RATAN TATA: दिग्गज बिजनेस टाइकून होने के बाद भी इसलिए रतन टाटा दुनिया के सबसे अमीरों में नहीं Read it later

RATAN TATA : फोर्ब्स के अनुसार दुनिया का सबसे रिच पर्सन कौन कौन है? (why ratan tata not a richest men) इसका जवाब तो शायद सभी जानते होंगे। जी हां! इलॉन मस्क। मस्क की कुल प्रॉपर्टी 268 बिलियन डॉलर है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि फोर्ब्स की इस लिस्ट में कभी रतन टाटा (RATAN TATA) का नाम क्यों नहीं आया?

इंडिया टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार बेशक भारतीय बिजनेस टाइकून रतन टाटा (RATAN TATA) हमारे देश के सबसे फेमस और दरियादिल पर्सनेलिटीज में से एक हैं। उनकी सादगी हमेशा चर्चा में बनी रही है। अभी हाल ही में वो बिना बॉडीगार्ड के Tata Nano में ताज होटल पहुंचे थे।

IIFL वेल्थ के मुताबिक,  Hurun India Rich List 2021 में भारत के सबसे बड़े उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा के कंपेयर में 432 भारतीय उनसे ज्यादा अमीर हैं। ये भी गौर करने की बात है कि यदि टाटा कंपनी अपने ट्रस्ट के माध्यम से चैरेटी नहीं करती तो दुनिया के सबसे अमीर इलॉन मस्क से दो गुना ज्यादा दौलतमंद होते।

 

TATA TRUST
चैरिटी वर्क के कारण, कंपनी द्वारा किए गए किसी भी लाभ का रतन टाटा के पर्सनल फाइनेंस डिस्क्रिप्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। Photo | Social Media

 

इस बात पर विश्वास करना कठिन लग सकता है कि एक कंपनी जो करीब 150 साल यानि आजादी के पहले से भारत की बड़ी बिजनेस ब्रांड रही और इसी का एक व्यक्ति जिसने लगभग छह दशकों तक भारत में सबसे बड़े व्यापारिक साम्राज्य को प्रोपराइट किया है। वहीं अभी भी अपनी कंपनियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव रखता है, वह शीर्ष 10 या 20 सबसे अमीर भारतीयों में से क्यों नहीं? इसका सबसे बड़ा कारण टाटा ट्रस्ट की चैरिटी है।

 

Table of Contents

ये बात गौर करने की है कि 2021 तक 103 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुमानित रैवेन्यू के साथ टाटा (TATA) समूह न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में सबसे बड़े समूहों में से एक के तौर पर काबिज है। 

 

परिवार और कंपनी के हिस्से का 66% ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक सरोकार के तौर पर दान दिया जाता है

टाटा संस (TATA SONS) की 66 प्रतिशत इक्विटी टाटा ट्रस्ट्स (TATA TRUST) के पास है। वहीं प्रॉफिट, ट्रस्ट के परोपकारी कार्यों के लिए सीधे दिए जाते हैं। पिछले डेढ़ सौ सालों में टाटा समूह ने भारत की सबसे अहम जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने मकसद को कैलिब्रेट किया है। उनके चैरिटी वर्क के कारण, कंपनी द्वारा किए गए किसी भी लाभ का रतन टाटा के पर्सनल फाइनेंस डिस्क्रिप्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

 

TATA SONS and TATA TRUST
टाटा संस (TATA SONS) की 66 प्रतिशत इक्विटी टाटा ट्रस्ट्स (TATA TRUST) के पास है। Photo | Social Media

 

रतन टाटा (RATAN TATA) और उनका पूरा परिवार कंपनी की स्थापना के समय से ही परोपकारी कार्यों को करता आ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा प्रणाली में सुधार आदि के माध्यम से भारत के विकास में अहम योगदान दिया है।

ये भी पढ़ें- देखें VIDEO: बच्ची की आंखों की रोशनी लौटी तो मां को देख खबू रोई, इमोशनल कर देगा ये मंजर, जन्मजात ब्लाइंड थी बेटी

टाटा समूह के स्वामित्व वाली ये कंपनियां हैं

टाटा समूह धातु और खनिज, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिटेल, ऑटो कैमिकल, ट्रांसपोर्ट और कई अन्य बिजनेस के साथ बड़ा साम्राज्य है। इसमें कम से कम 29 सूचीबद्ध कंपनियां और इससे ज्यादा गैर सूचीबद्ध कंपनियां शामिल हैं।

 

RATAN TATA AND TATA COMPANY
जमेशदजी टाटा ने खुद कंपनी को लेकर एक संविधान या रूल बनाया था कि टाटा संस में उन्होंने जो कुछ कमाया था, उसका अधिकांश हिस्सा टाटा ट्रस्ट को दान कर दिया जाएगा। Photo | Social Media

 

जमेशदजी टाटा ने खुद कंपनी को लेकर एक संविधान बनाया था जो ये है…

इन सभी के होने के बाद भी, टाटा (RATAN TATA)  ने कभी भी अपनी कंपनी के कई शेयरों का स्वामित्व नहीं लिया। वजह ये कि जमेशदजी टाटा ने खुद कंपनी को लेकर एक संविधान या रूल बनाया था कि टाटा संस में उन्होंने जो कुछ कमाया था, उसका अधिकांश हिस्सा टाटा ट्रस्ट को दान कर दिया जाएगा। बिलगेट्स के परोपकारी कार्यों में आने से काफी पहले, टाटा सबसे अग्रणी परोपकारी रहे हैं।

फ़िलहाल रतन टाटा भले ही सबसे अमीर शख्स नहीं हों, लेकिन वह निश्चित रूप से सबसे महान व्यक्ति और कई जरुरतमंद रहे दिलों के विजेता रहे हैं। उन्होंने ये साबित कर दिया कि फोर्ब्स की लिस्ट में होने से कोई इंसान अमीर नहीं बनता, बल्कि अपने कर्म से अमीर बनता है।

 

रतन टाटा (RATAN TATA) का  निजी जीवन

रतन टाटा (RATAN TATA) के जीवन के बारे में तो ज्यादातर लोग परिचित होंगे लेकिन यहां हम उनके जीवन से जुड़ी वो बातें बताने जा रहे हैं ‚ जो शायद ही कोई जानता होगा। मसलन  कुछ दिनों पहले रतन टाटा ने पियानो सीखने की तमन्ना ज़ाहिर की थी और लोगों की नज़रों में उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया था। आपको बता दें कि अनमैरिड रतन टाटा चार बार शादी करते-करते रह गए थे।

RATAN TATA YOUNG PHOTO
Photo Credit | The Economic Times

 

कम ही लोग जानते हैं कि रतन टाटा पायलट भी हैं

बिज़नेसमैन और सोशल सर्विस करने वाले रतन टाटा के पास पायलट का लाइसेंस भी है और ये बहुत ही कम लोग जानते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, रतन टाटा को 17 साल की उम्र में ही पायलट लाइसेंस मिल गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

 

प्लेन रेंट पर लेने के पैसे नहीं थे, क्लासमैट्स से बात-चीत की थी…

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, रतन टाटा दो बार ऐसे प्लेन में थे जब प्लेन का इंजन खराब हो गया था।

“पहली बार मैंने सिर्फ़ Circuit Training और Landing प्रैक्टिस की तो ये सरल था। दूसरी बार मैं अपने तीन क्लासमेट्स के साथ था। हम लोग Cornell के आस-पास उड़ रहे थे और हवाई अड्डे से 9 मील की दूरी पर थे और जैसे-तैसे हमने लैंडिंग की थी।”, स्वंय रतन टाटा का वाक्य।

रतन टाटा कॉलेज के दिनों में हेलीकॉप्टर उड़ाते हुए भी बाल-बाल बच पाए थे। वे एक सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे, फिर अचानक उसके इंजन में कुछ खराबी आ गई। रतन टाटा ने बताया कि वो पानी के ऊपर उड़ रहे थे और ज़मीन के छोर पर जैसे-तैसे लैंडिंग करवाई थी।

 

चार बार रतन टाटा (RATAN TATA) की शादी होते-होते रह गई

रतन टाटा ने एक इंटरव्यू में कहा कि चार बार उनकी शादी होते-होते रह गई। “मैं चार बार शादी करते-करते रह गया और हर बार किसी न किसी डर के कारण  मैं आगे नहीं बढ़ पाया। हर अवसर अलग था लेकिन आज जब मैं उन लोगों को देखता हूं तो लगता है मेरा निर्णय ग़लत नहीं था। मुझे लगता है कि अगर शादी हो जाती तो मामला और पेचीदा हो जाता।”

 

ratan tata love story
ज़्यादा गहरा रिश्ता उनका Los Angeles, USA में एक युवती से था। Photo Credit | Navbharat Times

 

 

भारत-चीन युद्ध बना शादी नहीं करने की वजह

रतन टाटा ने अपने प्यार के क़िस्से शेयर करते हुए कहा कि सभी रिश्तों में से ज़्यादा गहरा रिश्ता उनका Los Angeles, USA में एक युवती से था।

रतन टाटा अमेरिका में काम कर रहे थे और दोनों की भारत आकर शादी करने की प्लानिंग थी, रतन टाटा पहले भारत पहुंच गए, लेकिन वो लड़की उनके बाद आने वाली थी। उसी साल भारत और चीन के बीच संघर्ष चल रहा था।

ये संघर्ष हिमालय की बर्फ़ीले चोटियों पर जारी था और अमेरिका से ये एक बेहद भीषण युद्ध के रूप में देखा जा रहा था। रतन टाटा की प्रेमिका के माता-पिता उसे भारत भेजने के लिए कतई तैयार नहीं थे और ये रिश्ता टूट गया।

उस महिला ने अमेरिका में ही शादी कर ली। इस महिला के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है। रतन टाटा ने Los Angeles के इन 2 साल को बेहद यादगार बताया। रतन टाटा 7 सालों से घर नहीं लौटे थे और इसी दौरान उनकी दादी की तबीयत बिगड़ी थी।

 

RATAN TATA | RATAN TATA BIO | ALL ABOUT TATA COMPANY | ALL YOU NEED TO KNOW ABOUT RATAN TATA | ALL YOU NEED TO KNOW ABOUT TATA SONS | TATA TRUST | ratan tata age | ratan tata net worth | ratan tata family | Is Ratan Tata richest man in world? | Motivational Article | why ratan tata not a richest men |

 

आपको ये खबरें पसंद आ सकती हैं –

ये भी पढ़ें – सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में वो एम्पीथियेटर बनाया जहां से क्वीन विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया

ये भी पढ़ें – ब्रिस्बेन की यूनिवर्सिटी का ये रिसर्च आपको सटीक बता देगा कि महिलाएं आखिर किस तरह के पुरुष ज्यादा पसंद करती हैं

ये भी पढ़ें –  यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे, पढ़िए तथ्य और शोध पर आधारित पूरी खबर 

ये भी पढ़ें – क्या वाकई इलेक्ट्रिक कारें पर्यावरण के लिए बेहतर हैं? क्योंकि जर्मनी में इलेक्ट्रिक कार का जलवायु-सम्मत प्रभाव केवल कागज़ी रह गया है

 ये भी पढ़ें -इन 5 सरकारी योजनाओं की मदद से महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं

ये भी पढ़ें –  स्टालिन : ऐसा अत्याचारी जिसके मन में न्याय, दया या संवेदना रत्तीभर भी नहीं थी, किसी के लिए भी नहीं, उसके बीवी बच्चे भी उसके सामने थर थर कांपते थे  

 

 

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *