Sports

Gautam Gambhir Team India Coach: गंभीर बने टीम इंडिया के 25वें हेड कोच, 2027 तक रहेंगे पद पर

Gautam Gambhir Team India Coach: गौतम गंभीर भारतीय टीम के 25वें मुख्य कोच बनने जा रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब गंभीर जुलाई के अंत में श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज में भारतीय टीम के नए कोच के तौर पर टीम से जुड़ेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

BCCI सचिव जय शाह का ट्वीट-

Gautam Gambhir Team India New Coach

शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा- ‘आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गंभीर ने इसे बहुत करीब से देखा है। गौतम ने अपने करियर में कई मुश्किलों को पार किया है। उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं। उनका स्पष्ट विजन, अनुभव उन्हें भारतीय टीम की कोचिंग भूमिका निभाने में सक्षम बनाता है।’

 

भारत मेरी पहचान है, देश की सेवा करना गर्व की बात: गंभीर

मुख्य कोच नियुक्त होने के बाद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ‘भारत मेरी पहचान है और देश की सेवा करना मेरे लिए गर्व की बात है। टीम इंडिया में वापसी पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है, हालांकि कैप अलग होगी, लेकिन मेरा लक्ष्य वही रहेगा जो हमेशा से रहा है… हर भारतीय को गौरवान्वित करना। 140 करोड़ भारतीयों के सपने मैन इन ब्लू के कंधों पर हैं और मैं उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा।’

Gautam Gambhir Team India New Coach

 

गंभीर को कोचिंग का कोई अनुभव नहीं

गंभीर को अंतरराष्ट्रीय या घरेलू स्तर पर कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है, वे 2 आईपीएल फ्रेंचाइजी में कोचिंग स्टाफ के प्रभारी रह चुके हैं। वे आईपीएल 2022 और 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे, जबकि 2024 सीजन में वे केकेआर से जुड़े। एलएसजी में रहते हुए गंभीर ने पहले दो सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। वहीं, इस सीजन में उन्होंने केकेआर को चैंपियन बनाया।

 

ये भी पढ़ें –

MS Dhoni:सन्यास के 3 साल बाद धोनी का खुलासा, सेमीफाइनल में रनआउट होने के बाद फैसला कर लिया था कि नीली जर्सी में यह मेरा आखिरी मैच होगा

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button