मोदी का महा कैबिनेट विस्तार : शपथ लेने के लिए 34 ने हिंदी को और 9 ने अंग्रेजी भाषा चुनी Read it later

मोदी का महा कैबिनेट विस्तार

भारतीय इतिहास में पहली बार सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के 43 मंत्रियों ने बुधवार शाम छह बजे सर्वार्थ सिद्धि योग में शपथ ली। 

ठीक उस मुहूर्त में, जिसमें किए गए सभी कार्य सफल होते ही हैं। शपथ लेने के लिए 34 ने हिंदी और 9 ने अंग्रेजी भाषा को चुना।

डेढ़ घंटे तक चले शपथ ग्रहण में 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली। नए मंत्रियों की अधिकतम संख्या 7 उत्तर प्रदेश से और फिर 3 गुजरात से हैं। दोनों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा मंत्रियों में से 7 को पदोन्नत किया गया है।

कैबिनेट विस्तार के 2 घंटे के अंदर ही प्रधानमंत्री मोदी ने नई टीम को विभाग भी सौंपना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह को सबसे नया मंत्रालय दिया गया है, कॉर्पोरेशन मंत्रालय यानी सहकारिता मंत्रालय। 

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े ज्योतिरादित्य सिंधिया को उड्डयन मंत्रालय दिया गया है और IIT से स्नातकोत्तर अश्विनी वैष्णव को रेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय दिया गया है।

मनसुख मंडाविया अब डॉ. हर्षवर्धन के स्थान पर स्वास्थ्य मंत्रालय संभालेंगे। देखें मोदी के कैबिनेट और मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट…

कैबिनेट मंत्री

नाम मिनिस्ट्री
1 नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस एंड पेंशन, एटॉमिक एनर्जी, डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस, पॉलिसी इश्यू, जो मंत्रालय किसी को नहीं दिए गए हैं
2 राजनाथ सिंह डिफेंस मिनिस्ट्री
3 अमित शाह होम मिनिस्ट्री, को-ऑपरेशन मिनिस्ट्री
4 नितिन गडकरी रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री
5 निर्मला सीतारमण फाइनेंस मिनिस्ट्री, कॉरपोरेट अफेयर्स
6 नरेंद्र सिंह तोमर एग्रीकल्चर एंड फॉर्मर्स वेलफेयर
7 एस जयशंकर एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्ट्री
8 अर्जुन मुंडा ट्राइबल अफेयर्स
9 स्मृति ईरानी वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट
10 पीयूष गोयल कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन, टेक्सटाइल
11 धर्मेंद्र प्रधान एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट, आंत्रप्रेन्योरशिप
12 प्रह्लाद जोशी पार्लियामेंट्री अफेयर्स, कोल एंड माइंस
13 नारायण राणे माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइसेस
14 सर्बानंद सोनोवाल पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज, आयुष
15 मुख्तार अब्बास नकवी माइनॉरिटी अफेयर्स
16 वीरेंद्र कुमार सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट
17 गिरिराज सिंह रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज
18 ज्योतिरादित्य सिंधिया सिविल एविएशन
19 रामचंद्र प्रसाद सिंह स्टील मिनिस्ट्री
20 अश्विनी वैष्णव रेलवे, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
21 पशुपति कुमार पारस फूड प्रोसेसिंग
22 गजेंद्र सिंह शेखावत जलशक्ति
23 किरन रिजिजू लॉ एंड जस्टिस
24 राजकुमार सिंह पावर, न्यू एंड रिन्यूएबल मिनिस्ट्री
25 हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस, हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स
26 मनसुख मांडविया हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, केमिकल एंड फर्टिलाइजर
27 भूपेंद्र यादव इन्वॉयरमेंट, फॉरेस्ट, क्लाइमेट, लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट
28 महेंद्र नाथ पांडेय हैवी इंडस्ट्रीज
29 पुरुषोत्तम रूपाला फिशरीज, एनीमल हज्बैंड्री, डेयरी
30 जी किशन रेड्डी कल्चर, टूरिज्म, नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट
31 अनुराग ठाकुर इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग, यूथ एंड स्पोर्ट्स

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

नाम मिनिस्ट्री
1 राव इंद्रजीत सिंह स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लिमेंटेशन, प्लानिंग, कॉरपोरेट
2 डॉ. जितेंद्र सिंह साइंस एंड टेक्नोलॉजी, अर्थ साइंस, पीएमओ, पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस, एटॉमिक एनर्जी, स्पेस

राज्यमंत्री

नाम मिनिस्ट्री
1 श्रीपद येसो नायक पोर्ट, शिपिंग एंड वाटरवेज, टूरिज्म
2 फग्गन सिंह कुलस्ते स्टील, रूरल डेवलपमेंट
3 प्रह्लाद सिंह पटेल जल शक्ति, फूड प्रोसेसिंग
4 अश्विनी कुमार चौबे कंज्यूमर अफेयर्, फूड एंड पब्लिक, एन्वॉयरमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज
5 अर्जुन मेघवाल पार्लियामेंट्री अफेयर्स, कल्चर
6 वीके सिंह रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे, सिविल एविएशन
7 कृष्ण पाल पावर, हैवी इंडस्ट्रीज
8 दानवे रावसाहब दादाराव रेलवे, कोल एंड माइंस
9 रामदास अठावले सोशल जस्टिस, एम्पावरमेंट
10 साध्वी निरंजन ज्योति कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन, रूरल डेवलपमेंट
11 संजीव बालियान फिशरीज, एनिमल हस्बैंड्री, डेयरी
12 पंकज चौधरी फाइनेंस
13 अनुप्रिया पटेल कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
14 एसपी सिंह बघेल लॉ एंड जस्टिस
15 राजीव चंद्रशेखर स्किल डेवलपमेंट एंड आंत्रप्रेन्योरशिप, इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
16 शोभा करंदलजे एग्रीकल्चर एंड फॉर्मर वेलफेयर
17 भानु प्रताप वर्मा माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज
18 दर्शना जरदोश टेक्सटाइल, रेलवे
19 वी मुरलीधरन एक्सटर्नल अफेयर्स, पार्लियामेंट्री अफेयर्स
20 मीनाक्षी लेखी एक्सटर्नल अफेयर्स, कल्चर
21 सोम प्रकाश कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
22 रेणुका सिंह ट्राइबल अफेयर्स
23 रामेश्वर तेली पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस, लेबर एंड इम्पलॉयमेंट
24 कैलाश चौधरी एग्रीकल्चर एंड फॉर्मर वेलफेयर
25 अन्नपूर्णा देवी एजुकेशन
26 ए नारायणस्वामी सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट
27 कौशल किशोर

हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स

28 अजय भट्ट डिफेंस, टूरिज्म
29 बीएल वर्मा नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट, को-ऑपरेशन मिनिस्ट्री
30 अजय कुमार होम अफेयर्स
31 देव्युसिंह चौहान कम्युनिकेशन
32 भगवंत खुबा न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी, कैमिकल एंड फर्टिलाइजर्स
33 कपिल पाटिल पंचायती राज
34 प्रतिमा भौमिक सोशल जस्टिस एंड एंपॉवरमेंट
35 सुभाष सरकार एजुकेशन
36 भागवत कराड फाइनेंस
37 राजकुमार रंजन सिंह एक्सटर्नल अफेयर्स, एजुकेशन
38 भारती प्रवीण पवार हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर
39 विश्वेश्वर टुडू ट्राइबल अफेयर्स, जल शक्ति
40 शांतनु ठाकुर पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज
41 महेंद्र भाई मंजुपाड़ा वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट, आयुष
42 जॉन बारला माइनॉरिटी अफेयर्स
43 एल मुरुगन फिशरीज, एनिमल हस्बेंड्री एंड डेयरी, इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग
44 निशीथ प्रमाणिक होम अफेयर्स, यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स
45 नित्यानंद राय होम अफेयर्स

Table of Contents

मोदी ने इन मंत्रियों को प्रोमोट किया

अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, मनसुख मंडाविया, किरेन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरुषोत्तम रूपाला को प्रमोशन मिला है। ये सभी 7 राज्य मंत्री थे, इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

36 नए मंत्रियों में से उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 7, गुजरात से 3

उत्तर प्रदेश से 7 मंत्री: अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, भानुप्रताप सिंह वर्मा, सत्यपाल सिंह बघेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा और अजय कुमार

गुजरात से 3 मंत्री: दर्शना विक्रम जरदोश, देवसिंह चौहान और महेंद्र भाई मुंजापारा


कर्नाटक से 4 मंत्री: राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, ए नारायण स्वामी और भगवंत खुबा


महाराष्ट्र से 4 मंत्री: नारायण राणे, कपिल पाटिल, भगवत कृष्ण राव कराड़ और भारती प्रवीण पवार


पश्चिम बंगाल से 4 मंत्री: सुभाष सरकार, शांतनु ठाकुर, जॉन बारला और निशीथ प्रामाणिक


बिहार से 2 मंत्री: पशुपति कुमार पारस और आरसीपी सिंह


मध्यप्रदेश से 2 मंत्री: ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार


ओडिशा से 2 मंत्री: अश्विनी वैष्णव और विश्वेश्वर टुडू


असम से 1 मंत्री: सर्बानंद सोनोवाल


राजस्थान से 1 मंत्री: भूपेंद्र यादव


दिल्ली से 1 मंत्री: मीनाक्षी लेखी


झारखंड से 1 मंत्री: अन्नपूर्णा देवी


उत्तराखंड से 1 मंत्री: अजय भट्ट


मणिपुर से 1 मंत्री: राजकुमार रंजन सिंह


त्रिपुरा से 1 मंत्री: प्रतिमा भौमिक


तमिलनाडु से 1 मंत्री: एल मुरुगन

नोट: ये 36 नए मंत्री हैं। इनके अलावा 6 राज्य- अरुणाचल प्रदेश, बिहार, यूपी, गुजरात, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश से 7 राज्यमंत्री प्रमोट हुए हैं।

अब मोदी कैबिनेट में 11 महिलाएं, 7 नए मंत्री 7 राज्यों से

अब मोदी कैबिनेट में 11 महिलाएं, 7 नए मंत्री 7 राज्यों से


मोदी की टीम में अब सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल, कर्नाटक से शोभा करंदलाजे, गुजरात से दर्शन विक्रम जरदोश, दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, 

झारखंड से अन्नपूर्णा देवी, ओडिशा से प्रतिमा भौमिक, महाराष्ट्र से भारती प्रवीण पवार ने शपथ ली। 

कैबिनेट में पहले से ही 4 महिला मंत्री हैं। इनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, खाद्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति 

और जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका देवी शामिल हैं। कैबिनेट में नई और पुरानी को मिलाकर 11 महिलाएं हैं।

77 मंत्रियों का जातिगत गणित

8 राज्यों से 12 दलित मंत्री

8 राज्यों से 8 आदिवासी मंत्री

15 राज्यों से 27 OBC के मंत्री

5 राज्यों से 5 अल्पसंख्यक मंत्री

3 साल कम हुई कैबिनेट की औसत उम्र: विस्तार से पहले मोदी कैबिनेट की औसत उम्र 61 साल थी, जो अब घटकर 58 हो गई है।

यंग टैलेंटः 50 साल से कम उम्र के 14 मंत्री। इनमें से 6 को कैबिनेट का दर्जा दिया गया है।

यंग टैलेंटः 50 साल से कम उम्र के 14 मंत्री। इनमें से 6 को कैबिनेट का दर्जा दिया गया है।

अनुभव: 46 मंत्री ऐसे हैं जो पहले केंद्र में मंत्री पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कम से कम तीन कार्यकाल के लिए सदस्य रहकर कम से कम 10 वर्षों के लिए संसदीय कार्य का अनुभव रखने वाले 23 मंत्री 

राज्यों में सरकार चलाने का अनुभव

4 पूर्व मुख्यमंत्री।

18 ऐसे मंत्री जो राज्यों में मंत्री पद संभाल चुके हैं।

39 पूर्व विधायक हैं जो राज्य में विधायी कामकाज देख चुके हैं।

प्रोफेशनल्स की सरकार

68 मंत्री ग्रैजुएट

13 मंत्री वकील

7 पूर्व ब्यूरोक्रेट

7 मंत्रियों के पास डॉक्टरेट की डिग्री

6 मंत्री डॉक्टर

5 इंजीनियर

3 मंत्री मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रैजुएट

जिन 12 पुराने मंत्रियों को इस्तफिा देना पड़ा वे इन 10 राज्यों से

1. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद- बिहार

2. सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर- महाराष्ट्र

3. सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत- मध्य प्रदेश

4. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक- उत्तराखंड

5. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन- दिल्ली

6. कैमिकल फर्टिलाइजर मिनिस्टर सदानंद गौड़ा- कर्नाटक

7. श्रम और रोजगार राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार- उत्तर प्रदेश

8. पर्यावरण और वन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो- बंगाल

9. केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री संजय धोत्रे- महाराष्ट्र

10. जल शक्ति और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रत्तन लाल कटारिया- हरियाणा

11. पशुपालन राज्य मंत्री प्रताप चंद सारंगी- ओडिशा

12. महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री देबोश्री चौधरी- बंगाल

Narendra Modi Cabinet Minister List Update | Narendra Modi Cabinet Minister Latest Update |

 Like and Follow us on :

Telegram

Facebook

Instagram

Twitter

Pinterest

Linkedin

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *