International

जकार्ता में फुटबॉल मैच में 127 लोगों की मौत: हारी टीम के फैंस मैदान में घुसे, लाठीचार्ज के बाद भगदड़ से बिगड़े हालात

Jakarta: (127 Killed In Kanjuruhan Stadium) इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में 127 लोगों की मौत और 180 लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात पूर्वी जावा के कांजुरुहान स्टेडियम में घटी।

127 Killed In Kanjuruhan Stadium - Jakarta
PHOTO: REUTERS

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इंडोनेशिया (Jakarta) की बीआरआई लीग-1 में अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुराबाया के बीच मैच चल रहा था। पर्सबाया की टीम हार गई। मैच हारने वाली टीम के समर्थक मैदान में उतरे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी, जिससे भगदड़ से हालात बिगड़ गए।

 

127 Killed In Kanjuruhan Stadium | Jakarta
PHOTO: AFP

 

 

स्टेडियम में ही भगदड़ से 34 लोगों की मौत हो गई (Jakarta)

स्थानीय पुलिस  से मिली जानकारी के अनुसार घटना में 127 लोगों की मौत हुई है, इनमें  दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। स्टेडियम के भीतर 34 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी अस्पताल में थे। घटना का दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रशंसक सुरक्षाकर्मियों पर सामान फेंकते दिखाई दे रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ (PSSI) ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बयान जारी किया है।

#WATCH | At least 127 people died after violence at a football match in Indonesia, last night. The deaths occurred when angry fans invaded a football pitch after a match in East Java

(Video source: Reuters) pic.twitter.com/j7Bet6f9mE

— ANI (@ANI) October 2, 2022

 

पीएसएसआई ने कहा कि खेल के बाद जो हुआ उसकी जांच की जाएगी और इसके लिए एक टीम मलंग के लिए भेज दी गई है। पीटी लीगा इंडोनेशिया बारू (एलआईबी) के अध्यक्ष अखमद हादियां लुकिता ने कहा कि हम इस घटना से बेहद आहत हैं। उम्मीद है कि यह हम सभी के लिए एक सबक होगा।

 

180 wounded in one of the world’s worst stadium disasters | kanjurmarg stadium in Malang |

 

 

ये भी पढे़ं

फोटो में देखें- ईरान में इस्लामी क्रांति से पहले स्कर्ट पहनने वाली लड़ंकियां फिर हिजाब उतारने को क्यों मजबूर‚ जानिए मुद्दा कैसे सुलगा

 Queen Elizabeth II Died: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधनः 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

 Baba Vanga Predictions :  कौन थी बाबा वेंगा जिनकी दो भविष्यवाणी 2022 में सत्य हो रही

 

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button