Entertainment

फैशन डिजाइनर Prathyusha का बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला शव‚ टॉलीवुड के ग्लैमर वर्ल्ड में कमाया था नाम

Prathyusha Garimella was found dead

टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार (Prathyusha Garimella was found dead) सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गारिमेला का शव संदिग्ध हालत में बाथरूम में पड़ा मिला है। हालांकि, मौत के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। बंजारा हिल्स स्थित अपार्टमेंट में प्रत्युषा मृत पाई गई हैं। उनके कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड की एक बोतल मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रत्युषा ने कार्बन मोनोऑक्साइड (carbon monoxide cylinder) कन्ज्यूम की थी। स्टीम के साथ उन्होंने वह लिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। 

रिपोर्ट्स के अनुसार प्रत्युषा (Prathyusha Garimella) ने बाथरूम में कोयला और स्टीम ली थी, जो उनकी मौत का कारण हो सकता है। पुलिस ने संदिग्ध तरीके स मौत का केस दर्ज किया है। प्रत्युषा के परिवार और दोस्तों को उनकी मौत की सूचना दे दी गई है। ये भी बात सामने आई है कि प्रत्युषा के दौर से डिप्रेशन से गुज रही थीं। हालांकि, इसपर और भी डिटेल्स आनी अभी बाकी हैं। बहरहाल पुलिस इस केस की गहनता से जांच कर रही है।  

Top fashion designer Prathyusha Garimella was found dead at her residence in Banjara Hills, Telangana, says police

Police seized a carbon monoxide cylinder from her bedroom. A case is being registered under the section of suspicious death: Circle Inspector

(Image source: FB) pic.twitter.com/e3MetX6qKj

— ANI (@ANI) June 11, 2022

गौरतलब है कि प्रत्युषा ने यूएस से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद हैदराबाद से उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत की। साल 2013 में प्रत्युषा ने अपने नाम से लेबल शुरू किया था, उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रत्युषा का खुद का फैशन लेबल ‘प्रत्युषा गरिमेला’ के नाम से कपड़ों का ब्रांड है। 

डिजाइनर इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने डिजाइंस शेयर करती थीं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में उनके डिजाइन किए गए ज्यादातर आउटफिट इंडियन स्टाइल में होते हैं।

टॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रत्युषा ने कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज के लिए कपड़े डिजाइन किए। वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी प्रत्युषा काम कर चुकी हैं। इनके कई बड़े क्लाइंट्स के नाम शामिल हैं। इसमें माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन, काजोल, परिणीति चोपड़ा, हुमा कुरैशी, श्रिया सरन, काजल अग्रवाल, जूही चावला, गौहर खान, नेहा धूपिया, भूमि पेडनेकर समेत कई पॉपुलर सेलेब्स के नाम शामिल हैं।

 

पिछले कुछ दिनों में कई कम उम्र की एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर ने सुसाइड की हैं। सर्कल इंस्पेक्टर ने प्रत्युषा की मौत के केस के बारे में जानकारी देते हुए ANI को बताया कि पुलिस ने बेडरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड (carbon monoxide cylinder) का सिलेंडर बरामद किया है। प्रत्युषा के इस तरह संदिग्ध हालत में मिलने के बाद केस दर्ज किया गया है। 

पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, बाथरूम में मिला शव

35 वर्षीय फैशन डिजाइनर प्रत्युषा बंजारा हिल्स थाना क्षेत्र के फिल्म नगर स्थित एक फ्लैट में रहती थी। जानकारी के अनुसार, जब शनिवार दोपहर जब उन्होंने सिक्योरिटी चेक का कोई जवाब नहीं दिया तो उनके गार्ड्स ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां डिजाइनर का शव बाथरूम में पाया गया।

कार्बन मोनो-ऑक्साइड ऐसे घातक है, यूं मौत का कारण बनता है

 हम जब सांस के जरिए ऑक्सीजन लेते हैं, तो वह हीमोग्लोबिन में घुलमिल जाती है। हीमोग्लोबिन की मदद से ही ऑक्सीजन फेफड़ों से होकर शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंचती है। मगर जब हीमोग्लोबीन कार्बन मोनो-ऑक्साइड के संपर्क में आता है तो वह घुलता नहीं है। वह हीमोग्लोबिन मॉलिक्यूल को ब्लॉक कर देता है। ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण शरीर के सेल्स मरने लगते हैं और लोगों की मौत हो जाती है।

Prathyusha Garimella was found dead | fashion designer Prathyusha Garimella | Banjara Hills | Telangana | carbon monoxide cylinder | 

CRUISE DRUG CASE  में नया मोड़: सैम डिसूजा ने कहा- आर्यन को छोड़ने के लिए गोसावी और प्रभाकर ने शाहरुख की मैनेजर से लिए थे 50 लाख रु.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button