Entertainment

54 साल छोटी गर्लफ्रेंड के बच्‍चे के पिता बनेंगे 83 के अल पचीनो

AL PACINO: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अल पचीनो 83 साल की उम्र में पिता बनने जा रहे हैं। खास बात यह है कि उनसे उम्र में 54 साल छोटी उनकी गर्लफ्रेंड नूर अलफल्लाह (29) 8 महीने की गर्भवती हैं। गॉडफादर जैसी दिग्गज और बेहतरीन फिल्म में काम कर चुके अभिनेता अल पचीनो पहले से ही तीन बच्चों के पिता हैं। उनके गॉडफादर में रहे को- स्‍टाार रॉबर्ट डी नीरो भी 79 साल की उम्र में पिता बने थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो अल पचीनो (AL PACINO) अप्रैल 2022 से अपनी गर्लफ्रेंड नूर अलफल्लाह को डेट कर रहे हैं। तब उन्हें पहली बार साथ में डिनर करते मीडिया ने केप्‍चर किया था।

 

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अल पचीनो और नूर का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन पेज सिक्स की एक रिपोर्ट ने  साफ किया कि दोनों अभी भी रिलेशन में हैं। हालांकि बता दें कि दोनों का रिश्ता ज्यादा पुराना भी नहीं है। दोनों की मुलाकात कोरोना महामारी के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। अल पैचीनो और नूर को अप्रैल 2022 में वेनिस शहर में देखा गया है।

दोनों को एक इटैलियन रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए देखा गया था। इसके बाद इनकी दोस्ती ने रिश्ते का नाम ले लिया। नूर को अल पैचीनो की उम्र से कोई समस्या नहीं है, भले ही अल पचीनो अपने पिता से बड़े हैं।

अल पचीनो (AL PACINO) की गर्लफ्रेंड उनकी बेटी से भी हैं 4 साल छोटी
अल पैचीनो  की सबसे बड़ी बेटी का नाम जूली मैरी है। वे 33 साल की हैं। वहीं अल पचीनों के दो जुड़वा बेटे एंटोन और ओलिविया भी हैं। दोनों की उम्र 22 साल है। उनकी 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अलफल्लाह 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं। अल पचिनो ने पहली बार पिता बनने की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। अल पचीनो ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास पल है।

अभिनेता के मुताबिक, वह कई बच्चों के पिता हैं, लेकिन यह बच्चा उनके लिए बेहद खास समय पर आ रहा है। पहली ऐसी खबर आई थी कि नूर अल्फल्लाह ने अपनी प्रेग्नेंसी को अल पैचीनो से छुपाया था। इस वजह से एक्टर ने डीएनए टेस्ट कराने तक की बात कही थी।

 

अल पैचीनो (AL PACINO) के बच्चों ने 83 साल की उम्र में पिता बनने पर आपत्ति जताई थी

31 मई को नूर की प्रेग्नेंसी की बात मीडिया में आई थी। खबर थी कि नूर ने ये बात 11 हफ्ते तक अल पचीनो को नहीं बताई थी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नूर ने अल पचीनो को प्रेग्नेंसी के बारे में इसलिए नहीं बताया क्योंकि वह और बच्चे नहीं चाहती थीं। यह भी कहा गया कि अल पचीनो के बच्चे इस बात से खफा थे कि उनके पिता उम्र के इस पड़ाव में पिता बनने वाले हैं।

 

अल पचीनो ने सभी अफवाहों का बकवास बताया

अब डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक अल पचीनो ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस पल को खास बताया है. इस बयान के साथ ही अल पचीनो ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि वह इस बच्चे के आने से खुश नहीं हैं। अल पैचीनो से पूछा गया कि बच्चे का लिंग क्या है। इसके जवाब में अल पचीनो ने कहा कि उन्हें जेंडर के बारे में कुछ नहीं पता।

 

नूर हमेंशा उम्रदराज को ही डेट करती हैं

पेज सिक्स की मानें तो नूर ज्यादातर अमीरों व बुजुर्गों को ही डेट करती हैं। वह कुछ समय से अल के साथ है। उम्र का अंतर कोई मायने नहीं रखता, बेशक पचीनो अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से भी उम्र में बड़े हैं। नूर भी रईस खानदान से ताल्लुक रखती हैं। यही कारण है कि उनक पर कोई यह इल्‍जाम लगाने की हिमाकत नहीं कर सकता है कि वो अमीर बुजुर्गों से पैसे के लिए डेट करती हैं।

इससे पहले नूर अलफल्लाह का नाम 74 साल के मिक जैगर के साथ जुड़ा था। उस वक्त उनकी उम्र महज 22 साल ही थी। उन्होंने अब तक जितने भी लोगों को डेट किया है, सभी की उम्र 60 साल से ऊपर है। वह 22 साल की थी जब उन्‍होंने 74 साल के मिक जैगर को डेट किया था। वहीं, सेलिब्रिटी निकोलस बर्गग्रेन भी 60 साल के थे।

द गॉडफादर सीरीज से अल पचीनो (AL PACINO) दुन‍ियाभर में मशहूर

बता दें कि अल पचीनो फिल्म द गॉडफादर सीरीज से दुनियाभर में मशहूर हैं, लेकिन उन्होंने इसके अलावा भी कई बड़ी और शानदार फिल्में की हैं। उनकी कुछ चर्चित फिल्मों में सेन्ट ऑफ ए वुमन, स्कारफेस, सर्पिको और द डेविल्स एडवोकेट शामिल हैं।
उनकी कुछ नई फिल्मों में वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड, हाउस ऑफ गुच्ची, द पाइरेट्स ऑफ सोमालिया और द आयरिशमैन शामिल हैं।

 

को-स्टार रॉबर्ट डी नीरो भी 79 साल की उम्र में पिता बने हैं।

खास बात यह है कि पिछले महीने ही द गॉडफादर 2 में अल पचीनो (AL PACINO) के को-स्टार रहे रॉबर्ट डी नीरो भी 79 साल की उम्र में सातवें बच्चे के पिता बने हैं. उनकी गर्लफ्रेंड टिफनी चेन ने इस बच्चे का नाम वर्जीनिया रखा है. चेन डी नीरो।

 

AL PACINO
अल पैचीनो (बाएं) और रॉबर्ट डी नीरो। फोटोग्राफ: फिलिप मॉन्टगोमरी / द न्यूयॉर्क टाइम्स / आईवाइन

रॉबर्ट डी नीरो के बारे में एक इंटरव्‍यू में पचीनो ने अपने हॉलीवुड के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा था कि वे 1968 में मिले थे। उस समय, मैं एक तेजतर्रार मंच अभिनेता था ऐसा अभिनेता जिसने अभी तक किसी फ‍िल्‍म में काम नहीं किया था, जबकि डी नीरो ब्रायन डी पाल्मा की ग्रीटिंग्स जैसी निराला अवांट-गार्डे फिल्में कर रहे थे। पचीनों  (AL PACINO) ने कहा थाा “अपने करियर की शुरुआत में, हम समय-समय पर जुड़े और हमने पाया कि हमारे साथ भी ऐसी ही चीजें हो रही हैं।” “हमारा जीवन पूरी तरह से अलग तरह का हो गया।” वह पचीनो ने कहा था कि यह हमारे लिए सौहार्द था, जो “हमें एक साथ मिला”।

 

ये भी पढ़ें –

The Kerala Story Update: कन्वर्जन की शिकार 26 लड़कियाें ने सुनाई आपबीती

टाइटैनिक की सिंगर Celine Dion को लेकर आई दुखद खबरǃ

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button