International

Flight Rape Case:लंदन जा रही फ्लाइट में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Flight Rape Case: यूनाइटेड एयरलाइंस की न्यू जर्सी से लंदन जा रही ओवरनाइट फ्लाइट में एक महिला के साथ बलात्कार किया गया था। घटना 31 जनवरी की है, लेकिन अब इसकी जानकारी मीडिया को दे दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेप के आरोपी और पीड़िता दोनों इस फ्लाइट में बिजनेस क्लास में सफर कर रहे थे।

इस दौरान आरोपित ने रात में महिला से जबरन संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर आरोपी को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

 

मामला क्या है (Flight Rape Case)

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 31 जनवरी को यूनाइटेड एयरलाइंस की एक रात भर की फ्लाइट ने न्यू जर्सी से उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट के बिजनेस क्लास में एक 40 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक भी सफर कर रहा था। रात में उसने बिजनेस क्लास में अकेली यात्रा कर रही महिला से दुष्कर्म किया। इस दौरान बाकी यात्री चैन की नींद सो रहे थे।

महिला ने घटना की जानकारी फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को दी। टीम ने पुलिस से संपर्क किया और उन्हें पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद जैसे ही फ्लाइट लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरी, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

जमानत पर आरोपी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शुरुआती पूछताछ की और विमान के साक्ष्य जुटाए। बाद में आरोपी को जांच जारी रहने तक जमानत पर रिहा कर दिया गया। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि मामले की तेजी से जांच की जा रही है। महिला का मेडिकल परीक्षण भी किया गया है।

ब्रिटिश वेबसाइट ‘डेली मेल’ के मुताबिक, महिला और आरोपी एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे, लेकिन फ्लाइट के दौरान उन्हें बात करते और ड्रिंक्स शेयर करते देखा गया। पुलिस ने उसके केबिन की भी तलाशी ली और नमूने एकत्र किए जहां आरोपी की सीट थी।

 

कुछ देर दोनों के बीच बातचीत हुई

फ्लाइट रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पुरुष और महिला अलग-अलग पंक्तियों में बैठे थे. घटना से पहले दोनों को आपस में बात करते भी देखा गया था। कुछ समय बाद यह घटना घटी। लैंडिंग के वक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो महिला काफी तनाव में नजर आई। एयरलाइन ने एक बयान में कहा- हम इस घटना की पुष्टि करते हैं और पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रही है।

 

New Jersey London Flight Rape Case | Accused Arrested From United Airlines Overnight Flight |

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button