International

गनी की करतूत : रूस ने दावा किया- अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति काबुल से भागते समय भारी नकदी और चार कारें ले गए, कैश इतना था कि हेलिकॉप्टर में नहीं समाया

 

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को लेकर काबुल स्थित रूसी दूतावास की ओर से चौंकाने वाला खुलासा किया है। रूस की RIA न्यूज एजेंसी ने सोमवार को अपने दूतावास के हवाले से कहा कि गनी देश से भागते समय चार कारें और हेलीकॉप्टर कैश भरकर में अपने साथ ले गए। कैश इतना ज्यादा था कि है​हेलिकॉप्टर में नहीं आ पाया और उसे एयरपोर्ट पर ही छोड़ कर चले गए। 

रूस में अफगानी दूतावास के इस बयान के बाद अब तालिबान के उस बयान को पुख्ता माना जा रहा है जिसमें उसने दावा किया था कि उसे काबुल हवाईअड्डे पर भारी मात्रा में कैश मिला है। 

यह दावा किया गया था कि यह करीब 50 लाख डॉलर के आसपास है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी थी। लेकिन अब काबुल में रूस के दूतावास ने इसकी पुष्टि की है।

गनी की कहां गए अब तक कोई जानकारी नहीं 

अशरफ गनी और उपराष्ट्रपति सालेह रविवार सुबह काबुल से रवाना हुए। उनके साथ कुछ बेहद नजदीकी लोग भी साथ थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह किस विमान से भागे। 

इसके अलावा उनकी लोकेशन के बारे में कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि गनी ताजिकिस्तान में थे और कुछ ने कहा कि वह अमेरिका गए हैं।

रविवार रात को एक फेसबुक पोस्ट में गनी ने कहा कि अगर वह काबुल में रहते तो और खून-खराबा हो सकता था, इसलिए उन्होंने देश छोड़ देना ही बेहतर समझा। उन्होंने तालिबान से देश में शांति बहाली के लिए काम करने की भी अपील की।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी

दूतावास बंद नहीं करेगा रूस

रूस ने सोमवार को एक बयान में स्पष्ट किया कि वह काबुल में अपना दूतावास बंद नहीं करेगा। रूस ने कहा- हम तालिबान से संबंध बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसे मान्यता देने में कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। हम तालिबान के व्यवहार और कार्यों पर नजर रखेंगे।

काबुल में रूसी दूतावास की प्रवक्ता निकिता आइचेंको ने कहा कि गनी ने काबुल छोड़ दिया है। चार कारों और कैश को हेलीकॉप्टर में रखा गया था। लेकिन कैश इतना अधिक था कि उसे गनी साथ नहीं ले जा पाए।  

इसलिए वे कुछ पैसे काबुल एयरपोर्ट पर ही छोड़ गए। बाद में न्यूज एजेंसी से बातचीत में निकिता ने वही बयान दोहराया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें यह जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों से मिली थी।

गनी शायद देश के लिए कुछ पैसा छोड़ गए हों

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अफगान मामलों के विशेष सलाहकार जमीर काबुलोव ने रविवार को कहा- हमें नहीं पता कि भागी सरकार देश के लिए कितना पैसा छोड़ गई है. उम्मीद है कि वे यहां कुछ पैसे छोड़े गए होंगे। क्योंकि पूरा कैश तो ले जाना नामुमकिन था। 

  • Ashraf Ghani Russia  |  
  • Afghanistan President Ashraf Ghani |  Russia’s Embassy |  Afghanistan President Ashraf Ghani Flee With Cars And Helicopters From Kabul | Afghanistan Conflict | Taliban | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button