नास्त्रेदमस की 2023 को लेकर 3 भयानक भविष्यवाणी Read it later

Nostradamus Prediction 2023: नास्त्रेदमस की विभिन्न भविष्यवाणियों के बारे में शायद आप जानते होंगे। इन्हें कई सटीक प्रिडिक्शन के लिए जाना जाता रहा है। कहा गया कि उनका कहा गया सच भी हुआ। लगभग 500 साल पहले नास्त्रेदमस (Nostradamus) ने कई भविष्यवाणियां की थीं, जिनके सच होने का दावा किया जाता है। लेकिन इन्हीं की तरह आधुनिक युग के ‘नास्त्रेदमस’ भी है। शायद आपने इनके बारें में नहीं सुना होगा। दरअसल ब्राजील के एथोस सैलोम (36) स्वयं को आधुनिक युग का नास्त्रेदमस (Nostradamus) बताते हैं। एथोस ने बताया है कि उन्होंने कोरोना वायरस और फीफा विश्व कप 2022 की भविष्यवाणी कर दी थी। एथोस ने अब वर्ष 2023 के लिए एक संभावित भविष्यवाणी कर अपनी एस्टोलॉजी को पुख्ता बताने का दावा किया है। एथोस ने रूस व यूक्रेन युद्ध और महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु की भविष्यवाणी करने का दावा करते हुए अपनी कथित पूर्वज्ञानी शक्तियों के बारे में शेखी बघारते नजर आए।

 

Table of Contents

 50 हजार साल पुराने एक ‘जॉम्बी वायरस’ की खोज (Nostradamus Prediction)

द सन की रिपोर्ट की मानें तो एथोस ने कई भयानक भविष्यवाणियां की हैं। एथोस ने पहली भविष्यवाणी एक नई महामारी के बारे में की है। उन्होंने कहा कि अंटार्कटिका में बर्फ की सतह के नीचे एक नई घातक महामारी दबी है। यह बीमारी दुनिया की कमर तोड़ने की प्रतीक्षा कर रहा है। बर्फ में दबे वायरस पर वैज्ञानिकों के हालिया शोध ने उनकी भविष्यवाणी को पुख्ता कर दिया है। शोध में करीब 50 हजार साल पुराने एक ‘जॉम्बी वायरस’ की खोज शामिल है। 2021 में, ओहियो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की एक टीम ने तिब्बती ग्लेशियरों में निष्क्रिय पड़े 28 अज्ञात विषाणुओं या वायरस की खोज की। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने के साथ ही ये वायरस खतरा बन जाएंगे। एथोस का मानना है कि यह वायरस अंटार्कटिका की बर्फ से निकलेंगे।

 

कोरोना घटेगा नहीं बल्कि इसकी दवाएं आएगी

एथोस ने कोरोना से जुड़ी एक और भविष्यवाणी की है। इसमें उन्होंने दावा कर दिया था कि कोरोना की रफ्तार घटेगी नहीं‚ बल्कि वायरस की नई दवा बनाई जाएंगी। अब असल में शैवाल से बनेगी। एथोस ने विशेषज्ञों के हवाले से कहा है कि हरे पौधों में कई पोषक तत्व पाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम शैवाल में नाइट्रोजन और पोटेशियम की उपस्थिति से बने विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व हासिल कर सकते हैं। इनमें मिनरल्स, विटामिन्स होते हैं जो दिल की दवाओं में काम आते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के कई मामलों में सार्स-सीओवी-2 हार्ट अटैक भी देता है। इसमें बाद सवाल उठने लगे कि क्या वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के तौर पर कम के लोगों को हार्ट अटैक की समस्या हो रही है।

 

रहस्यमय एरिया -51 ये है दूसरी दुनिया का दरवाजा (Nostradamus Prediction 2023)

एथोस ने वायरस के अलावा 2023 के लिए एक अजीब तरह की भविष्यवाणी भी की है। उनके अनुसार अमेरिका में स्थित एरिया-51 में कई राज दफ्न हैं।  बता दें कि  शीत युद्ध के समय से ही एरिया 51 में यूएफओ से लेकर एलियन तक की थ्योरी की बातें कही जाती रही है। अब एथोस ने इसके बारे में दावा किया है कि इसमें एक गहरी गुफा है, जो 2023 में खुलेगी। उनके अनुसार यह गुफा दूसरी दुनिया का रास्ता होगी। उनका कहना है कि यह गुफा लोगों को टाइम और स्पेस में घूमने का अवसर दे देगी। इसके बाद नेटिजंस का कहना है कि दूसरी दुनिया का दरवाजा केवल अमेरिका में ही क्यों हो सकता है पृथ्वी पर कहीं और क्यों नहीं हो सकता?

 

अब बात करते हैं कि आखिर स्वयं नास्त्रेदमस ने साल 2023 के लिए क्या भविष्यवाणिंया की हैं? (Nostradamus Predictions 2023 In Hindi)

 

पहले जान लें कि नास्त्रेदमस कौन हैं और उन्होंने भविष्यवाणी किस आधार पर की

14 दिसंबर 1503 में फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां सौ छंदों के कई शतकों में की हैं। ऐसे शतकों की संख्या बारह बताई जाती है। इनमें से अंतिम दो शतकों के अनेक छंद मौजूद नहीं हैं। इन शतकों को सेंचुरी कहा गया है। नास्त्रेदमस की इस कालगणना के मुताबिक हम फिलहाल चन्द्रमा की द्वितीय महान चक्र अवधि से गुजर रहे हैं। यह सन् 1889 से शुरू हुई है और अब आगे सन् 2243 में समाप्त होगी। आप अंदाजा लगाईए कि अभी 2022 खत्म हो रहा है और 2023 ने दस्तक देदी है। यानी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी अभी से 220 साल तक की हैं। इससे नास्त्रेदमस के अनुसार, यह अवधि मनुष्य जाति के लिए रजतयुग है। हैरानी की बात है कि नास्त्रेदमस ने ये भविष्यवाणियां लगभग 499 वर्ष पहले की डाली थी।

 

 – दरअसल नास्त्रेदमस ने साल 2023 के लिए शाही भवन पर आकाशीय आग की भविष्यवाणी की है। इस बात को उन्होंने इस बात को कविता के माध्यम से इशारों में समझाया है।

शाही महल पर उल्कापिंड गिरने के आसार

उनकी भविष्यवाणी किसी महल पर उल्का पिंड गिरने जैसी  लग रही है। लेकिन इसके व्याख्याकार इसे ब्रिटेन के शाही परिवार से जोड़ते हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की सीरीज ने राजशाही से जुड़े कई खुलासे भी किए हैं।  अब माना जा रहा है कि साल 2023 ब्रिटेन के शाही परिवार के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

 

तीसरा विश्वयुद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच नास्त्रेदमस की तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी डराने वाली है। नास्त्रेदमस ने लिखा, ‘महायुद्ध के सात महीने, लोग बुरे कर्मों से मरे।’ इसे तीसरे विश्वयुद्ध से जोड़कर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस जंग में और भी कई देश जुड़ सकते हैं, जिससे दुनिया में एक बड़ा युद्ध छिड़ने के आसार बन सकते हैं।

 

Nostradamus Prediction

मनुष्य नरभक्षी बनेगा

नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियों में आर्थिक संकट और भोजन की कमी भी है। डेलीस्टार की रिपोर्ट की मानें तो  खाद्य कीमतों में वृद्धि एक बड़ा संकट पैदा करेगी। नास्त्रेदमस लिखते हैं, ‘गेहूं की टोकरी इतनी ऊंची उठेगी कि वह हर आदमी को खा जाएगी।’ नास्त्रेदमस ने मनुष्य के नरभक्षी बनने की बात भले ही बढ़ा-चढ़ा कर कही हो, लेकिन रूस यूक्रेन युद्ध के कारण खाद्य संकट संभव है। इसके साथ ही वह एक दुर्लभ पक्षी की आवाज सुनने की भी भविष्यवाणी कर रहे हैं।

 

Nostradamus Prediction

 

भयंकर बाढ़ और विश्व अकाल के हालात

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में ग्लोबल वार्मिंग को लेकर आगाह किया है। उनकी प्रिडिक्शन के अनुसार साल 2023 भी पर्यावरण के लिहाज से अच्छा नहीं रहेगा। भविष्यवाणी के अनुसार पृथ्वी पहले सूखने लगेगी और उसके बाद भयंकर जलप्रलय होगा। उन्होंने भविष्यवाणी में कहा है कि सूरज गर्म होगा और मछली उबल जाएगी। ये भविष्यवाणी थोड़ी अजीब हैं‚ लेकिन साल 2022 में केरल में हुई वर्ल्ड बैं की कॉन्फ्रेंस में साल 2023 सबसे गर्म रहने की बात कही गई है।

 

Nostradamus Prediction

मंगल पर रोशनी

नास्त्रेदमस ने भी 2023 के लिए मंगल को लेकर भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस लिखते हैं- मंगल ग्रह पर रोशनी पड़ रही है। कई लोग इसे मंगल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन के रूप में व्याख्या करते हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि मंगल पर अंतरिक्ष से कोई भयानक तबाही आ सकती है।

 

ये भी पढ़ें –

आखिर क्यों 90 साल के ये बुजुर्ग15,000 फीट की ऊंचाई से कूदे: जानेंगे तो आप भी बन जाएंगे इनके फेन

ईरान में हिजाब के विरोध करने पर युवती की नाक काटी: 17 साल की निका की बॉडी पर कई घाव‚ पुलिस ने साजिश रच एक्सीडेंट करार दिया।

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *