National

मुंबई लोकल में रेप : दुष्कर्म के बाद चलती ट्रेन से 24 वर्षीय महिला को फेंका, दो दिन बाद होश आया‚ हालत गंभीर

JJ HOSPITAL

मुंबई में लोकल ट्रेन में एक महिला से बलात्कार का मामला सामने या है। पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ पहले लोकल ट्रेन में ज्यादती की गई और फिर चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। नवी मुंबई के वाशी में मंगलवार (22 दिसंबर) को एक 24 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिली। दो दिन बाद होश में आने के बाद, उसके बयान के आधार पर गुरुवार को मेडिकल परीक्षण किया गया। इसमें बलात्कार होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने कहा- महिला को लगी चोट के आधार पर हमने पहले आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया था। धारा 376 (बलात्कार) की धारा को गुरुवार को जोड़ा गया है।

इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रेलवे स्टेशनों और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़िता ठाणे की रहने वाली है

वाशी पुलिस ने बताया कि पीड़िता ठाणे जिले के टिटवाला की रहने वाली है। वह मुंबई के पवई में घरों में काम करती है और सप्ताह में केवल एक बार अपने घर आती है। 

वह पिछले रविवार को घर गई थी। अगले दिन वह फिर काम पर लौट आई। हालांकि, काम पर लौटने के दो दिन बाद तक उसने अपने परिवार से संपर्क नहीं किया। मंगलवार को वह पटरियों के किनारे बेहोश पड़ी मिली।

मोटरमैन ने घटना के बारे में जानकारी दी

लोकल ट्रेन के मोटरमैन ने ट्रैक के किनारे बेहोश पड़ी महिला को देखकर पहले स्टेशन मास्टर और फिर जीआरपी को सूचना दी। रेलवे कर्मचारियों ने पहले उसे वाशी के नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) अस्पताल में भर्ती कराया था। 

प्राथमिक उपचार के बाद, उन्हें मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, महिला इस समय बुरी तरह घायल होने के कारण बोलने की स्थिति में नहीं है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button