Bypoll Result 2022: सपा के गढ़ भाजपा का ठप्पा- रामपुर और आजमगढ़ दोनों सीटें जीती Read it later

                            Rampur Bypoll Result 2022

Bypoll Result 2022: उत्तर प्रदेश की रामपुर (rampur election result) लोकसभा सीट पर बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सपा के असीम रजा (Asim Raja) को 42,192 मतों के अंतर से हराया। सपा के लिए अपने गढ़ रामपुर में हारना किसी बड़े झटके से कम नहीं है। 

रामपुर (rampur) से उपचुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी (Ghanshyam Singh Lodhi) ने जीत के बाद कहा- हम जानते थे कि भाजपा उपचुनाव जीतेगी, क्योंकि हम आम लोगों के बीच रामपुर पहुंचे थे। वहीं, बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है। जमाली ने कहा- हमें लगा कि हमें जनता का समर्थन मिल रहा है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हो सका. जो अभी रहते हैं उन्हें अपना काम करना चाहिए।

Table of Contents

आजम खान के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के इस्तीफे से रामपुर सीट खाली हुई थी। आजम खान ने 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था। वे 2019 में इस सीट से लोकसभा सांसद थे। गौरतलब है कि रामपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 23 जून को वोट डाले गए थे। यहां करीब 39 फीसदी वोटिंग हुई थी। रामपुर लोकसभा क्षेत्र से 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां कुल 17,06,590 वोटर्स हैं, जिनमें 9,07,093 पुरुष, 7,99,306 महिलाएं और 191 थर्ड जेंडर के हैं।

दोनों ही प्रत्याशी आजम खान के करीबी

समाजवादी पार्टी ने आजम खान के करीबी आसिम राजा को रामपुर लोकसभा सीट से उतारा था। वहीं बीजेपी ने घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया था। बता दें कि घनश्याम लोधी और आसिम रजा दोनों ही आजम खान के करीबी रहे हैं। घनश्याम लोधी 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक दो महीने पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

आजमगढ़ में भी भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ जीते 

वहीं,आजमगढ़ (azamgarh election) में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) ने भी जीत हासिल की। उन्होंने सपा उम्मीदवार ​​​धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) को 8,679 वोट से हराया। 

जनता की जीत!
आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है। pic.twitter.com/mZ6YWzxFv5

— Nirahua Hindustani (@nirahua1) June 26, 2022

जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी ने बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक उन्माद भड़काने वाले माफिया का समर्थन करने वाले परिवारवादियों, जातिवादियों, पार्टियों को अब देश की जनता स्वीकार नहीं करती।

PM ने जीत को बताया ऐतिहासिक

पीएम मोदी ने यूपी की दोनों लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत को ऐतिहासिक जीत बताया है। पीएम ने कहा- आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकार के लिए व्यापक स्वीकृति और समर्थन को दर्शाता है। समर्थन के लिए लोगों को धन्यवाद। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।

पंजाब के संगरूर में अकाली दल का परचम, अकाली दल और भाजपा की जमानत जब्त

पंजाब के संगरूर में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान 5,822 मतों के अंतर से जीत गए। आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस के दलवीर गोल्डी तीसरे पायदान पर रहे। यहां अकाली दल और भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

विधानसभा की सभी सातों सीटों के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। इन सीटों पर 23 जून को वोटिंग हुई थी। इसमें आप ने दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर जीत हासिल की है। वहीं, त्रिपुरा में बीजेपी ने 4 में से 3 सीटें जीती हैं और कांग्रेस ने 1 सीट जीती है। आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट पर वाईएसआर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। झारखंड की मंदार सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

विधानसभा की इन 7 सीटों पर हुए थे उपचुनाव

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट: AAP ने दुर्गेश पाठक, भाजपा के पूर्व पार्षद राजेश भाटिया और कांग्रेस की प्रेम लता को मैदान में उतारा, ये आप के राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी। आप के दुर्गेश पाठक ने इस सीट पर 11,468 वोटों से जीत हासिल की है।

त्रिपुरा में 4 सीटों पर चुनाव: त्रिपुरा में, अगरतला, बोरदोवाली टाउन और सूरमा के भाजपा विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जबकि जुबरजागर से माकपा विधायक का निधन हो गया था। बोरदोवाली टाउन सीट से सीएम माणिक साहा ने कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को हराया है। माणिक ने 6,104 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

अगरतला सीट से बीजेपी के पूर्व विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जुबाराजागर सीट से बीजेपी की मलिना देबनाथ ने जीत हासिल की है। वहीं सूरमा सीट से बीजेपी की स्वप्ना दास ने जीत हासिल की है।

झारखंड की मंदार विधानसभा सीट: रांची जिले की मंदार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत हासिल की है। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के गंगोत्री कुजूर रहे।

azamgarh election result  | | up election result| azamgarh election | azamgarh election result 2022 | rampur election result | Azamgarh | azamgarh lok sabha | Rampur by elections 2022 result | Bypoll results | election results today

ये भी पढे़ं – Amit Shah Interview: गुजरात दंगों पर गृहमंत्री अमित शाह बोले-सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने सिद्ध कर दिया कि आरोप पॉलिटिकली मोटिवेटिड थे, पढ़िए पूरे इंटरव्यू में और क्या कहा?

 ये भी पढे़ं  – तीस्ता सीतलवाड़ पर ATS का शिकंजा: गुजरात दंगें केस में साजिश रचने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने भी कही थी जांच की बात 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *