीन के बड़े हिस्से के कुछ क्षेत्रों में 100 से 300 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। मूसलाधार बारिश और तूफान के कारण आठ प्रांतों की 110 नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहती हुए देखी गई।
heavy rainfall in china | China weather | Weather Report

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button