UP Chunav Result 2022 LIVE: UP में फिर योगी उपयोगी‚ सपा की ताकत बढ़ी, कांग्रेस-बसपा लापता‚ जानिए कहां से कौन जीताॽ Read it later

 

UP Chunav Result 2022 LIVE: UP में फिर योगी उपयोगी‚
Photo | PTI

UP Chunav Result 2022 LIVE: मोदी और योगी की जोड़ी ने वो कर दिखाया जो बीते 37 साल में कोई पार्टी उत्तर प्रदेश में नहीं कर पाई थी। लगातार दूसरी बार बीजेपी की सत्ता में वापसी ढाई सौ से ज्यादा सीटें जीतने वाली बीजेपी बहुमत से काफी आगे निकल गई है। वहीं अगले कुछ घंटों के समय में इसके और बढ़ने की संभावना है।

वहीं इधर सपा 125 पर सिमट चुकी है। कांग्रेस और बसपा का तो पत्ता साफ हो गया। पूरे यूपी को नापने वाली प्रियंका गांधी कड़ी मेहनत करने के बावजूद खुद नप गईं। कभी सूबे की मुख्यमंत्री रहीं बसपा सुप्रीमों 1 सीट पर सिमट गईं। 

बीजेपी की जीत ऐतिहासिक हुई इसलिए जश्न भी धमाकेदार मनाया गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे योगी लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुंचे। गुलाल उड़ाकर होली खेली और कहा, ‘जब मोदी जैसा नेतृत्व होता है, तो ऐसा ही प्रचंड बहुमत होता है।

#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान वहां मंच पर मौज़ूद अन्य नेताओं ने उन्हें रंग लगाया। #UttarPradeshElections pic.twitter.com/nk6yImZNtI

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022

Table of Contents

यूपी में 37 साल से किसी पार्टी की सरकार नहीं दोहराई गई, 4 और राज्यों में भी सरकार बदलने का चलन

37 साल में यूपी में लगातार दूसरी बार किसी पार्टी की सरकार नहीं बनी। 1985 में, कांग्रेस ने यहां लगातार दूसरी बार चुनाव जीता। इस सरकार का कार्यकाल पूरा होने के बाद अगले 19 साल तक राज्य में त्रिशंकु विधानसभा हुई। 2007 से हर 5 साल बाद सरकार बदली। पहले मायावती फिर अखिलेश और फिर योगी सीएम बने। इस बार फिर बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश में 37 साल में पहली बार ऐसा हुआ। देश में कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल और राजस्थान में लंबे समय से हर बार सरकार बदलने का चलन है।


Keshav Maurya Chunav Result 2022 LIVE: केशव मौर्य सिराथू से हारे

यूपी में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। लेकिन उसके लिए एक बुरी खबर है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य सिराथू से चुनाव हार गए हैं। उन्हें सपा की पल्लवी पटेल ने 7337 वोट से मात दी।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से हार गए हैं। वहां से पल्लवी पटेल विजेता 

घोषित हुईं।#UttarPradeshElections pic.twitter.com/BjWuITpzt0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022

BJP की सीटें घटी पर वोट शेयर बढ़ा

बीजेपी को यूपी में करीब 50 से ज्यादा सीटों का नुकसान हुआ है। लेकिन फिर भी उसका वोट परसेंट बढ़ा है. 2017 में बीजेपी को 384 सीटों पर चुनाव लड़ा और 312 जीती थी। तब उसे 39.67 प्रतिशत वोट मिले थे। रात साढ़े नौ बजे तक की काउंटिंग के हिसाब से बीजेपी का वोट शेयर 41.4 प्रतिशत रहा। इसका मतलब है कि उसे करीब दो प्रतिशत का फायदा मिला है।

जनता के मत का सम्मान करता हूं। जीतने वाले सभी विधायकों को बधाई। उम्मीद है वे जनता के विश्वास के अनुरूप कार्य करेंगे।कार्यकर्ताओं ने महनत की है, और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा: RLD के अध्यक्ष जयंत चौधरी (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/gIusAKsAoU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022

 यूपी में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े से ज्यादा सीटें जीतीं

UP Chunav Result 2022 LIVE: यूपी में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े से ज्यादा सीटें जीत ली हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रात साढ़े नौ बजे तक आए नतीजों के अनुसार, बीजेपी ने 208 सीट जीत ली है। वह अभी 47 पर आगे है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ पहले सीएम बन गए हैं जिन्होंने कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर से सत्ता हासिल की।

उत्तर प्रदेश में ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी ने बहुमत पार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्ण कार्यकाल के बाद फिर से सत्ता में लौटने वाले पहले पदाधिकारी बनने वाले हैं। #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/aAWhb9Pya6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022

UP Chunav Result 2022 LIVE: गोरखनाथ मंदिर के बाहर बीजेपी का जश्न

यूपी चुनावों में रुझानों और नतीजों के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर। गोरखनाथ मंदिर के बाहर भी वर्कर्स ने जश्न मनाया।

UP के दलबदलने वालों का क्या हुआ

UP Chunav Result 2022 LIVE: यूपी के दलबदलुओं का क्या हुआ। नकुड़ सीट से बीजेपी के मुकेश चौधरी ने सपा के धरम सिंह सैनी को 315 वोट से हरा दिया। घोसी से सपा के दारा सिंह चौहान जीत गए। उन्होंने बीजेपी के विजय कुमार राजभर को 22216 वोट से शिकस्त दी। फाजिलनगर में बीजेपी के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को 45014 वोट से हराया।

Amethi Chunav Result 2022 LIVE: सपा ने छीनी अमेठी सीट

अमेठी की सीट सपा ने बीजेपी से छीन ली है। सपा उम्मीदवार महाराजी प्रजापति ने बीजेपी के संजय सिंह को 18096 मतों से हराया। पिछली बार संजय सिंह की पत्नी यहां से विधायक बनी थी। महाराजी प्रजापति पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी हैं। गायत्री प्रजापति अभी जेल में बंद हैं।

UP Chunav Result 2022 LIVE: योगी से मिलने पहुंचीं अपर्णा यादव

सपा नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव चुनाव नतीजे आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचीं। यहां अपर्णा और उनकी बेटी ने योगी को तिलक लगाया। अपर्णा यादव चुनावों के दौरान बीजेपी में शामिल हो गई थीं।

#WATCH | Former CM Akhilesh Yadav’s relative & BJP leader Aparna Yadav along with her daughter put on ‘Tilak’ on CM Yogi Adityanath’s forehead* after party’s victory in #UPElectionResult2022 pic.twitter.com/Iygsbzmf0Y

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 10, 2022

UP Chunav Result 2022 LIVE: अपर्णा यादव ने सपा को घेरा

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने चुनाव नतीजों पर कहा कि यह योगी और मोदी के विश्वास और काम की जीत है। समाजवादी पार्टी का EVM पर सवाल खड़े करना गलत है। जीत के बाद अब मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लेने भी जाएंगी।

Agra Chunav Result 2022 LIVE: आगरा की चारों सीटों पर खिला कमल

आगर शहर से जुड़ी चारों सीटें बीजेपी ने जीती है। आगरा कैंट में जीएस धर्मेश, आगरा नॉर्थ से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, आगरा ग्रामीण से बेबी रानी मौर्य और आगरा साउथ से योगेंद्र उपाध्याय जीते।

Akhilesh Yadav Chunav Result 2022 LIVE: करहल में जीते अखिलेश यादव

Karhal Chunav Result 2022 LIVE: सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल से जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के एसपी सिंह बघेल को 67504 वोट से हराया। बघेल केंद्रीय मंत्री हैं और पहले समाजवादी पार्टी में रहे हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से 67,504 मतों के अंतर से जीते। (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/etlfJmbVmZ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022

बीजेपी का बुलडोजर के साथ जश्न

UP Chunav Result 2022 LIVE: यूपी विधानसभा चुनावों में जीत के बाद बीजेपी नेताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान बुलडोजर भी खूब इस्तेमाल हुआ। कानपुर में मेयर प्रमिला पांडे तो बुलडोजर पर चढ़कर जश्न मनाते हुए दिखीं।

Fazilnagar Chunav Result 2022 LIVE: हार के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- चुनाव हारे हैं साहस नहीं

फाजिल नगर से सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए। नतीजे के बाद उन्होंने कहा कि जनता के फैसले को स्वीकार करता हूं। चुनाव में कोई जीतता है और कोई हारता है। इसलिए हम हार को वैसे ही लेते हैं जीत को लेते हैं। हम चुनाव हारे हैं साहस नहीं।

पीएम नरेंद्र मोदी बोले- 2022 के नतीजों ने 2024 के परिणाम तय किए
Image Credit source: BJP

Election Results 2022 LIVE: 5 में से 4 राज्यों में बीजेपी, पंजाब में पहली बार आप, पीएम नरेंद्र मोदी बोले- 2022 के नतीजों ने 2024 के परिणाम तय किए

पीएम मोदी ने परिवारवाद की राजनीति पर भी हमला बोला। कहा कि मैं किसी परिवार के खिलाफ नहीं। लेकिन मैं लोकतंत्र के खिलाफ हूं। परिवारवाद ने कई राज्यों को नुकसान पहुंचाया है. मेरे शब्द लिखकर रखिए। मेरा यकीन है कि देश में एक दिन जनता परिवारवाद की राजनीति का अंत करेगी। एक दिन परिवारवाद का सूर्यास्त होगा।

PM Modi Live: ऑपरेशन गंगा, कोरोना पर विपक्ष को कोसा

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीति के स्तर को गिरा रहे हैं. कोरोना काल में देश को गुमराह करने की कोशिश की गई। यूक्रेन में फंसे छात्रों को निकालने के लिए चलाए गए ऑपरेशन गंगा को प्रदेशवाद में बांटने की कोशिश की। बच्चों के परिजनों को चिंता में डाला गया। उन्हें गुमराह किया गया। गिरती राजनीति भारत के लिए चिंता की बात।

उत्तर प्रदेश के चुनाव के नतीज़ों ने एक बात और साबित कर दी है और मैं सभी ज्ञानियों को कहता हूं कि देश की भलाई के लिए पुरानी घिसीपिटी रिकॉर्ड को छोड़कर जरा नए सिरे से सोचना शुरू कीजिए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/Sobj2K7BQk

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022

PM Modi Live: यूपी की जनता ने जातिवादियों को कड़ा संदेश दिया

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी की जनता ने जाति की बातें करने वालों को बड़ा संदेश दिया है। जातिवाद के नाम पर बदनाम करने वालों जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि जाति का मान देश को जोड़ने में होना चाहिए था तोड़ने में नहीं।

#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचें। यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी के अन्य नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया। #5StateElectionResults2022 pic.twitter.com/Y36dHdPKNA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022

PM Modi Live: गरीब तक उसका हक पहुंचाए बिना चैन से बैठने वाला नहीं

पीएम मोदी ने कहा, “मैं गरीब के घर तक उसका हक पहुंचाए बिना चैन से बैठने वाला नहीं। गरीबों तक योजनाए पहुंची हैं। जहां-जहां माताओं-बहनों ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा वोट किया है, वहां BJP बंपर जीती है। हमने चार-चार चुनावों में करके दिखाया। भारत की बहन और बेटियां BJP पर भरोसा कर रही हैं। चुनावों ने ये बात साफ कर दी है।”

UP Chunav Result 2022 LIVE | Election Results 2022 LIVE | UP Election Results 2022 |  UP Election Results 2022 LIVE | 

Election Date 2021: बंगाल में 8, असम में 3 और अन्य राज्यों में एक चरण में मतदान, 2 मई को नतीजे, देखें  पांच राज्यों के चुनाव का पूरा कार्यक्रम

Like and Follow us on :

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *