indian pakistan lesbian couple love story: इंडिया और पाकिस्तान दोनों देश एक ओर जहां अपनी जमीन और सीमा सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं तो वहीं दोनों मुल्क में कई लोग ऐसे भी हैं जो एक दूसरे देश और यहां के लोगों से सहानुभूति रखते हैं। खास दोनों मुल्कों के लोग जो अन्य देशों में रह रहे हैं। वे आए दिन मुलाकातें करते हैं और गैर मुल्क में तो दोनों देशों के लोग पड़ोसी होने के चलते एक दूसरे को अपना मानते हैं।
आज हम आपको इसी तरह की एक लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं‚ जो दो लड़कियों की है। ये दोनों लड़किया इंडिया और पाकिस्तान से ताल्लुक रखती हैं। हम बताएंगे कि कैसे दोनों की अचानक एक मुलाकात हुई और ये मुलाकात प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों कुछ साल एक साथ बिताने के बाद शादी कर ली।
भारतीय मूल की बियांका माईली और पाकिस्तान की साइमा अहमदी की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर खू वायरल हो रही है। कई यूजर इनकी लव स्टोरी से प्रेरणा भी ले रहे हैं। वहीं इनकी कहानी सुनकर एलजबीटीक्यू कम्यूनिटी से जुड़े उन लोगों को भी हिम्मत मिल रही है। जिन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मान नहीं मिल पाता है।
बियांका क्रिश्चयन तो साइमा हैं मुस्लिम
बियांका और सायमा ने करीब तीन साल पहले अमेरिका में शादी रचाई थी। गौरतलब है कि इडिया-पाक ये इन दोनों महिलाओं के देश के साथ- साथ दोनों के महजब भी अलग हैं। बियांका क्रिश्चियन हैं तो उनकी लाइफ पार्टनर साइमा मुस्लिम कम्यूनिटी से ताल्लुक रखती हैं।
साल 2014 में एक इवेंट में मिले थे दोनों
भारतीय मूल की बियांका अमेरिका की कोलंबियन-इंडियन हैं। दाेनों की मुलाकात अमेरिका में एक इवेंट के दौरान हुई थी। 2014 के इवेंट के दौरान बियांका का साइमा से मिलना हुआ और तभी से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। पांच साल डेट करने के बाद दोनों साल 2019 में कैलिफॅार्निया में शादी रचा ली।
दोनों की शादी की तस्वीरे हुई थी वायरल
बियांका और साइमा ने जब शादी की थी तो उनकी कहानी और तस्वीरें दोनों वायरल हुई थी। उनकी ड्रेसेज की भी सराहना हुई थी। बियांका साड़ी में दिखी थी। मांग में टीका था। वहीं, साइमा ने इस खास मौके पर ब्लैक शेरवानी पहने हुए दिख रही थी।
बियांका और साइमा की शानदार फेन फॉलोइंग है। यह कारण है कि दोनों की फोटो और उनकी लवस्टोरी से ज्यादातर लोग इंस्पिरेशन लेते हैं। LGBTQ कम्यूनिटी में बेहतरीन और सक्सेस लव स्टोरी को लेकर उनके सोशल अकाउंट्स पर हजारों लोग उन्हें पॉजिटिव कमेंट और लाइक कर सराहना करते हैं।
All Images Credit : instagram/sim_simmmmma/
भारत की अंजलि चक्र और पाकिस्तान की सूफी ने भी अपने रिश्तों को किया कबूल
Lesbians Love Story: इसी तरह की एक ओर कहानी सामने और भारत पाक लेस्बियन गर्ल की कहानी न्यूयॉक से हाल ही सामने आई। दरअसल यहां भारतीय मूल की अंजलि को पाकिस्तान की सूफी से इश्क हो गया। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी मोहब्बत को खुलकर सामने रखा है। ऐसे में अब इन दोनो की भी लव स्टोरी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
![]() |
भारत की अंजलि और पाकिस्तान की सूफी ने भी अपने रिश्तों को सोशल मीडिया पर खुल कर बताया। फोटोः अंजलि- सूफी इंस्टाग्राम। |
अंजलि चक्र भारत मूल तौर पर भारतीय हिंदू कम्यूनिटी से हैं तो वहीं दूसरी ओर सूफी भारत के नेबर कंट्री पाकिस्तान की मुस्लिम लड़की हैं। अंजलि पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं और उन्होंने अपने समलैंगिक रिश्ते के बारे में खुलकर बताते हुए अपनी घनिष्ठ दोस्त सूफी से अपने रिश्तों को बेबाकी से जाहिर किया है।
अंजलि और सूफी ने गर्व से कहा हम लेस्बियन हैं
बता दें कि कुछ माह तक समाज की मुख्य धारा से खुद को छुपा कर चुपके- चुपके इश्क फरमा रहीं सूफी और अंजलि ने अपने रिलेशशिप को सोशल मीडिया पर खुलकर बताया। गुपचुप तरीके से रिश्ते में रहने के बाद अब सूफी और अंजलि ने अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर लोगों के बीच साझा की है. अंजलि और सूफी गर्व से अपने रिश्तों को एक्सेप्ट करते हुए कहती हैं कि वे दोनों लेस्बियन हैं। अंजलि ने कहा कि जब मैंने सोशल मीडिया पर अपनी पार्टनर के साथ फोटोज को शेयर किया तो उनके फॉलोवर्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई।
ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
बीते दिनों एक इंटरव्यू में अंजलि ने कहा था कि सूफी से मेरी पहली मीटिंग न्यूयॉर्क में हुई थी। हम दोनों ने एक दूसरे के साथ बहुत बेहतर क्वालिटी टाइम बिताया। इसके बाद हम एक दूसरे को डेट करने लगे। जिससे हमरा रिलेशन और गहरा होता चला गया।
बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद अंजलि को हुआ सूफी से रीयल लव
अंजलि कहती हैं‚ सूफी से पहले मेरा एक बॉयफ्रेंड था एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। उससे ब्रेकअप के होने के मेरी सूफी से बातचीत शुरू हुई थी। मुझे इंस्टाग्राम के जरिए ही मालूम चला कि सूफी बाइसेक्शुअल है।
इसके बाद मैंने सूफी से मिलने का प्लान बनाया और अब हमारा रिश्ता मजबूत हो चला है। बियांका और साइमा की तरह ही अंजलि और सूफी भी कैलिफोर्निया में साथ रहती हैं। बियांका और साइमा के साथ सूफी और अंजलि के रिश्तों को भी यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरे खूब वायरल हो रही हैं।
indian pakistan lesbian couple love story | love story viral | india pakistan lesbian couple | india pakistan lesbian couple | India | Lesbian | Love Story | Pakistan | sufi | Anjali | Hindu | LGBTQ |