Entertainment

Yashraj Mukhate: ‘लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का’ VIDEO से हंसी नहीं रुकेगी

Yashraj Mukhate: अपने क्रिएटिव स्किल से डायलॉग्सस को सॉन्‍ग में तब्‍दील करने वाले आर्टिस्‍ट यशराज मुखते ने एक बार फ‍िर अपने नए सॉन्‍ग से सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। उन्‍होंने यह  गाना पाकिस्तानी सीमा हैदर और भारतीय सचिन मीना की प्रेम कहानी पर बनाया गया है। इस सॉन्‍ग को यशराज मुखते (Yashraj Mukhate) ने बहतरीन तरीके से कंपोज किया है, यशराज वहीं हैं जिन्‍होंने  ‘रसोड़े में कौन था’ गाकर सुर्खियां खूब बटोरी थीं। नए गाने में उन्होंने डायलॉग का भी इस्तेमाल किया है। जिसमें एक महिला वीडियो में ये कह रही है कि  लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का, क्या है सचिन में? इंस्टाग्राम पर यशराज के वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

गाने के बोल भी सुन लीजिए…

Yashraj Mukhate:यशराज ने अपने गाने की शुरुआत सचिन से की। उन्होंने गाया कि बोल वो पाए ना…, किसी को भाए ना…, समझने मेरे ना आए…, ऐसा क्या है सचिन में…। इसके बाद महिला का वारयल वीडियो डायलॉग के साथ सिंक किया गया है कि  लप्पू सा सचिन, झिंगुर सा लड़का क्‍या है सचिन में और इसी डायलॉग का लूप बनाकर इसे यशराज ने गाने में तब्‍दील कर दिया है। जिसके लिए यशराज जानें जाते हैं।  म्यूजिक के साथ महिला का डायलॉग भी लोग खूब सुन रहे हैं। वायरल वीडियो के हास्यास्पद पहलू से  दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा के कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस हो सकती है। हालांकि इसकी जांच चल रही है। खैर यशराज मुखते  (Yashraj Mukhate) की बात करें तो इससे पहले यशराज ने डेली सोप “साथ निभाना साथिया” टीवी सीरियल एक्ट्रेस कोकिला बेन के किचन डायलॉग पर आधारित एक गाना बनाया था।

 

सीमा हैदर चार बच्चों के साथ पाक से भारत प्रेमी से मिलने आ गई थी

पाकिस्तान की रहने वाली 30 वर्षीय सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई थी। वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही है। 2019 में दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम पबजी पर हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया।

4 जुलाई को सीमा हैदर को यूपी पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जबकि मीना को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दोनों को जमानत मिल गई और तब से वे रबूपुरा क्षेत्र में एक साथ रह रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें –

Taarak Mehta: असित मोदी के खिलाफ केस जीते शैलेश लोढ़ा, इसे आत्‍मम्‍मान की जीत बताया

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button