Entertainment

Taarak Mehta: असित मोदी के खिलाफ केस जीते शैलेश लोढ़ा, इसे आत्‍मम्‍मान की जीत बताया

Taarak Mehta Ka Ulta Chashma: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा ने शो के निर्माता असित मोदी के खिलाफ अपने पैसे के लेन-देन मामले का केस जीत लिया है। खबरों के अनुसार मोदी को अब सेटलमेंट के तौर पर शैलेश को 1 करोड़ 5 लाख 84 हजार रुपये की रकम डिमांड ड्राफ्ट के जरिए शैलेश को देनी पड़ेगी।

शैलेश बाले- मैंने हक की लड़ाई आखिर जीत ली

इस फैसले के बाद बॉम्बे टाइम्स से बात मे लोढ़ा बोले कि यह लड़ाई कभी पैसे की रही नहीं। यह न्याय और स्वाभिमान की लड़ाई थी। मुझे लगता है कि मैंने लड़ाई जीत ली है और मुझे खुशी है कि सच्चाई सामने आ गई है। किसी के झुकने पर भी मैं नहीं झुका। यह मेरे आत्‍मसम्‍मान की जीत है।

क्या था पूरा मसला

लगभग 14 साल तक इस मशहूर टीवी शो (Taarak Mehta) में शीर्षक भूमिका निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने साल 2022 में बिना कोई कारण बताए शो से क्विट कर दिया था। उन्होंने कहा था कि सही समय आने पर वह शो छोड़ने की वजह बताएंगे।

इसके बाद यह बात सामने आई कि शैलेश अभिनेता ने अपना बकाया न चुकाने के लिए निर्माताओं से कहा था, लेकिन शैलेश का पेमेंट टलता जा रहा था। (Taarak Mehta) जूम एंटरटेनमेंट के अनुसार शो छोड़ने पर शैलेश ने अपने साल भर के बकाए के भुगतान के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) का रुख किया था।

इसके बाद, दिवाला और दिवालियापन की धारा 9 के तहत मामले की हीयरिंग हुई, इसमें शैलेश विजयी हुए और सहमत शर्तों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच समझौता किया गया।

इधर अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही हैं दया बेन

हाल ही में शो (Taarak Mehta) के 15 साल पूरे होने के मौके पर प्रोड्यूसर असित मोदी ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि वह जल्द ही दिशा वकानी को शो में वापस लाएंगे.

शो की पॉपुलर किरदार दयाबेन पिछले छह साल से गायब हैं! शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी 2017 में मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं। (Taarak Mehta) तब से लेकर अब तक वह शो में वापस नहीं लौटी हैं।

यह शो पिछले 15 सालों से सफलतापूर्वक प्रसारित किया जा रहा है। हालाँकि, पिछले कुछ समय से यह शो गलत कारणों से चर्चा में है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

 

ये भी पढ़ें –

बीकानेर के गीतकार भरत व्यास ने लिखा था ऐ मालिक तेरे बंदे हम… गीत आज यह प्रार्थना हजारों स्कूलों और देश की कई जेलों में बंदी गाते हैं

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button