Finland Happiest Country In 2022: फिनलैंड सबसे खुशहाल देश- जानिए सालभर में भारत की रैंकिंग कितनी सुधरी? किस देश क्या है रैंकिंग और कौनसा देश है सबसे दुखी Read it later

Finland Happiest Country In 2022
Image: REUTERS/Petr Josek

संयुक्त राष्ट्र (united nation) की एनुअल हैप्पीनेस इंडेक्स (un annual world happiness report) में फिनलैंड (finland happiest country in 2022) को (The World Happiness Report 2022) लगातार पांचवें वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश होने का खिताब दिया गया है। वहीं अफगानिस्तान को सबसे ज्यादा दुखी देश का तमगा दिया गया है। बता दें कि अफगानिस्तान फिलहाल तालिबानी तानाशाही शासन से जूझ रहा है।

डेनमार्क, आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड शीर्ष 5 में सबसे खुशहाल देशों में शामिल हैं। जबकि अमेरिका 16वें और ब्रिटेन 17वें स्थान पर है। इस लिस्ट में भारत 136वें नंबर पर है। पिछली बार भारत का नंबर 139वां था, यानी भारत की रैंकिंग में तीन स्थान का सुधार हुआ है।

शुक्रवार को जारी इस लिस्ट में सर्बिया, बुल्गारिया और रोमानिया में बेहतर जिंदगी जीने में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। वर्ल्ड हैप्पीनेस टेबल में सबसे बड़ी गिरावट लेबनान, वेनेजुएला और अफगानिस्तान के रैंक में आई।

दुखी देशों की वर्तमान स्थिति

लेबनान का नंबर 144, जो आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है। जबकि जिम्बाब्वे 143 वें नंबर पर रहा। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान, पिछले साल अगस्त में तालिबान के फिर से सत्ता में आने के बाद से सूची में सबसे नीचे है। यूनिसेफ का अनुमान है कि अगर मदद नहीं दी गई तो यहां पांच साल से कम उम्र के दस लाख बच्चे इस सर्दी में भूख से मर सकते हैं।

रिपोर्ट रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले बन चुकी थी

पिछले दस साल से वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट (The World Happiness Report) तैयार की जा रही है। इसे तैयार करने के लिए लोगों की खुशी के आकलन के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक आंकड़े भी देखे जाते हैं। 

इसे तीन साल के औसत आंकड़ों के आधार पर खुशी पर शून्य से 10 का पैमाना दिया जाता है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र की यह ताजा रिपोर्ट यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से पहले तैयार की गई थी। इसलिए युद्ध से जूझ रहे रूस का नंबर 80 और यूक्रेन का नंबर 98 है।

किस आधार पर सूची को तैयार किया गया

रिपोर्ट के सह-लेखक जेफरी सैक्स ने लिखा- वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट बनाने के वर्षों बाद यह पता चला है कि समृद्धि के लिए सामाजिक समर्थन, उदारता, सरकार की ईमानदारी बहुत महत्वपूर्ण है। विश्व के नेताओं को इसे ध्यान में रखना चाहिए। रिपोर्ट निर्माताओं ने कोरोना महामारी से पहले और बाद के समय का इस्तेमाल किया। 

वहीं लोगों की भावनाओं की तुलना करने के लिए सोशल मीडिया का डेटा भी लिया। 18 देशों में चिंता और उदासी में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली। लेकिन, क्रोध की भावनाओं में गिरावट आई थी।

Finland happiest country | Finland happiest country in 2022 |  The World Happiness Report | United Nation | The World Happiness Report 2022 | 

Like and Follow us on :

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *