डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी IvanaTrump की मौत:20 साल छोटे मॉडल से चौथी शादी की, हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहीं Read it later

 

Ivana Marie Trump

 

पूर्व अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)  की पहली पत्नी इवाना मैरी ट्रंप (IvanaTrump) की गंभीर परिस्थितियों में मौत हो गई है। यूएस मीडिया ने न्यूयॉर्क सिटी मेडिकल एग्जामिनर कार्यालय के हवाले से कहा है कि इवाना की मौत एक दुर्घटना में हुई। बताया जा रहा है कि 73 साल की इवाना मैनहट्टन के अपार्टमेंट की सीढ़ियों से गिर गईं थी। (ivana trump death cause) इससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और इसी कारण उनकी मौत हुई।

गौरतलब है कि इवाना और डोनाल्ड ट्रंप शादी के बाद 15 साल तक साथ रहे थे, लेकिन वैचारिक मतभेद के चलते आपसी सहमती से दोनों का 1992 में तलाक हो गया था। इवाना हमेशा अपने बयानों के चलते मीडिया की सुर्खियों में रहा करती थीं। ट्रंप के साथ शादी से पहले साल 1971 में इवाना ने अल्फ्रेड विंकमायर से शादी की थी‚ लेकिन तीन साल बाद ही दोनों अलग हो गए।

 

Table of Contents

ये भी पढ़ें –  कौन थी इवना ट्रंप जो अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहीं।

 

ivana trump life
Ivana Marie Trump | Photo: Getty Images

 

बेटी इंवाका ने मां के लिए इमोशनल मैसेज ट्वीट किया 

हालांकि इवाना और ट्रंप का तलाक हो गया था, लेकिन उनके बीच वर्तमान में भी बेहतर संबंध थे। इवाना और ट्रम्प के तीन बच्चे हैं। इवाना के बेटे, बेटी और दामाद को ट्रंप के कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस में उच्च पदों पर भी रखा गया था। ट्रंप हमेशा पहली पत्नी इवाना से हुए अपने बच्चों को विदेश दौरों पर साथ ले जाया करते थे।

Heartbroken by the passing of my mother. Mom was brilliant, charming, passionate and wickedly funny. She lived life to the fullest — never forgoing an opportunity to laugh and dance.

I will miss her forever and will keep her memory alive in our hearts always. ❤️ pic.twitter.com/EyhrLNLUJw

— Ivanka Trump (@IvankaTrump) July 14, 2022

 

इवाना और ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने मां को याद करते हुए ट्विटर पर इमोशनल मैसेज शेयर किया। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहली पत्नी की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि वो बेहद अद्भुत और सुंदर औरत थीं…, उन्होंने एक बेहतरीन और प्रेरणास्पद जीवन जिया…। हमें उन पर गर्व है…।

 

donald trump with family
CREDIT SOURCE: DONALD TRUMP JR. /INSTAGRAM

 

 

चेकस्लोवाकिया से यूएस में स्टडी के लिए आईं थी, फिर मॉडल बनी और ट्रंप से मुलाकात

चेकोस्लोवाकिया के गॉटवाल्डोव सिटी में पैदा हुई इवाना ट्रंप स्टडी के लिए अमेरिकी आई थीं। फिर यहां उन्होंने मॉडलिंग में कॅरियर शुरू किया। इसी बीच उनकी मुलाकात बिजनेसमैन डोनाल्ड ट्रंप से हुई। दोनों ने 1977 में शादी कर ली। बता दें कि 1980 के दशक में इवाना और ट्रंप का जोड़ा अमेरिका की हाई प्रोफाइल कपल्स में गिना जाता था।

 

ivana-and-donald-trump
CREDIT: BOB SACHA/CORBIS/GETTY

 

ट्रंप से डिवोर्स के बाद दो शादियां की‚ ये भी असफल रहीं

1992 में डोनाल्ड ट्रंप से डिवोर्स के बाद इवाना काफी तनाव से गुजरीं। डिवोर्स के बाद ही दिए गए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे भविष्य में कभी पुरुषों को मुझ पर डोमिनेट नहीं करने दूंगी। लेकिन वे ज्यादा समय तक सिंगल नहीं रह पाईं और  ट्रंप से डिवोर्स के महज तीन साल बाद ही 1995 में उन्होंने इटली के बिजनेसमैन रिकार्डो माजुचेली से मैरिज कर ली।

उनका ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला और दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया इवाना ने तीसरी और आखिरी शादी साल 2008 में खुद से 20 साल छोटे मॉडल और एक्टर रुबिकोंडी से की। उनकी ये शादी भी एक साल ही टिक पाई।

 

Ivana Marie Trump
Ivana Marie Trump | Photo: Getty Images

 

खुद को ‘फर्स्ट लेडी’ बाताया तो ट्रंप क दूसरी पत्नी से मेलानिया से हुई कोंट्रोवर्सी

डोनाल्ड ट्रंप ने भी इवाना से तलाक लेने बाद दो शादियां की थी। यूएस राष्ट्रपति रहते मेलानिया ट्रंप फर्स्ट लेडी के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में निवास करती थीं। लेकिन इसी बीच इवाना ने एक इंटरव्यू में खुद को ट्रंप की फर्स्ट वाइफ और रियल फर्स्ट लेडी बता कर विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद मेलानिया ने उन पर प्रसिद्धि हासिल करने के लिए इस तरह के बयान देने का आरोप लगाया था।

 

Donald Trump | Ivana Marie Trump | ivana trump death cause | How did Ivana Trump die of? | Where did Ivana Trump fall? | ivana trump cause of death age | ivana trump | ivana trump life |

 

ये भी पढे़ं –

दिल्ली में पिता को ​पीटने वाले शख्स पर नाबालिग ने चलाई गोली, घटना CCTV में कैद 

Rajasthan Monsoon : गंगानगर में भारी बारिश का 44 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त, सेना ने मोर्चा संभाला 

पेंटर मजदूर को IT ने भेजा 66 करोड़ का नोटिस, जानें पूरा माजरा

कोर्ट में रूबैया सईद की 33 साल बाद गवाही, कहा- यासीन मलिक ने किया था मुझे किडनैप 

युवती को बॉयफ्रेंड के सामने फार्ट रोकना पड़ा महंगा, जानिए क्यों होती हैं ये समस्या और क्या है सॉल्यूशन

ललित मोदी-सुष्मिता सेन की शादी: ट्वीट कर पूर्व मिस यूनिवर्स को बेटर हाफ बताया‚ फिर दी सफाई‚ ऐसा है Lalit Modi का निजी और IPL से जुड़ा जीवन

 19 साल पुराने कबुतरबाजी केस में सिंगर Daler Mehandi को 2 साल की जेल

बॉलीवुड एक्ट्रेस Neetu Chandra को मिला था 25 लाख रुपए मासिक वेतन में सैलरीड वाइफ बनने का प्रस्ताव, अब आर्थिक तंगी से जूझ रहीं

हजयात्रा में मुस्लिम क्या करते हैं, क्या है हज?

श्रीलंका में जनता बेकाबू, प्रेसीडेंट हाउस को घेरा, राष्ट्रपति देश से फरार‚ प्रधानमंत्री का भी इस्तीफा‚  ताजा अपडेट में देखें पूरा हाल

छत्तीसगढ़ में निर्भया जैसी हैवानियत:दुष्कर्म कर गुप्तांग में तवे का मूठ डाला, महिला ने बचाव की कोशिश की तो कर दी हत्या 

 ये क्यूट Rain Bugs क्यों हो रहे विलुप्त!

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की लाइफ स्टोरी के बारे में और ज्यादा व पूरी जानकारी यहां देखें

 मूसेवाला का SYL गाना बैन: बंदी सिखों की रिहाई और पंजाब-हरियाणा के विवादित नहर के मुद्दे की बात, YouTube से भी हटाया

Elon Musk ने फिर क्यों कहा ज्यादा बच्चे पैदा करो, भविष्यवाणी की – जापान दुनिया से गायब हो जाएगा

अर्नब की चैट में नए खुलासे: अर्नब को पहले से ही सरकार के कई फैसले पता थे; चाहे वो बालाकोट स्ट्राइक हो या कश्मीर में 370 को हटाने का फैसला

BIHAR ELECTION 2020 : चुनाव से पहले NDA में दरार दिखी, LJP ने नितीश के नेतृत्व को नकारा, लेकिन BJP से एलाइंस को तैयार 

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *