New Year 2023 Horoscope: नए साल में खुलेंगे इन राशि के जातकों की किस्मत के ताले‚ मां लक्ष्मी करेंगी धनवर्षा Read it later

New Year 2023 Horoscope : नया साल 2023 आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल (rashifal 2023) को लेकर कई लोगों के मन में प्रश्न उठ रहे हैं कि नया साल उनके लिए  कैसा रहने वाला हैॽ ज्योतिषाचार्यों के फलादेश पर गौर करें तो नए वर्ष में ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। नए साल में इन राशि के जातकों को कॅरियर में सक्सेस के साथ फाइनेंशियल स्टेबिलीटी भी मिलेगी।  जानिए कौनसी राशियों की जागेगी सोई किस्मत-

 

मेष राशि- New Year Horoscope 2023

मेष राशि के जातकों के रिश्तों के मामले में थोड़ा संयम बरतने की जरूरत होगी। पार्टनर के साथ वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक मोर्चे पर आपको भरपूर फायदा साल 2023 (horoscope prediction 2023) में मिलने वाला है। नए साल में आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। वहीं बड़ा निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों व घर के बुजुर्गों की राय जरूर लेवें। वहीं सेहत के मामले में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

 

मिथुन राशि –

नए साल 2023 की पहली भाग्योदय वाली राशि मिथुन है। 2023 में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। जनवरी माह के बाद से ही  आपको भाग्य का साथ मिलना शुरू हो सकता है। जातकों को नई चीजें सीखने के अवसर मिलेंगे। कॅरियर को लेकर नई संभावनाएं बनेंगी। इस राशि के जातकों के आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मेहनत का पूरा फल आपको मिलने वाला है।

 

वृश्चिक-

नए साल 2023 में वृश्चिक राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आगामी नया साल (new year rashifal) आपके जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आएगा। नौकरी में चल रही दिक्कतों से निजात मिल जाएगी। यदि कर्ज है तो उससे मुक्ति मिल सकती है। नया साल इन राशि के जातकों की ओर से निवेश के लिए फायदेमंद रहने वाला है। वहीं आपका कहीं फंसा हुआ धन भी आपको प्राप्त होगा।

 

तुला –

साल 2023 में आपकी आर्थिक प्रगति निश्चित कही जा सकती है।  इस वर्ष आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होना तय है। सीधे तौर पर कहें तो आर्थिक रूप से साल 2023 लाभकारी रहने वाला है। वहीं इस इस राशि के जातक यदि व्यापारी है तो व्यापार में शुभ परिणाम मिलेंगे। मार्च के बाद शुभ समाचार मिलने के आसार बन रहे है। नौकरीपेशा वाले जातकों को कॅरियर के नए विकल्प की संभावना बन रही है।  धन का आगमन आपके लिए होता रहेगा।

 

कुंभ-

कुंभ राशि भी साल 2023 की भाग्यशाली राशियों में से एक है। इस साल आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। वहीं साल भर मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी। इस वर्ष यदि आप भवन, भूमि या वाहन की खरीदने की योजना बना रहे हैं‚ तो ये इच्छाएं आपकी पूर्ण हो जाएंगी। वहीं ससुराल पक्ष से भी आपको बड़ा लाभ हो मिल सकता है। वहीं अगले साल आय में वृद्धि के कई अवसर आपको मिलेंगे। जिससे आपका  आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कुल मिलाकर साल 2023 में आर्थिक मोर्चे पर गोचरआपके लिए लाभकारी रहेगा।

 

धनु –

धनु राशि के जातकों पर साल 2023 की शुरुआत में शनि की साढ़े साती समाप्त हो जाएगी। इससे इन राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग बहुत ही शुभ फल की ओर इशारा कर रहा है।  शनि देव वर्ष 2023 में आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे। वहीं कुंडली का तीसरा स्थान साहस और पराक्रम-शौर्य का माना जाता है। इस कारण वर्षभर आपका आत्मविश्वास शिखर पर रहने वाला है।  नौकरी में पदोन्नति और आय में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। आपके अब तक के रुके हुए सभी काम साल 2023 में पूरे हो जाएंगे।

Like and Follow us on :

Google News | Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

ये भी पढ़ें-

Shukra Rashi Parivartan: इन राशि के जातक संभलें‚ खर्चा‚ नुकसान बढ़ने का बन रहा योग

Kaal Bhairav Ashtami: कालभैरव अष्टमी पर भैंरूजी के ये 3 उपाय करें‚ कुछ दिनों में बन जाएगी तकदीर

रक्तहीन बलि- यहां मां के समक्ष स्वतः बेहोश हो जाता है बकरा‚ पूजा के बाद पुन: लौट जाता है‚ जानिए क्या है लीला

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर किन कर्मों से बचें‚ जानिए: पितरों की तृप्ति के लिए पितृ पक्ष की अंतिम तिथि 25 सितंबर को जरूर करें धूप-ध्यान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय सूचना पर आधारित है। थम्सअप भारत किसी भी तरह के दावे की पुष्टि नहीं करता है।  पाठकों को सटीक परिणाम व उपायों को हासिल करने के लिए विशेषज्ञ को कुंडली दिखाने की भरपूर सलाह दी जाती है। 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *