Entertainment

Penguin Trailer: भयावह और थ्रीलर है कीर्ति सुरेश की फिल्म ‘पेंगुइन’ का ट्रेलर, ओटटी पर 19 जून को होगी रिलीज

 

Penguin Trailer Release
Penguin Trailer Release कार्ति सुरेश की फिल्म पेंगुइन का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। ये ट्रेलर काफी पसंद  कि‍या जा रहा है

 

 

⦿  अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ भी रिलीज हुई

⦿ अब इस क्राइम थ्रिलर में कीर्ति सुरेश एक गर्भवती मां की भूमिका निभा रही हैं

बॉलीवुड डेस्क  लॉकडाउन के दौरान अमेज़न प्राइम वीडियो (Penguin Trailer Release) अपने दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक कंटेंट लेकर आ रहा है। कल यानी 12 जून को अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ रिलीज़ होने वाली है। जो एक कॉमेडी फिल्म है। इसके बाद थ्रिलर आपके दरवाज़े पर दस्तक देगीी। इसके बाद 19 जून को रिलीज़ होगी कीर्ति सुरेश की थ्रिलर फिल्म ‘पेंगुइन’, जिसका ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है।

 

 2 मिनट 32 सेकेंड के इस ट्रेलर में आपको भरपूर थ्रिल मिलेगा। ट्रेलर देखते वक्त आपको ‘जोकर’ फिल्म की भी याद आ जाएगी। फिल्म मलायम, तमिल और तेलुगू में रिलीज़ की जाएगी। इस दमदार क्राइम थ्रिलर में कीर्ति सुरेश एक गर्भवती मां की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने अतीत से एक रहस्य की खोज और अपने प्रियजनों को बचाने के लिए खतरनाक और शारीरिक रूप से थका देने वाले सफर पर निकलती हैं। इस फिल्म के जरिए ईश्वर कार्तिक निर्देशक की दुनिया में भी पहला कदम रख रहे हैं।

पेंगुइन’  (Penguin) की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने फिल्म को लेकर कहा, “‘मैंने अब तक जितनी भी फिल्मों में काम किया है, निश्चित तौर पर ‘पेंगुुुुइन’ उनमें सबसे रोमांचक और दिलचस्पन फिल्मों में से एक है। एक मां के रूप में, वो सॉफ्ट रिदम और देखभाल करने वाली दोनों ही हैंं, लेकिन साथ ही निडर भी हैंं। उसे समझना थोड़ा मुश्किल है लेकिन वह ईमानदार है और मुझे लगता है कि यही बात दर्शकों के दिल तक पहुंचेगी। बेहद काबिल ईश्वर कार्तिक के साथ काम करने में काफी मजा आया, उन्‍होंने कहानी में जान फूंक दी। यह फिल्म तमिल और तेलुगू में ओटीटी पर रिलीज होगी।   उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी’।

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button