Entertainment

18 साल बाद एश्वर्या और धनुष की शादी टूटी: अभिनेता ने कहा खुद को समझने के लिए समय चाहिए, वेडिंग एनिवर्सरी के दो माह बाद राहें जुदा

18 साल बाद एश्वर्या और धनुष की शादी टूटी

साउथ एक्टर धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत 18 साल बाद अलग हो गए हैं। दोनों सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते के टूटने की जानकारी दी। अब तक धनुष और ऐश्वर्या को साउथ का पावर कपल माना जाता था। ऐसे में इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के फैंस को बड़ा झटका लगा है।

धनुष ने तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा – हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, अंडरस्टेंडिंग और पार्टनरशिप का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।


धनुष ने तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा

ऐसा ही एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा- कैप्शन की जरूरत नहीं…बस आपकी समझ और आपका प्यार!

ऐसा ही एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा- कैप्शन की जरूरत नहीं...बस आपकी समझ और आपका प्यार!

2004 में एक साथ लिए गए 7 फेरे

धनुष ने 18 नवंबर 2004 को सुपरस्टार रजनीकांत की सबसे बड़ी बेटी ऐश्वर्या से शादी की। उनके बच्चों के नाम यात्रा और लिंग हैं। धनुष ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘3’ में काम कर चुके हैं। इन फिल्म का गाना ‘कोलावेरी दी’ 2011 का सबसे हिट गाना था।

2004 में एक साथ लिए गए 7 फेरे

3 महीने में फैंस को दूसरा झटका

इससे पहले 2 अक्टूबर को साउथ सामंथा और नागा चैतन्य की एक और हिट जोड़ी ने भी तलाक लेने का फैसला किया था। सामंथा और नागा चैतन्य 6 अक्टूबर 2021 को शादी के चार साल पूरे करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही वे अलग हो गए। 3 महीने के अंदर धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने से फैन्स फिर सदमे में हैं।

Dhanush Aishwarya Rajnikanth |Dhanush Aishwarya | Dhanush Aishwarya broke up | Dhanush Aishwarya Divorce | Dhanush Aishwarya marriage | Dhanush Aishwarya Shaadi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button